*सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के सचिव ने बताया कि कोरोना संक्रमण की अद्यतन स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के स्तर पर लगातार समीक्षा की जा रही है। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सचिव सूचना एवं जन-सम्पर्क अनुपम कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय जितेन्द्र कुमार, सचिव स्वास्थ्य लोकेश कुमार सिंह एवं आपदा प्रबंधन विभाग के नोडल पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर किये जा रहे कार्यों के साथ-साथ अद्यतन स्थिति पर मीडियाकर्मियों के साथ संवाद कर जानकारी दी। सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की अद्यतन स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के स्तर पर लगातार…

*मुख्यमंत्री राहत कोष में किया गया अंशदान। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा पटना:- जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डाॅ० एल०बी० सिंह के द्वारा चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के राज्य कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 लाख 25 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया।

*मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये किये जा रहे कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव एवं वरीय अधिकारियों के साथ कोविड-19 के संबंध में अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुये बताया कि राज्य के बाहर से आने वाले लोगों की पहले स्क्रीनिंग करायी जायेगी, उसके पश्चात उन्हें उनके गंतव्य जिले तक पहुॅचाकर संबंधित प्रखण्ड स्तरीय क्वारंटाइन केन्द्र पर रखा जायेगा। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि प्रखण्ड स्तरीय क्वारंटाइन सेंटर…

*मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मई दिवस के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मई दिवस के अवसर पर प्रदेश एवं देश के सभी श्रमिक भाई-बहनों को बधाई एवं शुभकामनायें दी है। वहीँ मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि विकास, औद्योगिक विकास एवं उत्पादकता को बढ़ाने में श्रमिकों की मेहनत एवं ताकत की बड़ी भूमिका रही है और आगे भी रहेगी। श्रम एवं श्रमिकों का सम्मान हमारी संस्कृति का अंग है। मुख्यमंत्री ने अपील की कि वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुये प्रत्येक व्यक्ति का सचेत रहना नितान्त आवश्यक…

*वीसी के जरिए जिलाधिकारी ने से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ कोविड१९ के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिए। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने वीसी के जरिए से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ कोविड१९ (Covid19) के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी कार्यालय में कोविड१९ (Covid19) के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए सभी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला अग्निशमन पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड स्तरीय…

*युवा लोजपा जिला अध्यक्ष ने कोरोना वायरस से जंग जीतने के लिए दिन रात अपने परिवार को छोड़कर काम कर रहे कर्मियों को पाग चादर से सम्मानित किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के हायाघाट प्रखंड क्षेत्र में युवा लोजपा के जिला अध्यक्ष सह खरसंड पूर्वी के मुखिया रविशंकर सिंह ने कोरोना वायरस (COVID-19) से जंग जीतने के लिए दिन रात अपने परिवार को छोड़कर अस्पताल में काम कर रहे सभी स्वास्थ कर्मी को पाग चादर से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि आज हम सभी समस्तीपुर जिला में इसलिए सुरक्षित है क्योंकि इनके जैसे कई स्वास्थ कर्मी दिन रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जिनका फलस्वरूप अभी हमलोग बिहार…

*समस्तीपुर क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हिमांशु शेखर उर्फ गोविंद को तिरहुत जोनल कमिटी का चेयरमैन बनाया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के प्रबंधन समिति ने समस्तीपुर क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हिमांशु शेखर उर्फ गोविंद को उनके अनुभव व कार्य-कुशलता को ध्यान में रखते हुए उन्हें तिरहुत जोनल कमिटी का चेयरमैन बनाया। वहीँ कोरोना महामारी के कारण घरेलू टूर्नामेंट के आयोजन में हो रहे विलम्ब को देखते हुए निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु बीसीए के प्रबंधन समिति ने टूर्नामेंट कमिटी के अंतर्गत आठ जोनल कमिटी का गठन किया। इसी में तिरहुत कमिटी का सबसे महत्वपूर्ण पद चेयरमैन की जिम्मेवारी समस्तीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के…

*जागरूकता अभियान के साथ जरूरतमंद और गरीब लोगो के बीच साबुन, मास्क, ग्लब्स आदि का वितरण किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- कोरोना वायरस महामारी से बचाव हेतु राजद के प्रदेश सचिव जवाहर लाल राय ने पटोरी प्रखंड के धमौन, हेतनपुर सहित कई पंचायतो में जागरूकता अभियान चलाया। वहीँ गरीब व जरूरतमंद लोगो के बीच साबुन, मास्क, ग्लोब्स आदि का वितरण किया गया। लोगों के हाथों को हैंड सेनिटाइजर से साफ कराया गया तथा लोगों को बीमारी से बचाव व सतर्कता बरतने की जानकारी दी गई। इस दौरान लोगों को हाथ धोने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ उन्हें हाथ धोने की विधि बताए। उन्होंने खांसते…

*प्रख्यात फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर का निधन फिल्म जगत के लिये अपूरणीय क्षति:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात अभिनेता ऋषि कपूर के असामयिक निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त करते हुये कहा कि उनके निधन से हिन्दी सिनेमा जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है। वहीँ मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि लम्बे समय तक वे फिल्म प्रेमियों के दिलों पर छाये रहे। वे एक उत्कृष्ट एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता थे। ऋषि कपूर फिल्म अभिनेता के साथ-साथ फिल्म निर्माता और निर्देशक भी थे। वह बाल कलाकार के रूप में भी…

*कोरोना से पूरी मानव सभ्यता को बचाने को लेकर रोजा रख रही तीन साल की नन्ही परी। हर खबर पर पैनी नजर।*

अमरदीप नारायण प्रसाद समस्तीपुर:- कोरोना वायरस संक्रमण से भारत सहित पूरी दुनिया परेशान है। संक्रमण से बचाव को लेकर देश में लॉकडाउन है। वहीं रमजान का पाक महीना भी शुरू हो चुका है और रमजान के इस पाक महीने में एक नन्हे रोजेदार के द्वारा रोजा रखकर कोविड-19 संक्रमण से बचाव को लेकर तथा मानव सभ्यता की रक्षा के लिए खुदा से इबादत की जा रही है। आपको बता दें कि समस्तीपुर शहर के धर्मपुर मोहल्ला निवासी पत्रकार अफरोज आलम की तीन वर्ष की पुत्री आबिदा खातून द्वारा अपने मुल्क…