*रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर में संत निरंकारी चैरिटेबल फॉउंडेशन की ताजपुर शाखा के तत्वाधान में रविवार को वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का उद्घाटन जवाहर प्रसाद सिंह, उपनिदेशक सहकारिता विभाग, बिहार और संत निरंकारी मंडल के जिला संयोजक ने फीता काट कर किया। कार्यक्रम का संचालन ताजपुर शाखा के प्रमुख राम सकल साह, संचालक चंद्रशेखर आजाद, विश्वनाथ राम, दिनेश शर्मा, बैजनाथ,  विनोद, अरविंद कुमार शर्मा, अनिता, सविता, आदि ने सफलतापूर्वक किया। वही समाचार लिखे जाने तक वार्षिक रक्तदान शिविर में सदर अस्पताल समस्तीपुर और पी एम…

*अंचल किसान कौंसिल ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- केंद्र सरकार के किसान विरोधी काला कानून के खिलाफ दिल्ली में किसान आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ समस्तीपुर अंचल किसान कौंसिल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पुतला के साथ जिला कार्यालय से दर्जनों किसान ने जूलूस इंकलाब जिंदाबाद, लाठी गोली की सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी, किसानों का काला कानून वापस लो, किसान विरोधी सरकार नहीं चलेगी, दिल्ली में किसानों पर लाठीचार्ज क्यों नरेंद्र मोदी जवाब दो, आवाज दो हम एक हैं आदि नारे लगाते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए समस्तीपुर स्टेशन चौक गांधी स्मारक…

*पांच दिवसीय पोलियो अभियान के अवसर पर पिलायी गई पोलियो की खुराक। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के   सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनपुर व मोहिउद्दीननगर परिसर में रविवार को पांच दिवसीय पोलियो अभियान की शुरुआत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर डॉ० रंजन कुमार व डॉ अभयानंद झा ने शुरूआत किया। वहीं मोहीउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र में 31722 परिवारों के बीच इस अभियान को संचालित करने के लिए हाउस टू हाउस 92, ट्रॉजिट टीम 10 तथा 04 मोबाइल टीम गठित की गयी। वहीं मोहनपुर में हाउस टू हाउस 54, ट्रॉजिट 04 तथा मोबाइल 01 टीम इसमें शामिल किया गया है। इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक आदित्य…

*पुलिस ने लूट कांड मामले में दो अपराधी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के विद्यापति नगर में बीते दिन 18 नवंबर को खानुआ गाँव में भारत फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर हुए एक लाख तीस हजार रूपए नगद तथा आईकार्ड और टैब लूट कांड मामले में फरार चल रहे आरोपी आशुतोष कुमार उर्फ राजा पिता चंदेश्वर साह और राजू गिरी उर्फ भुल्लू पिता नवीन गिरी को थाना कांड संख्या 209/20 के अंतर्गत ग्राम शौकीन मऊ बाजार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं थानाध्यक्ष शिवजी पासवान अपने टीम के साथ गहन छापेमारी कर इस फाइनेंस कर्मी से…

*जिलाधिकारी ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ। हर खबर पर पैनी नजर।*

एएनएम, आशा व आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा पिलाई जाएगी दवा। 6.84 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का है लक्ष्य। 5 वर्ष तक के बच्चों को जरूर दें “दो बूंद जिंदगी की” रमेश शंकर झा मधुबनी:- बच्चों में विकलांगता होने के प्रमुख लक्षणों में से एक पोलियो को जड़ से खत्म करने के लिए जिले में अंतर्राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी डॉ.निलेश रामचंद्र देवरे ने सदर अस्पताल में शिशुओं को पोलियो ड्रॉप पिलाकर की. इस दौरान जिलाधिकारीने बताया कि पोलियो एक गंभीर बीमारी है, जो किसी व्यक्ति…

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

Dk Desk समस्तीपुर:- पिछले संसद सत्र में नए किसान बिल की मंजूरी दे दी गई है कृषि बिल में काफी खामियां हैं जहां किसानों की फसलों के न्यूनतम मूल्य की कोई गारंटी नहीं की गई है। जिससे किसान लगातार आंदोलित हैं। आज लगातार तीन दिनों से पंजाब तथा हरियाणा के किसान आंदोलन पर डटे हुए हैं, जहां किसानों से वार्ता कर सरकार को समस्या का निपटारा करना चाहिए। वर्तमान सरकार उन पर पानी की बौछार एवं आंसू गैस के गोले दाग रहे हैं। इन्हीं पर आज रोसड़ा के किसानों ने…

*मंत्री मुकेश सहनी ने पूजा अर्चना कर कहा सीएम से मिलकर पर्यटक स्थल का दर्जा दिलाऊंगा। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के मोरवा प्रखंड क्षेत्र के इन्द्रवारा में बाबा केवल महाराज के दरबार मे बिहार सरकार के माननीय मंत्री सह विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने पूजा अर्चना कर परिसर में उपस्थित साथियों को संबोधित करते हुए कहा की बाबा केवल धाम राज्य में निषाद एकता का प्रतीक एवं निषाद समाज का अमूल्य धरोहर है। वहीं बाबा केवल महाराज जी के मंदिर परिसर के लिए हमने जो सपना देखा है वो निश्चित रूप से साकार करेंगे। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर…

*ईसीसीई से जुड़ी हर जानकारी घर बैठे प्राप्त करने के लिए नि:शुल्क नं० एवं मिस्ड कॉल दो कहानी सुनो के लिए नि:शुल्क मो० नं० जारी। हर खबर पर पैनी नजर।*

नि:शुल्क नंबर:- 18001215725 एवं “मिस्ड कॉल दो कहानी सुनो” के लिए नि:शुल्क मो० नंबर:- 08068264449 जारी हुई। रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- समाज कल्याण विभाग अंतर्गत समेकित बाल विकास सेवा आइसीडीएस को प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ई०सी०सी०ई०) के क्षेत्र में किये गए सराहनीय कार्य हेतु प्रतिष्ठित स्कॉच सिल्वर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। कोरोना संक्रमण काल में आंगनबाड़ी द्वारा लाभुकों तक पहुंचायी गयी विभिन्न सेवाओं को सराहते हुए डिजिटल केटेगरी में यह अवार्ड बच्चों के ‘प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा” के लिए दिया गया है। आइसीडीएस की ओर से…

*सर्दी से बचाने के लिए शरीर को रखें गर्म, स्वच्छता अपना कर रहा जा सकता है स्वस्थ्य। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा मधुबनी:- ठंड ने दस्तक दे दी है, ठण्ड के साथ ही बच्चों में फ्लू, सर्दी जुकाम, हाइपोथर्मिया, इन्फ्लूएंजा, अस्थमा, ब्रोन्काइटिस जैसी स्वास्थ्य समस्याओं की शुरुआत होती है। बच्चों में वयस्कों की अपेक्षा रोग प्रतिरोधक शक्ति कम होने से ये बीमारी की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। इसलिए हर माँ की सबसे बड़ी चिंता यही होती है कि वह इस मौसम में बच्चे को इन रोगों से कैसे सुरक्षित रखें। हालांकि कोरोना काल ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति काफी जागरूक किया है। फिर भी छोटे बच्चों…