वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के पुसा क्षेत्र के निजी कोचिंग सेंटर में दसवीं के छात्र-छात्रों के लिए मोटीवेशनल कार्यक्रम सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथी के रूप में यूथ मोटीवेटर व नैशनल ह्युमन वेल फेयर काउंसिल के बिहार के यूथ प्रेसीडेंट कुंदन कुमार राॅय ने बच्चों को कहानियों के माध्यम से बताया की मन के हारे हार है मन के जीते जीत। अगर मान लो तो हार है ठान लो तो जीत। दुनिया का हर इंसान खुद में खास है।इसलिए अपने को कभी कमजोर ना माने।…
Category: बिहार
*बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने नवदंपति को पौधा भेंट किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा। समस्तीपुर/विद्यापतिनगर:- बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने शुक्रवार को वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में वृक्षारोपण को एक सामाजिक अभियान के तहत चलाए जाने की आवश्यकता है। ताकि हमारा जीवन सुगम, सुरक्षित और खुशहाल होगा। वहीँ प्रखंड क्षेत्र के सुभानीपुर स्थित समाजसेवी सबलकांत यादव के पुत्र रोहित राज के पाणिग्रहण के उपरांत उन्होंनें नवदंपति को पौधा भी भेंट किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विस अध्यक्ष को पाग, चादर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस…
*बिना मेकअप सिंपल लुक में दिखेंगी आम्रपाली दूबे। हर खबर पर पैनी नजर।*
आज बायोपिक फिल्म मुकद्दर का सिकंदर पूरे भारत और नेपाल में होगी प्रदर्शित अनूप नारायण सिंह। पटना:- करोड़ों दिलों की रानी यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दूबे के फैंस व चाहने वालों के बीच रुपहले परदे पर नये लुक में अवतरित होने वाली हैं, जोकि दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होगा। जी हाँ, वैलेंटाइन डे 14 फरवरी से पूरे भारत और नेपाल में प्रदर्शित की जाने वाली भोजपुरी की पहली बायोपिक फिल्म मुकद्दर का सिकंदर में वे बिना मेकअप सिंपल लुक में पहली बार दिखेंगी। जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और यूट्यूब क्वीन…
*कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार की सच्ची कहानी है ‘श्रीनगर’ :-सनोज मिश्रा। हर खबर पर पैनी नजर।*
अनूप नारायण सिंह। पटना:- जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद भारतीय फिल्म मेकर्स की रूचि यहां के ज्वलंत मुद्दे को पर्दे पर उतारने में बढ़ी है। यही वजह है कि जहां एक तरफ फिल्म ‘शिकारा’ को लेकर कश्मीरी हिन्दुओं मे रोष फैला हुआ है, वहीं, अब ज्वलंत मुद्दे को बेबाकी से फिल्म बनाने वाले लेखक – निर्देशक सोनज मिश्रा की फिल्म ‘श्रीनगर’ का भी ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ट्रेलर में कश्मीरी पंडितों पर एक खास धर्म की आड़ लेकर हुए अत्याचारों को दिखाया गया है, जिसको…
*मंदिर की सीढ़ियों पर गुनगुनाने वाला सोनू बन गया भोजपुरी का सुपरस्टार। हर खबर पर पैनी नजर नजर।*
अनूप नारायण सिंह। पटना:- कहते हैं कि जब आप सही दिशा में सार्थक प्रयास करते हैं तो ईश्वर भी आपके साथ होता है और आपको सफलता जरूर मिलती है। इस कहावत को सत्य सिद्ध कर दिखाया है भभुआ जिले के सोनहन थाना अंतर्गत तरहनी गांव निवासी भोजपुरी के चर्चित गायक सोनू सिंह स्नातक व संगीत से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त करने वाले सोनू सिंह ने बिना किसी गॉडफादर के भोजपुरी गीत संगीत की दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने गांव तरहनी के मंदिरों से अपनी गायकी को शुरू…
*राजद कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न। हर खबर पर पैनी नजर।*
रंजीत कुमार पटना:- बिहार प्रदेश राजद की नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक राबड़ी देवी आवास पर आयोजित की गई। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद है। बैठक में तेजस्वी यादव को नए पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्यों से प्रदेश अध्यक्ष ने परिचय कराया। वहीँ तेजस्वी यादव ने नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों, पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दिया। तेजस्वी यादव ने सभी सदस्यों को क्षेत्र में जाकर लोगों को गोलबंद करने और पार्टी की विचारधारा से अवगत कराने का…
*लालू के समधी को राजद से हुआ मोहभंग। हर खबर पर पैनी नजर।*
रंजीत कुमार पटना:- लालू प्रसाद के समधी चंद्रिका राय को आखिरकार राजद से मोहभंग हो हीं गया।उन्होंने आज ऐलान कर दिया है कि अब वह लालू प्रसाद यादव के साथ नहीं रहने वाले है। वहीँ राजद विधायक चंद्रिका राय ने बगावत का झंडा बुलंद करते हुए बताया कि आगामी चुनाव में लालू परिवार की सारी हेकड़ी को जनता निकाल देगी और राजद कहीं की नहीं रहेगी। दरअसल लालू प्रसाद के समधी चंद्रिका राय काफी दिनों से इस परिवार से क्षुब्ध चल रहे थे। जिस तरीके से तेजप्रताप-ऐश्वर्या प्रकरण में लालू…
*जदयू का तीर चलाएंगे चन्द्रिका राय, राजद ने मुझे काफी पीड़ा दिया। हर खबर पर पैनी नजर।*
आशीष कुमार, पटना:- बिहार विधानसभा चुनाव का समय ज्यों ज्यों नजदीक आ रहा है बिहार का सियासी घमासान में भी धीरे धीरे गर्मी चढ़ती दिखाई दे रही है। यानी कि बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने वाला है। राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका राय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका सीधा सीधा इशारा है साथ ही यह भविष्यवाणी भी कर दी है कि वर्ष 2020 में बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी। हालांकि उन्होंने…
*फिर बीजेपी का साथ छोड़ेंगे नीतीश..? दिल्ली के बाद सबकी निगाहें बिहार पर। हर खबर पर पैनी नजर।*
संजीव मिश्रा भागलपुर:- दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद अब सबकी निगाहें बिहार चुनाव पर टिकी है। ऐसे में नीतीश कुमार की क्या अब रणनीति रहेगी ये सोचने वाली बात है। नीतीश कुमार भी बीजेपी गठबंधन से सहज महसूस कर रहे हैं। संभवत: यही वजह है कि उनकी पार्टी जेडीयू में जो भी बीजेपी के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले नेता थे, उन्हें नीतीश ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। दिल्ली में चुनाव संपन्न होते ही राजनीतिक दलों की नजरें अब बिहार पर जा टिकी…
*राजद के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार राय को प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर राजद कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हे हार्दिक बधाई दिया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा समस्तीपुर:- जिला राजद के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार राय को प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर राजद कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हे हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दिया। इस पुनीत पहल के लिए स्थानीय राजद कार्यकर्ताओं ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के प्रति आभार प्रकट किया। वहीँ कार्यकर्ताओं ने कहा की विनोद कुमार राय को कुशल संगठनकर्ता एवं दल के संघर्षनात्मक व रचनात्मक कार्यक्रमों मे अतुलनीय योगदान देने वाला समाजिक न्याय तथा धार्मिक सदभाव का सिपाही बताया है।…
