मणि भूषण समस्तीपुर/विभूतिपुर:- 24 जनवरी को कर्पूरी जयंती के अवसर पर सभी पंचायतों के एक विद्यालय के समक्ष मानव कतार लगाया जाएगा। इसको लेकर रालोसपा ने तैयारी तेज कर दी है। वहीँ कार्यक्रम की सफलता हेतु गुरूवार को प्रदेश उपाध्यक्ष रामदयालु महतो, राम करण चौधरी, मनोज कुमार आदि के नेतृत्व में ग्राम पंचायत राज कल्याणपुर उत्तर, वाजिदपुर बंबईया, महिषी, देसरी कर्रख, गंगौली मंदा, खास टभका दक्षिण, पतैलिया, खास टभका उत्तर आदि जगहों पर भ्रमण किया गया । कार्यकर्ताओं से मिलकर पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी का चित्र सौंपा । साथ…
Author: Editor en jefe
*नेताजी की जयंती पर कंबल वितरण का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*
मणि भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती के अवसर पर नरहन में गुरूवार को कंबल वितरण किया गया। वहीँ समाजसेवी कपिलेश्वर राय के आवास पर पटेल विचार मंच के बैनर तले कार्यक्रम संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता शोभाकांत राय ने किया। इस मौके पर समाजसेवी मदन सहनी, रामाश्रय राय, एजाजुल, मुरारी राय, संजय राय, रितेश राय, राजीव सिन्हा, दिलीप राय, अरविन्द राय, मालिक राय, तौफीक, कमलेश राय, धर्मपाल दास, जवाहर राय, सागर महतो, अमित कुमार आदि मौजूद रहे ।
*लोजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक सम्पन्न हुई। हर खबर पर पैनी नजर।*
मणि भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड के कल्याणपुर स्थित पुस्तकालय भवन परिसर में गुरुवार को लोजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक सम्पन्न हुई। अध्यक्षता शिवाजी प्रसाद ने की । संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश महासचिव रमेश कुमार राय ने संगठन विस्तार पर जोर देते हुए सदस्यता अभियान में तेजी लाने की अपील कार्यकर्ताओं से की । उन्होंने कहा कि पार्टी रैली की सफलता को लेकर भी जनसंपर्क चलाने की आवश्यकता है । मौके पर महिला सेल की प्रखंड अध्यक्ष मीना देवी, लोजपा नेता शेखर प्रसाद सिंह, गिरीश नंदन सिंह,…
*सिलिन्डर फटने से लगी आग से चार घर जलकर हुए राख। हर खबर पर पैनी नजर।*
मणि भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी गांव के वार्ड संख्या 8 में गुरूवार दोपहर बाद लगी आग के कारण 4 घर जलकर राख हो गई । घर भीतर रखे बर्तन, कपड़ा, आनाज आदि जले हैं । घटना में 3 गाय के झूलस जाने की बातें कही गई है । गांव के मोहन कुमार, मुरारी कुमार, मुकेश कुमार और मिथिलेश देवी के घर समेत लाखों की संपत्ति के जलने का अनुमान लोगों ने बताया है । इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार एक घर में चाय…
*अनमोल उपहार सेवा फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम स्तरीय कार्यक्रम के तहत मिशन मोड पर क्रेडिट तीव्रता अभियान सह जागरूकता कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के बरहेता पंचायत के कमरगामा गांव में राष्ट्रीय कृषि, ग्रामीण विकास बैंक एवं अनमोल उपहार सेवा फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम स्तरीय कार्यक्रम के तहत मिशन मोड पर क्रेडिट तीव्रता अभियान सह जागरूकता कार्यशाला का उद्घाटन डीडीएम जयंत विष्णु ने किया। उन्होंने कहा कि अब बैंकों को ई-शक्ति स्वयं सहायता समूह में ऋण देना आसान हो गया है। डिजिटाइज्ड एसएचजी को बैंक कम कागजी प्रक्रिया एवं कम समय में समूहों को ऋण स्वीकृत करेगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री बीमा एवं…
