*संगठन मजबूती पर चर्चा भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक में किया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

Dk
Desk

समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखण्ड क्षेत्र में भाजपा उत्तरी मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष धर्मवीर कुंवर की अध्यक्षता में कल्याणपुर बस्ती रामजानकी ठाकुरबाड़ी में की गयी।

वहीं संचालन मंडल महामंत्री राजकिशोर राय ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि विधानसभा संयोजक राजकुमार राय उर्फ पाल जी, मनोरंजन मोदीन एवं मंडल प्रभारी विमलेश झा आदि उपस्थित रहे।

वहीं मंडल कार्यसमिति की बैठक में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती और 31 जनवरी को मन की बात हर बूथ स्तर पर सुनने पर विस्तृत चर्चा की गई। वहीं दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 5 फरवरी से 15 फरवरी के बीच होनी है।

इस पर विंदुवार चर्चा किया गया। इस मौके पर मदन कुमार झा, संजीव कुमार राय, परमानंद कुंवर,सत्येंन्दु कुमार भारद्वाज,विजयंत कुमार राय,राजकुमार महतो,मदन राम,मोहन दास,

विपिन कुमार साह, जनक लाल निराला, दिलीप पासवान,देवीकांत झा, कन्हैया कुंवर, विश्वनाथ राउत, शशांक कुमार,सिंगेश्वर महतो, जयराम शर्मा,अरविंद कुमार,गनौर पासवान, लक्ष्मण पासवान आदि मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment