जन सुराज कार्यवाहक समिति की घोषणा की गई। “हर खबर पर पैनी नजर,” इंडिया पब्लिक न्यूज।

जन सुराज कार्यवाहक समिति की घोषणा की गई।

IPN/DESK,
समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र में जन सुराज कार्यवाहक समिति की घोषणा की गई। इस समिति के विभिन्न पदाधिकारियों के नाम निम्नलिखित हैं:- प्रखंड अध्यक्ष: राम बाबू सिंह, महासचिव: गुरु प्रकाश साह, युवा अध्यक्ष: रोशन राय, मुख्य प्रवक्ता: रामवृक्ष राम, सोशल मीडिया प्रभारी: संदीप सिंह, अभियान प्रभारी: सुरेन्द्र राय, महिला अध्यक्ष: मानती देवी, किसान अध्यक्ष: जितेन्द्र सिंह। इस घोषणा के दौरान 251 सदस्यों की सूची भी जारी की गई। कार्यक्रम में पांच सदस्यीय कोर कमिटी के सदस्यों ने प्रखंड कार्यवाहक समिति की घोषणा की। साथ ही अभियान समिति में चार सदस्यों के साथ एक नई समिति का गठन भी किया गया।

जन सुराज के संविधान सभा के सदस्य विजय वात्स्यायन ने कहा कि सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर उनकी समान भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जन सुराज 02 अक्टूबर 2024 तक एक करोड़ संस्थापक सदस्यों के साथ सबसे मजबूत राजनीतिक दल बनने की दिशा में अग्रसर है।

वहीं जन सुराज प्रदेश कमेटी सदस्य चन्द्रकेत सिंह जी ने इस दौरान कहा कि जन सुराज की सरकार और दल बनने के बाद महिला शिक्षा, महिला बाल विकास और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गो पर पूर्ण रूप से ध्यान दिया जाएगा और इस पर सक्रियता से काम किया जाएगा।

जन सुराज जिला प्रवक्ता मनोज तिवारी जी ने कहा कि हमारा लक्ष्य प्रखंड में जन सुराज को सुदृढ़ करना और नई राजनीतिक व्यवस्था को बनाना है ।

घोषणा समिति के सदस्य निरंजन ठाकुर, विजय वात्स्यायन, और डॉ राजीव ने सभी पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।

इस अवसर पर समिति ने जन सुराज की आगामी रणनीतियों और संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए कार्यक्रमों की योजना पर भी चर्चा की गई।

Related posts

Leave a Comment