![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2019/12/IMG-20191229-WA0018-840x548.jpg)
वंदना झा
समस्तीपुर:- जिले के मंडल कारा व उपकारा में औचक छापामारी जिलाधिकारी अधिकारी शशांक शुभंकर और पदाधिकारी के द्वारा किया गया। बतादे की आज सुबह लगभग 5:00 बजे जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एसडीओ, एसडीपीओ, पुलिस पदाधिकारी एवं 120 से अधिक पुलिस बल ने मंडल कारा समस्तीपुर में औचक रूप से कारा के सभी वार्डों एवं पूरे परिसर की गहन छापेमारी की गई।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2019/12/IMG-20191229-WA0005-1-557x840.jpg)
वहीँ छापामारी 5:30 से 8:30 बजे तक किया गया।इस छापामारी के क्रम में तीन माचिस की डिब्बा एवं 20 खैनी की पुड़िया के अतिरिक्त कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। इसी तरह उपकरा दलसिंहसराय एवं उपकारा रोसड़ा में अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा आवश्यक रूप से सघन छापेमारी किया गया। वहा पर छापामारी के क्रम में कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं पाया गया।