उजियारपुर में संविधान सभा का आयोजन। “हर खबर पर पैनी नजर,” इंडिया पब्लिक न्यूज।

उजियारपुर में संविधान सभा का आयोजन। “हर खबर पर पैनी नजर,” इंडिया पब्लिक न्यूज।

IPN/DESK
समस्तीपुर:- जिले के उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र में संविधान सभा का बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता संविधान सभा के संयोजक डॉ० राजीव कुमार ने की। जिसमें समस्तीपुर जिला के वरिष्ठ पदाधिकारी जिला संगठन महासचिव राम ईश्वर साह, जिला अभियान समिति संयोजक निरंजन ठाकुर, पूर्व युवा अध्यक्ष अजय कुमार, अनुमंडल अध्यक्ष पप्पू गुप्ता,

अनुमंडल युवा अध्यक्ष रणधीर कुमार, अनुमंडल उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, अनुमंडल उपाध्यक्ष नंदबली चौधरी, अनुमंडल अभियान समिति संयोजक उमेश पासवान, प्रखंड अध्यक्ष मनोज दास, प्रखंड संगठन महासचिव राजीव कुमार पांडे,

प्रखंड उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद चौधरी, अभियान समिति प्रखंड संयोजक दिनेश मालाकर, सदस्य बालेश्वर राम समेत, महिसारी मुखिया श्रवण पासवान, रामचंद्रपुर अंधेल मुखिया राम सागर महतो समेत 4 पंचायत अध्यक्ष श्याम कुमार, मुकेश चौरसिया, सुनील कुमार, राजीव पासवान समेत सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित हुए।

बैठक में उजियारपुर के 6 पंचायत के मुखिया उपस्थित थे। इस संविधान सभा में लोगों ने भाग लेकर अपने सवाल, टिप्पणियां, तथा सुझाव दिए, जिन्हें दर्ज किया गया। सभी ने कहा कि जन सुराज द्वारा शुरू की गई संविधान सभा की बैठक में लोगों की भागीदारी से जन सुराज अभियान और पार्टी की प्रक्रिया को महत्वपूर्ण बल मिला रहा है और आम जनमानस की सोच की सोच को भी जागृत जा रहा है।

प्रशांत किशोर द्वारा 2 अक्टूबर 2022 को शुरू किया गया जन सुराज अभियान आने वाले 2 अक्टूबर 2024 को राजनीतिक पार्टी का रूप लेने जा रहा है,उससे पहले सभी प्रखंड में संविधान सभा बैठक द्वारा नेताओं और आम जनता से राय ली जा रही है, ताकि उसी अनुसार संविधान बनाया जा सके।

Related posts

Leave a Comment