*मुख्यमंत्री ने पथ का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..

RSJDESK पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पश्चिमी चम्पारण जिलान्तर्गत मदनपुर-वाल्मीकिनगर पथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क के बचे हुए निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस पथ का निर्माण कार्य तेजी से पूरा करें ताकि वाल्मीकिनगर आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मुख्यमंत्री ने इंडो-नेपाल बॉर्डर रोड प्रोजेक्ट का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने गंडक बराज का मुआयना तथा वाल्मीकिनगर के ईको पार्क का भ्रमण किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मदनपुर-वाल्मीकिनगर…

*मुख्यमंत्री ने पश्चिम चंपारण के चनपटिया बाजार समिति प्रांगण में नवप्रवर्तन स्टार्टअप जोन का किया निरीक्षण। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज.. 

उद्यमियों को दी जाएगी हरसंभव सुविधायें:- मुख्यमंत्री RSJ DESK पटना:-  मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने आज पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया बाजार समिति स्थित जिला औद्योगिक नवप्रवर्तन योजना अंतर्गत नवप्रवर्तन स्टार्टअप जोन का निरीक्षण एवं परिभ्रमण किया। इस नवप्रवर्तन स्टार्टअप जोन में नोएडा, सूरत, लुधियाना, दिल्ली, अमृतसर, जैतपुर (गुजरात), कतर आदि जगहों से लॉकडाउन के दौरान बिहार वापस आये हुनरमंद लोगो द्वारा उद्यम कार्यों एवं बनाये गए उत्पादों से सुसज्जित स्टॉल का मुख्यमंत्री ने मुआयना कर पूरी जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने उद्यमियों से रॉ मेटेरियल, उत्पादों की…

*मुख्यमंत्री ने नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..

RSJDESK पटना:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को नये वर्ष 2021 की बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। वहीँ  मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि वर्ष 2021 समस्त बिहारवासियों एवं देशवासियों के लिए सुख, शान्ति, सद्भाव, समृद्धि एवं अनंत सफलताओं का वर्ष होगा। मुख्यमंत्री ने बिहार के गौरव को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ प्रदेश की विकास यात्रा में सहयात्री बनने का आह्वान करते हुये विश्वास व्यक्त किया है कि आने वाले वर्ष में बिहार देश ही नहीं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना सकेगा। उन्होंने न्याय…

*पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..

Dk Desk समस्तीपुर:- किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की सोच किसानों के प्रति अलग थी। वह सदैव किसानों के हित की बात करते रहे। आज किसानों की समस्या पर कोई ध्यान देने वाला नहीं है। उक्त बातें मोहिउद्दीननगर उच्च विद्यालय परिसर में पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर विधानसभा स्तरीय‌ किसान मिलन समारोह में अध्यक्षीय संबोधन में कुशेश्वर राय पूर्व शिक्षक ने कही। वहीं संचालन रामकरण राय ने किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ बलवीर प्रसाद राय ने किया। कार्यक्रम के संयोजक दिनकर प्रसाद…

*राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर दी बधाई। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..

Dk Desk समस्तीपुर:- जिले के चिनिमिल चौक प्रांगण में जदयू प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी समस्तीपुर श्रमिक प्रकोष्ठ के नेता रामदयाल महतो के द्वारा एक दिवसीय बैठक सह बधाई समारोह का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सज्जन कुमार चौधरी ने किया। वहीं राम दयाल महतो के द्वारा किया गया। जिसमें माननीय राज्य सभा सांसद आरसीपी सिंह को जनता दल यूनाइटेड का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर श्रमिक प्रकोष्ठ की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर भोला महतो, बृजनंदन महतो, जितेंद्र प्रसाद सिंह,गनौर महतो,…

*पुण्यतिथि पर लोगों ने उन्हें याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि दिया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..

ANS DESK जमुई:- मास्टर साहब के नाम से मशहूर जमुई के टेंगहरा गांव निवासी श्याम देव सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर लोगों ने उन्हें याद किया और उनके आवास पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। टेंगहरा स्थित उनके आवास पर शांति सभा  का आयोजन किया गया। जहां उनकी पत्नी बिमला देवी, उनके पुत्र शैलेन्द्र सिंह, सुरेंद्र सिंह,पौत्र सोनू सिंह,अभिषेक कुमार सिंह,राजा कुमार,आर्यन सिंह,श्रेया सिंह,श्रीजा सिंह, के साथ साथ कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। मास्टर साहब ने जमुई में एक शिक्षक के रूप में शिवनडीह के महादलित टोले से कैरियर की…

*विभिन्न चौक चौराहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान पुलिस ने चलाया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..

Dk Desk समस्तीपुर:- जिले के रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र के हसनपुर थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी के नेतृत्व में हसनपुर में चला वाहन चेकिंग अभियान। वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चालक के मास्क व दो चक्के वाहन की डिक्की व चार चक्के वाहन की डिक्की की जांच की गई। साथ ही सवार चालक के कमर की भी जांच की जा रही थी। जिससे बिना लाइसेंस वाले चालकों में हड़कंप मच गया। जांच के क्रम में मुख्य रूप से वाहन के कागजात, जूता, हेलमेट की जांच की जा रही थी। जिसके…

*विश्व के सबसे बड़े मास्क बनाने की मुहिम में बिहार ने भी दिया अपना योगदान। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..

ANSDESK पटना:- कोरोना से बचाव के लिए लोगों को मास्क पहनने के प्रति जागरूक करने और महिला सशक्तिकरण व आत्मनिर्भर भारत का संदेश को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइनर मनीष त्रिपाठी ने एक खास पहल की है। वह दुनिया का सबसे बड़ा मास्क बनाने के लिए 10 राज्यों की यात्रा पर हैं। इन राज्यों से वह मास्क बनाने का फैब्रिक एकत्रित कर रहे हैं। उन्होंने अपने यात्रा का नाम *शहर से गांव तक* रखा है।  इसी यात्रा के क्रम में मनीष त्रिपाठी गुरुवार को बिहार के राजधानी पटना पहुंचे। जहाँ…

*जहरीली शराब पीने से एक की मौत, दूसरे की स्थिति नाजुक, पुलिस जाँच में जुटी। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज़…

मो० फिरोज समस्तीपुर:- जिले के मोरवा प्रखंड क्षेत्र के हलई ओपी की इन्द्रवारा पंचायत के वार्ड-10 में शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजन उसे इलाज के लिए पटना ले गए हैं। इस मामले में दोनों में से किसी के भी परिजन ने अभी पुलिस से शिकायत नहीं की है। लेकिन जानकारी मिलने पर एसपी विकाश बर्मन ने पटोरी डीएसपी विजय कुमार को मामले की जांच करने का आदेश दिया। उलेल्खनीय है कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू किये…

*गैस पाइप लाइन जबरन खेत से ले जाने से किसान आक्रोशित। न्याय की लगाई गुहार। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज़…

मो० फिरोज समस्तीपुर:- जिले के सरायरंजन क्षेत्र से निकलने वाली गैस पाइप लाइन को बिछाने के लिए इंडियन ऑयल कंपनी की ओर से खेतों में खड़ी गेहूँ की फसलों को नष्ट कर देने से प्रखंड के किसान आक्रोशित हैं। वहीं किसानों का कहना है कि उनसे बिना अनुमति के आईओसी के कर्मी ने जेसीबी से गड्ढा खोद दिया। जिससे खेतों में लगा गेहूं का फसल नष्ट हो गया है। इसको लेकर किसानों ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगायी है। वहीं बथुआ बुजुर्ग पंचायत के किसानों ने अपने आवेदन में…