*विद्यालय परिसर में जननायक कर्पूरी जयंती का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

Dk
Desk

समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखण्ड क्षेत्र के कुरसाहा मध्य विधालय परिसर में कर्पूरी विचार मंच के तत्वावधान में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 97वीं जयंती अशोक राय की अध्यक्षता में मनायी गयी।

वहीं संचालन कर्पूरी विचार मंच के अध्यक्ष नंद किशोर कापर ने की। इस मौके पर दिल्ली में चल रहे किसान आन्दोलन के समर्थन में किसान गोष्टी का आयोजन किया गया।

वहीं कृषि कानून वापसी को लेकर 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली समस्तीपुर में भाग लेने व 30 जनवरी को मानव श्रृंखला में भाग लेने की अपील किया गया। उपस्थित वक्ता पूर्व विधायक अजय कुमार बुल्गानीन, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व माकपा नेता मनोज प्रसाद सुनील, किसान नेता प्रो० भूपेन्द्र यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार अडानी-अंबानी के हाथों बिक चुकी है।

देश के सभी सरकारी सम्पति को नीजी हाथो में बेचा जा रहा है। वहीं संविधान को कमजोर करने की साजिश किया जा रहा है। आज जरुरत है कर्पूरी जी की विरासत को आगे बढ़ाते हुए संवेदनहीन सरकार के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद करें।

कर्पूरी जी के प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सभी अतिथियों ने उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर जरुरत मंदों के बीच कंबल भी वितरण किया गया।

Related posts

Leave a Comment