*फिजियोथेरेपी पद्धति काफी कारगर:- *डॉ० नीरज।* हर खबर पर पैनी नजर।
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- फिजियोथेरेपी पर परिचर्चा का आयोजन वीणा फिजियोथेरेपी पर किया गया। वहीँ डॉ) रोली प्रकाश के अनुसार आम लोगों तक लकवा ₹और उसके उपचार से संबंधित जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से एक परिचर्चा किया गया। इस परिचर्चा में मुख्य रूप से फिजियोथेरेपी के विशेषताओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। परिचर्चा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वीणा फिजियोथेरेपी के संचालक डॉ० नीरज कुमार। उन्हीने ने कहा कि फिजियोथेरेपी पद्धति खासकर लकवा, हड्डी और नस से सम्बंधित रोगों के लिए राम बाण साबित हो…
*युवा पत्रकार के बहन की शादी धुमधाम से सम्पन्न। हर खबर पर पैनी नजर। *
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- बिहार के शेखपुरा जिला निवासी सोनू मिश्रा पत्रकारिता करने वाले कम उम्र के कर्मठ पत्रकार। पत्रकार सोनू मिश्रा इंडिया युवा चौपाल न्यूज नेटवर्क के संपादक, मासिक पत्रिका के कार्यकारी संपादक एवं न्यूज क्राइम 24 के क्राइम ब्यूरो हैं। बता दें की 20 जनवरी को पत्रकार सोनू मिश्रा की बहन की शादी धूमधाम से संपन्न हुई। वहीँ महेंद्र प्रसाद की सुपुत्री मानसी कुमारी और उदयकांत प्रसाद के पुत्र कुमार उत्सव मैनेजर के पद पर बंगलोर में नियुक्त हैं। मुख्य रूप से नालंदा जिला के नूरसराय निवासी हैं।…
*रानी चटर्जी की फिल्म ‘छोटकी ठकुराईन’ देखने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष। हर खबर पर पैनी नजर।*
रंजीत डे पटना:- नारी सशक्तिकरण और शराबबंदी पर आधारित रानी चटर्जी की भोजपुरी फिल्म ‘छोटकी ठकुराईन’ के प्रीमियर शो का आयोजन पटना के वीणा सिनेमा हॉल में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, मंत्री उद्योग विभाग श्याम रजक और मंत्री विज्ञान एवं प्रावैद्यिकी जय कुमार सिंह शामिल हुए। इस मौके पर मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि फिल्म देखकर मुझे बहुत प्रसन्नता हुई। आशुतोष सिंह बिहार से आते हैं और उन्होंने एक बेहतरीन फिल्म बनाई है। यह हमें गौरवान्वित करता है।…
*राज्यस्तरीय इंस्पायर अवार्ड परियोजना व प्रदर्शनी प्रतियोगिता के लिए अनामिका चयनित। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत कन्या मध्य विघालय मऊ की छात्रा कुमारी अनामिका ने अपने बेहतर प्रदर्शन व परियोजना के बल पर पटना में होने वाले राज्यस्तरीय इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित हो इलाके को गौरवान्वित किया है। सम्रग शिक्षा अभियान बिहार शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में दरभंगा में 21 जनवरी को आयोजित इंस्पायर अवार्ड मानक अंतर्गत जिला स्तरीय परियोजना व प्रदर्शनी प्रतियोगिता के दौरान अनामिका ने अपनी परियोजना ”स्मार्ट वाकिंग स्टिक फाॅर ब्लाइंड” की प्रदर्शनी में अव्वल स्थान प्राप्त कर चयनकर्ताओं को भी अपनी प्रतिभा…
*स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में बुधवार को गायत्री शक्तिपीठ द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुखिया दिनेश प्रसाद सिंह ने किया। उन्होंने इस तरह के शिविरों के आयोजन पर बल देते हुए कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है। शिविर में नेत्र चिकित्सक डा.हेमंत कुमार ने दर्जनों लोगों का नेत्र परिक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। मौके पर समाजसेवी सतीश चंद्र तिवारी,मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे ।
