*राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री एम०पी० वीरेन्द्र कुमार के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री एम०पी० वीरेन्द्र कुमार के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनीतिज्ञ, प्रसिद्ध समाजसेवी, लेखक और पत्रकार थे। उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण से तत्कालीन सोशलिस्ट पार्टी की सदस्यता ली थी। वह आपातकाल के दौरान जेल भी गये। वे भारतीय समाचार पत्र सोसाइटी के साथ ही भारतीय प्रेस ट्रस्ट से भी जुड़े थे। उन्होंने राजनीति, दर्शन और अर्थशास्त्र जैसे विषयों पर कई किताबें लिखी हैं। उन्हें साहित्य…

*छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। वहीँ मुख्यमंत्री ने अपने शोक-संदेश में कहा है कि अजीत जोगी एक प्रख्यात राजनेता थे। उन्हें छत्‍तीसगढ़ राज्‍य के पहले मुख्‍यमंत्री बनने का गौरव प्राप्‍त हुआ था। वह दो बार राज्यसभा तथा दो बार लोकसभा के सदस्य रह चुके थे। छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश की राजनीति में भी उनका बहुमूल्य योगदान रहा है। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत…

*सभी जिलों में आवश्यक सुविधाओं के साथ-साथ आइसोलेशन बेड्स की संख्या बढ़ायें, सभी जिलाधिकारी:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*

दुकानों एवं अन्य प्रतिष्ठानों में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें। कोरोना संक्रमण से बचाव का यही सबसे प्रभावी उपाय है। वंदना झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक अणे मार्ग स्थित नेक संवाद भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना संक्रमण से प्रभावी नियंत्रण, निगरानी एवं रोकथाम हेतु उच्चस्तरीय समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति, ब्लॉक क्वारंटाइन सेंटर पर की गई व्यवस्था, जिले में ब्लॉक क्वारंटाइन सेंटर की…

*बिहार बोर्ड मैट्रिक के परीक्षा में दुर्गेश कुमार द्वारा 480 अंक प्राप्त कर पूरे बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर शिक्षाविदों व साहित्यकारों ने अपने आशीर्वचनो से उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- बिहार बोर्ड मैट्रिक के परीक्षा में उजियारपुर प्रखंड के मालती पंचायत निवासी दुर्गेश कुमार द्वारा 480 अंक प्राप्त कर पूरे बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर शिक्षाविदों व साहित्यकारों ने उनके निवास स्थान पर जाकर अपने आशीर्वचनो से आप्लावित एवं उज्जवल भविष्य की कामना किया। वहीँ पूर्व प्राचार्य व साहित्यकार राजकुमार राय (राजेश), अवकाशप्रात रेल कर्मचारी व साहित्यकार रामाश्रय राय “राकेश”, अवकाशप्राप्त शिक्षक जगदीश प्रसाद यादव, अवकाशप्राप्त प्राचार्य हरि नारायण राय तथा देसुआ हाई स्कूल के शिक्षक रंजीत कुमार राय आदि ने बुके, अंगवस्त्र,…

*जिन श्रमिकों की क्वारंटाइन अवधि प्रोटोकाॅल के अनुसार पूर्ण हो गयी है, उन्हें दिशा-निर्देशों के अनुरूप विशेष प्रयास कर रोजगार उपलब्ध कराया जाय। सभी संबंधित विभाग इसका अनुश्रवण करें:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ कोविड-19 के मद्देनजर किये जा रहे कार्यो की उच्चस्तरीय समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान बिहार के बाहर अन्य राज्यों में फॅसे लोगो को मुख्यमंत्री राहत कोष से मुख्यमंत्री विशेष सहायतान्तर्गत आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से 1,000 रूपये की राशि दी गयी है किंतु कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिनका बिहार के किसी भी बैंक में खाता संधारित नहीं था। मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुये कहा कि…

*जिलाधिकारी ने होम क्वारांटाइन किए गए लोगों का होम तो होम सर्वे करने का निर्देश पीएचसी प्रभारी को दिया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने वीसी के जरिए से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ कोविड१९ (Covid19) के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिए। समाहरणालय परिसर स्थित वीसी कक्ष में कोविड१९ (Covid19) के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए सभी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी…

*वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने किया आईटी सेल के साथ विडीयो कान्फ्रेंसिंग। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर:- विकासशील इन्सान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सन् ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सोशल मिडिया टीम की बैठक किया। इस विडियो कान्फ्रेंसिंग के बैठक में जिला मिडिया प्रभारी सुमित कुमार चौधरी ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा निर्देशित कार्य सोशल मिडिया के माध्यम से जिले मे प्रत्येक व्यक्ति को विकासशील इन्सान पार्टी से जोङेगे। इसके साथ ही लॉकङॉउन नियम को पुर्ण ऱूप से पालन कर, कोरोना वायरस खतरनाक महामारी से बचे। समाजिक दुरी ही एक मात्र…

*सचिव सूचना एवं जन-सम्पर्क, सचिव स्वास्थ्य एवं अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर किये जा रहे कार्यों की अद्यतन जानकारी दी। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर सचिव सूचना एवं जन-सम्पर्क अनुपम कुमार, सचिव स्वास्थ्य लोकेश कुमार सिंह एवं अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय जितेन्द्र कुमार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों के संबंध में अद्यतन जानकारी दी। वहीँ सचिव सूचना एवं जन-संपर्क अनुपम कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है और लोगों को सहायता प्रदान करने के लिये सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से…

*डाककर्मी सही मायने में कोरोना योद्धा है, क्वारेंटिन केन्द्रों पर खोल रहे हैं आईपीपीबी के खाते:- शैलेश कुमार सिंह। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर:- समस्तीपुर डाक प्रमंडल अंतर्गत जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के क्वारेंटिन केन्द्र पर समस्तीपुर प्रधान डाकघर के जनसम्पर्क निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सरकारी निर्देश व फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए डाकिया गणेश सिंह व कार्तिक कुमार के द्वारा समस्तीपुर कॉलेज क्वारेंटिन केंद्र पर रह रहे जिले के अब तक 87 प्रवासी श्रमिकों के खाते खोले जा चुके हैं। इस मौके पर उपस्थित जनसम्पर्क निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि डाक विभाग के निर्देश व जिलाधिकारी के द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में…

*जी. आर. चिंताला ने नाबार्ड का अध्यक्ष पद संभाला। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर:- नाबार्ड के डीडीएम जयंत विष्णु ने बताया कि भारत सरकार द्वारा नियुक्त किए जाने के बाद जी० आर० चिंताला ने 27 मई 2020 को राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल लिया है। नाबार्ड के अध्यक्ष पद संभालने से पूर्व श्री चिंताला नाबार्ड की सहायक संस्था ‘नैबफिन्स’ के बेंगलुरु स्थित मुख्यालय में प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत थे। श्री चिंताला ने प्रख्यात भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली से स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। नाबार्ड में अधिकारी के रूप…