![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2019/12/IMG-20191216-WA0009-840x835.jpg)
ठाकुर वरुण कुमार,
समस्तीपुर बिहार।
समस्तीपुर:- जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली में पूर्ववर्ती छात्र – छात्रा सम्मेलन एवम् महान गणितज्ञ श्री रामानुजम के जन्मदिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2019/12/IMG-20191222-WA0034-504x840.jpg)
इस कार्यक्रम का श्रीगणेश विद्यालय के प्राचार्य डॉ० पी० के० ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवम् महान गणितज्ञ श्री रामानुजम के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2019/12/IMG-20191222-WA0032-840x630.jpg)
विद्यालय के अन्य शिक्षक एवम् पूर्ववर्ती छात्रों एवं छात्राओं ने भी महान गणितज्ञ को पुष्पांजलि अर्पित किया। तदोपरांत अपने मधुर तान से छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवम् स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉ० पी० के० ठाकुर ने पूर्ववर्ती छात्रों को संबोधित करते हुए गुरु शिष्य परम्परा को जीवन्त बनाने एवम् उज्ज्वल पथ पर बढ़ने का आह्वाहन किया।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2019/12/IMG-20191222-WA0033-840x630.jpg)
श्री विनय कुमार (पी०जी०टी०), गणित ने महान गणितज्ञ रामानुजम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी के लिए शुभकामनाएं व्यक्त किए । श्री आलोक कुमार गौतम (पूर्व पी०जी०टी०), अंग्रजी के गरिमामय उपस्थिति एवम् सारस्वत संगीत ने वातावरण में मिश्री घोल दी।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2019/12/IMG-20191216-WA0008-536x840.jpg)
पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं एवम् शिक्षकों ने अपने परिचय का आदान प्रदान किया । मंच संचालन मनीष कुमार एवम् पूर्ववर्ती छात्रा सोमलता सुषमा ने संयुक्त रूप से किया । सुषमा ने अपने कवित्व से नारी जागरण का शंखनाद किया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएँ एवम छात्र -छात्राएँ आद्योपान्त उपस्थित रहे ।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2019/12/IMG-20191206-WA0006-840x658.jpg)