*7 मार्च को बिहार में स्वास्थ्य सेवाएं ठप। हर खबर पर पैनी नजर।*

आशीष कुमार

पटना:- बिहार में शिक्षा व्यवस्था चरमराने के बाद अब स्वास्थ्य सेवा भी चरमरा सकती है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने ऐलान किया है कि आगामी 7 मार्च को बिहार में स्वास्थ्य सेवाएं ठप रहेगी।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने यह घोषणा नालंदा में हुई डॉक्टर की हत्या के विरोध में की है। आईएमए के वरीय उपाध्यक्ष डॉ अजय कुमार के अनुसार सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। सभी अस्पतालों में इमरजेंसी छोड़कर सभी सेवाएं भी बाधित रहेंगी। ओपीडी सेवा भी बंद रहेंगी। मेडिकल कॉलेज, सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल,और पीएससी तक ठप रखने की घोषणा की गई है।


गौरतलब है कि गुरुवार को नालंदा में एक डॉक्टर की हत्या हो गई थी इसी के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने यह फैसला किया है। बता दें कि नालंदा के हरनौत प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोनावा में पदस्थापित डॉक्टर रंजन कुमार प्रियदर्शी ड्यूटी पर जा रहे थे उसी समय पहले से घात लगाए बदमाशों ने रहुई थाना क्षेत्र के इलाके के निवाई मोड़ के समीप ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जहां उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बदमाशों ने उन्हें 6 गोलियां दागी थी।
ज्ञातव्य है बिहार में नियोजित शिक्षकों की हड़ताल के 20 दिन हो गए हैं। सभी सरकारी विद्यालयों में ताले भी लटके हुए हैं। बच्चों की शिक्षा पर हड़ताल का बुरा असर पड़ रहा है। और अब स्वास्थ्य सेवाएं ठप रखने से हालत और भी खराब हो सकती है।

Related posts

Leave a Comment