पटोरी प्रखंड क्षेत्र में संविधान सभा का आयोजन किया गया। “हर खबर पर पैनी नजर”, इंडिया पब्लिक न्यूज।

पटोरी प्रखंड क्षेत्र में संविधान सभा का आयोजन किया गया।

IPN/DESK
समस्तीपुर:- जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र में आज 3:00 बजे से संविधान सभा का आयोजन किया गया। जिसमें समस्तीपुर जिला के संविधान सभा संयोजक विजय वात्स्यायन,

जिला किसान अध्यक्ष साकेत सिंह, जिला अभियान समिति संयोजक निरंजन ठाकुर, पटोरी अनुमंडल अभियान समिति संयोजक राहुल सिंह समेत तमाम जिले के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

इस संविधान सभा में 150 से अधिक लोगों ने भाग लेकर अपने सवाल, टिप्पणियां, तथा सुझाव दिए, जिन्हें दर्ज किया गया।

वहीं सभी ने कहा कि जन सुराज द्वारा शुरू की गई संविधान सभा की बैठक में लोगों की भागीदारी से जन सुराज अभियान और पार्टी की प्रक्रिया को महत्वपूर्ण बल मिला रहा है और आम जनमानस की सोच को भी जागृत किया जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment