DkDesk समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कन्हौली गांव में अवैध शराब बिक्री करने की गुप्त सूचना मिलते ही छापेमारी कर विकास चौधरी के घर से 4 लीटर अवैध देशी शराब एवं अनिल चौधरी के घर से 3 लीटर अवैध देशी शराब बरामद करने में सफलता पायी है। पुलिस ने देशी शराब जप्त कर थाने ले आयी। वहीं उक्त दोनों के खिलाफ सुसंगत धारा के तहत केस दर्ज करते हुए विकास कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छापेमारी दल में अवर निरीक्षक आनंद कुमार…
Category: राज्य
*भारतीय जनता पार्टी के द्वारा शोकसभा का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के भारतीय जनता पार्टी रोसड़ा ग्रामीण मण्डल के द्वारा प्रो० उत्तम चन्द्र दास के असामयिक निधन पर एक शोकसभा का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता उपाध्यक्ष रविन्द्र झा एवं संचालन अमित राय के द्वारा किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया। उन्होंने उनके विद्यार्थी परिसद से भाजपा तक के सफर की विशेष चर्चा की गई। इस मौके पर संतोष राय, अनीश राज, नवनिष झा, सुरेश प्रसाद सिंह, ब्रजेश कुमार झा, नवीन कुमार कुशवाहा, मोहम्मद एकलाख, नित्यानंद जयसवाल, मोहम्मद केरायत,…
*राशन नहीं देने के कारण आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के रेबड़ा स्थित शांति चौक पर ग्रामीणों ने बांस बल्ला लगाकर कई घंटे तक सड़क जाम कर दिया। जिससे समस्तीपुर बहेड़ी पथ पर संचालन पूर्णतः ठप्प हो गया। वहीं वाहनों की कतार लग गई। इस घटना की जानकारी पाते ही प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी राकेश कुमार एवं अवर निरीक्षक विजय यादव अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुचें। इनके पहुँचते ही ग्रामीण और भी आक्रोशित हो गए। इस कारण अधिकारियों को कोपभाजन का शिकार भी होना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने डीलर एवं…
*केन्द्रीय सहकारिता बैंक के कार्यकारणी समिति की बैठक सम्पन्न। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- जिले के केन्द्रीय सहकारिता बैंक के कार्यकारणी समिति की बैठक, बैंक अध्यक्ष विनोद कुमार राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बिहार राज्य सहकारी बैंक के परिपत्र- 6840 को दिनांक — 15/12/2020 को लागू करने का निर्णय लिया गया। वहीं बैंक अध्यक्ष विनोद कुमार राय ने प्रेस को बताया कि एक मुश्त समझौता योजना के तहत कृषि ऋण तथा गैर कृषि ऋण के पुराने बकायादारों का ब्याज 90% माफ किया जाएगा। बैंक के द्वारा यह लक्ष्य रखा गया है कि बैंक के एनपीए (NPA) को इस वित्तीय वर्ष…
*कृषि विभाग के द्वारा चलाये गए योजनाओं का बीज किसानों के घर पर पहुँचाया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के हरिशंकरपुर बघौनी एवं मानपुरा पंचायत में रबी मौसम में कृषि विभाग के द्वारा चलाये जा रहे भिविन्न योजना का प्रत्यक्षण का किट/बीज, आंनद ट्रेडिंग कम्पनी, सरायरंजन के द्वारा कृषि समन्वयक पंकज कुमार की उपस्थिति में योजना में चयनित सभी किसानों के घर पर (होम डिलीवरी) बीज/किट पहुँचाया गया। कृषि समन्वयक पंकज कुमार ने बताया कि बिहार सरकार के द्वारा इच्छुक किसानों को जो होम डिलीवरी से बीज प्राप्त करना चाहते है, उनका ऑनलाइन आवेदन किया गया था। तत्पश्चात बीज वितरण में होम…
*हरि सब्जी से भरी पीकअप वाहन की लूट। हर खबर पर पैनी नजर।*
नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखण्ड क्षेत्र में सब्जी से भरी बोलेरो पिकअप वाहन की लूट लिया गया। बतादे की कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जनता चौक के समीप से पिकअप बोलेरो वाहन जिसका नंबर बीआर 33 जी 9731 है, जोकी 2:00 बजे रात में सोमनाहा से सब्जी लेकर दरभंगा जाने के क्रम में जनता चौक से गायब हो गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि चालक की संलिप्तता है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस वाहन चालक सोमनाहा…
*छेड़खानी के विरोध में चिकित्सक पर प्राथमिकी दर्ज। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- हलई ओपी थाना क्षेत्र के दादनपुर की एक महिला ने चकलालशाही चौक के पास निजी क्लीनिक चलाने वाले एक चिकित्सक द्वारा छेड़खानी करने के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज के अनुसार उक्त महिला रविवार की शाम अपने दो महीने के बच्चे को साथ मे ले जाकर इलाज कराने के लिए चकलालशाही स्थित डॉ० विपिन कुमार के क्लीनिक में आयी हुई थी। बच्चे का इलाज के लिए चिकित्सक से कहने पर अन्य लोगों का इलाज करने के बाद इलाज करने की बात बता कर रोक लिया। जब…
*भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के खिलाफ इनौस ने शुरू किया आमरण अनशन। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर बीआरसी में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के खिलाफ इनौस के बैनर तले सोमवार को बीआरसी पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया गया। अनशनकारी इनौस जिला सह सचिव कृष्ण कुमार भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने माला पहनाकर जोरदार नारेबाजी के साथ अनशन पर बैठाया। वहीं कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार अनियमितता को बढ़ावा देने वाले बीआरपी अरविंद प्रसाद, संजीत कुमार, अजय कुमार, सदीक खान को हटाकर पदस्थापित विद्यालय में विरमित करने, शिक्षक कमलेश्वर प्रसाद को इनके चकमधौल विद्यालय में भेजने, आदेशपाल…
*मारपीट व लूटपाट की घटना में १३ ज्ञात व १०० अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- हलई ओपी थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर रविवार की देर रात दर्जनों दुकानदारों से मारपीट एवं लूटपाट की घटना के विरोध में पूर्व जिला पार्षद अमीर सहनी एवं उनके पुत्र सहित अन्य लोगों को आरोपित किया गया है। दुकानदार सुजीत कुमार गुप्ता के द्वारा मारपीट एवं लूटपाट की घटना के विरोध में हलई ओपी में पूर्व जिला पार्षद सहित तेरह ज्ञात एवं एक सौ अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घायल दुकानदार सुजीत कुमार गुप्ता के बयान पर दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार रविवार…
*अभियान में ०६ पुरुष ने कराया नसबंदी व २२६ महिलाओं को लगाया गया पीपीआईयूसीडी। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा मधुबनी:- बेहतर प्रजनन स्वास्थ्य एवं जनसंख्या के स्थिरीकरण के लिये स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जिले में परिवर नियोजन कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। सरकार द्वारा संचालित इस कार्यक्रम का मुख़्य उद्देश्य सिर्फ जनसंख्या स्थिरीकरण ही नहीं बल्कि इसके माध्यम से प्रजनन स्वास्थ्य कों सुदृढ़ करते हुये स्वस्थ्य परिवार निर्मित करना भी है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 23 नवंबर से 6 दिसंबर तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा आयोजित किया गया। अभियान के दौरान 6 पुरुष ने नसबंदी कराई,…
