*जिले के मोहनपुर प्रखंड में चल रही सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। अमित कुमार, समस्तीपुर बिहार। हर खबर पर पैनी नजर।*

अमित कुमार,समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के स्थानीय जी०एम०आर०डी० कॉलेज मोहनपुर समस्तीपुर में चल रही सात दिवसीय विशेष शिविर का आज तीसरे दिन एन०एस०एस० प्रभारी डॉ० लक्ष्मण यादव के नेतृत्व में शिविर में योगाभ्यास शुरू किया गया। तत्पश्चात आज दोपहर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें हेलमेट न पहनने वाले व्यक्ति को हेलमेट पहने, यातायात नियमों का पालन करने का निर्देश स्वयंसेवकों ने दिया। इसके साथ में स्वयंसेवकों ने पुष्प का माला पहनाकर हेल्मेट का महत्व के बारे में बताया। वहीँ प्रो० स्वाति राय ने…

*पड़ोस युवा सांसद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा।समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र अख्तियारपुर और नेहरू युवा केन्द्र समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 18 दिसम्बर 2019 को पटोरी प्रखंड क्षेत्र स्थित राजकीय डाॅ० भीमराव अम्बेडकर कल्याण छात्रावास पटोरी (ए एन डी काॅलेज के निकट) परिसर में दिन के 10.30 बजे से अपराह्न 3.30 बजे तक एक दिवसीय पड़ोस युवा सांसद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम से पटोरी प्रखंड के विभिन्न गांव/पंचायत से आये युवक-युवती को सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए संबोधित…

*चैम्पियंस लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन, एसडीओ विष्णुदेव मंडल और बीडीओ प्रकृति नैनन ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। पदमाकर लाला समस्तीपुर बिहार। हर खबर पर पैनी नजर।*

पदमाकर लाला समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर क्षेत्र में खेल से सामाजिक एकता व सद्भाव को बढ़ावा मिलता है। सामाजिक एकता, सद्भाव व समरसता का संदेश के लिए खेल को भाईचारे व प्रेम की भावना से खेलना चाहिए। ताकि सामाजिक एकता के साथ-साथ चारित्रिक विकास को नया आयाम मिल सके। उक्त बातें एसडीओ विष्णुदेव मंडल ने सर्वोत्तम ग्राम पंचायत हरपुर बोचहा के रेलवे मैदान में मंगलवार से शुरू चैम्पियंस लीग सीजन-6 क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के उपरांत समारोह को सम्बोधित करते हुुुए कहा। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता से राज्य…

*कर्पूरी आश्रम स्थित राजद कार्यालय पर राजद कार्यकर्ताओ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के कर्पूरी आश्रम स्थित राजद कार्यालय पर राजद कार्यकर्ताओ की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता व संचालन राजद जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय ने किया। वहीँ नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ अगामी 21 दिसंबर को आहूत बिहार बंद की तैयारियों की समीक्षा की गई। राजद जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि 21 दिसंबर को जिला के सभी प्रखंड अध्यक्ष अपने-अपने प्रखंडों में राजद कार्यकर्ताओं के साथ सुबह 08 बजे से ही सड़को पर उतरकर यातायात को ठप्प…

*सनातन रक्तदान समूह को उड़ीसा में किया गया सम्मानित। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- सनातन रक्तदान समूह को उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में किया गया सम्मानित। यह अवार्ड रक्तदान की सेवाओं को समर्पित व प्रेरक भूमिका निभाने वाली संस्था समर्पिता फाउंडेशन के द्वारा अपने जिला एवं राज्य में स्वास्थ्य एवं रक्तदान के क्षेत्र में जागरूकता करने में योगदान हेतु प्रदान किया गया। वहीँ अवार्ड उड़ीसा सरकार के शिक्षा मंत्री डॉ० अरूण कुमार साहू, महिला और बाल विकास विभाग मंत्री तुकुनी साहू, स्कूल एंड मास्स एजुकेशन (School And Mass Education) विभाग मंत्री समीर रंजन दास और सेंट्रा के विधायक अनंत…

*ब्रेकिंग न्यूज* कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का अधजला शव बरामद। ठाकुर वरुण कुमार समस्तीपुर बिहार। हर खबर पर पैनी नजर।

ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के परतापुर गांव में एक अज्ञात युवक का अधजला शव बरामद। स्थानीय पुलिस को सूचना के आधार पर एक युवक की अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी, प्रथम दृष्टया यह घटना हत्या या आत्महत्या के बाद लाश को छुपाने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर थाना अध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह दल बल के साथ पहुंचे तथा जांच में जुट गए हैं। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

*जिले के समाहरणालय के सभाकक्ष में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर गन्ना उद्योग विभाग सह प्रभारी मंत्री बीमा भारती की बैठक सम्पन्न हुई। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय के सभाकक्ष में जिला परामर्श दात्री की बैठक माननीय गन्ना उद्योग विभाग सह प्रभारी मंत्री बीमा भारती की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। माननीय मंत्री गन्ना उद्योग विभाग सह प्रभारी मंत्री ने जिला परामर्श दात्री समिति की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई । इस बैठक में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और पदाधिकारी द्वारा जल जीवन हरियाली से संबंधित सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। वहीँ समयबद्ध तरीके से पोखर, तालाब, छोटी-छोटी नदियों का जीर्णोद्धार योजनाएं जो ली गई है उसे शीघ्रता…

*आइसा की जीत से कार्यकर्ताओं व आइसा से जुड़े छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के उमा पांडेय कॉलेज पूसा में हुए छात्रसंघ चुनाव में आइसा (ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन) ने पूरे दिन बारिश होने के बाद भी शानदार जीत हासिल किया।इससे आइसा कार्यकर्ताओं सहित छात्र-छात्राओं के हौसले बुलंद हैं। वहीँ जीत के जश्न में आइसा कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला जो उमा पांडेय कॉलेज से होकर पूसा पोस्ट ऑफिस, कृषि विश्वविद्यालय होते हुए पुनः उमा पांडेय कॉलेज पर पहुंचा। विजय जुलूस के दौरान डाॅ० राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित डाॅ० राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर उमा…

*जिलाधिकारी व पदाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के पटोरी अनुमंडल कार्यालय के कक्ष में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी शशांक शुभंकर व पदाधिकारी ने किया। वहीँ पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के तीनों प्रखंड मोहनपुर, मोहिउद्दीननगर और पटोरी के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी एवं सभी आपूर्ति पदाधिकारी के साथ में जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, पटोरी अनुमंडल पदाधिकारी और अपर समाहर्ता समस्तीपुर के साथ समीक्षात्मक बैठक की। इस समीक्षात्मक बैठक में आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, स्वच्छता योजना, दाखिल खारिज, आरटीपीएस, नल जल योजना एवं पक्की गली…

*महिला का शव बरामद, राजद प्रवक्ता ने इस घटना की निंदा करते हुए जिले में बढ़ते हुए अपराध पर चिंता व्यक्त करते हुए इसकी जांच कराने की मांग जिला प्रशासन से किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के खेरबन गांव में गेहूं के खेत मे अर्धनग्न अवस्था में एक महिला का शव बरामद हुआ। राजद ने इस घटना की निंदा करते हुए जिला में बढ़ते हुए अपराध पर चिंता व्यक्त किया है। वहीँ राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि समस्तीपुर जिला में अपराध का ग्राफ बेहद तेजी से बढ़ रहा है। अपराधियों व माफ़िया का बोलबाला है। सरकार इसीके ईशारे पर चल रही है। इसलिए समस्तीपुर सहित सम्पूर्ण प्रदेश की स्थिति दिन प्रतिदिन बदतर…