![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2021/01/IMG_20201203_230355-5-840x835-1.jpg)
Dk
Desk
समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय में चर्चित होटल व्यवसायी कौशिक कमल की गत रविवार को दिनदहाड़े शहर से सटे घाट नवादा भीड़-भाड़ वाले बाजार में मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों द्वारा गोली मारकर जख्मी किए जाने से
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2021/01/IMG_20201229_120123.jpg)
आक्रोशित व्यवसायी संघ एवं दलसिंहसराय खाद्यान्न व्यवसायी संघ के आह्वान पर लोगों ने बढ़ते हुए अपराध पर अंकुश लगाने एवं हत्या में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज दलसिंहसराय बाजार को बंद रखा।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2021/01/IMG_20201226_180023.jpg)
वहीं लोगों का कहना था की इन दिनों अपराध में वृद्धि हो गई है। जिस पर पुलिस प्रशासन फिलहाल अंकुश लगाने में कामयाब नहीं होती दिख रही है।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2021/01/IMG_20201229_122712-840x494.jpg)
बताते चले कि गत रविवार की संध्या करीब 5:00 बजे घाट नवादा चौक पर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने बड़े ही फिल्मी अंदाज में गोली मारकर होटल व्यवसाई को जख्मी कर दिया था। जिसमें उन्हें दो गोली उनके जांघ में लगी थी।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2021/01/IMG_20201229_120738.jpg)
एक गोली को अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में चिकित्सकों द्वारा निकाला गया था, लेकिन दूसरी गोली उनकी जांघ की हड्डी में फंसी होने के कारण डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया था। जिसके बाद उन्हें बेगूसराय के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2021/01/IMG-20210105-WA0013-655x840.jpg)
जहां गोली उनके पैर से निकाली गई और फिलहाल वह इन दिनों खतरे से बाहर बताए जाते हैं। बताया जा रहा है यह घटना को लेकर जमीनी विवाद सामने आ रही है। जिस पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वहीं डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय का कहना है की अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हम लोग छापेमारी कर रहे है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही हत्या को लेकर दर्ज नामजद की जल्द गिरफ्तार करने की माँग को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल डीएसपी से भी मिला।