*भाजपा ने सम्मान सभा का किया आयोजन,सम्मानित हुए नवनिर्वाचित तीनों मंडल अध्यक्ष।ठाकुर वरुण कुमार, समस्तीपुर बिहार। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार, समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के कल्याणपुर प्रखंड के तीनों भाजपा मंडलों के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों का किया गया अभिनन्दन।
यह सम्मान सभा कल्याणपुर प्रखंड के जितवरिया गाँव में भाजपा के प्रथम मंडल अध्यक्ष राम आधार राय के दरवाजे पर रविवार को किया गया। कल्याणपुर प्रखंड के तीनों नव मनोनित मंडल अध्यक्ष क्रमशः चकमेहशी के प्रशांत कुमार, कल्याणपुर उत्तरी के संजीव कुमार सिंह, कल्याणपुर दक्षिणी के दिलीप कुमार सहनी का अभिनन्दन किया गया।


इस अवसर पर निवर्तमान जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार ने बताया कि चकमेहसी मंडल के सोरमार हाट पर 27 दिसम्बर को अटल सम्मान समारोह का आयोजन किये जाने की जानकारी दी। जिसमें तीनों मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में नवमनोनीत जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, विशिष्ठ अतिथि के रूप में निवर्तमान जिला अध्यक्ष राम सुमरन सिंह, विधान परिषद् सदस्य हरि नारायण चौधरी उपस्थित रहेंगे।

इस कार्यक्रम के मौके पर नए मंडल अध्यक्षों के सम्मान में सम्बोधन करते हुए राम आधार राय ने बताया कि भाजपा, कल्याणपुर की जो गरिमा रही है, आप उसे बढ़ाने का काम करें, और संगठन को मजबूति देने का काम करें। इस अवसर पर अन्य वक्ता में पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम ठाकुर, देवशंकर ठाकुर, कल्याणपुर दक्षिणी के निवर्तमान मंडल महामंत्री विजय शंकर ठाकुर, कल्याणपुर उत्तरी मंडल के निवर्तमान किसान मोर्चा अध्यक्ष कामोद यादव, सुरेंद्र ठाकुर, श्याम नारायण शर्मा इत्यादि रहे।

Related posts

Leave a Comment