*उत्पाद विभाग और कल्याणपुर थाना की पुलिस को घंटो ग्रामीणों ने बिठा कर रखा। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बरहेत्ता गांव में उत्पाद विभाग की टीम को छापेमारी में नहीं मिली विदेशी शराब। वहीं ग्रामीणों ने की शोर-शराबा। शराब की शून्य जब्ती सूची बनाकर गृह स्वामि को उत्पाद विभाग ने दिया। वहीं कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बरहेता गांव के वार्ड पांच में गुप्त सूचना पर पहुंचे उत्पाद विभाग की समस्तीपुर टीम ने कल्याणपुर थाना के सहयोग से दो घरों में अवैध शराब को लेकर छापेमारी की। गृह स्वामी महावीर सहनी पंचायती राज के पूर्व मुखिया राम बहादुर सहनी के…

*थाना परिसर में चाइल्ड लाइन द्वारा किया गया परिचर्चा। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के चकमेहसी थाना परिसर में रविवार को चाइल्ड लाइन 1098 समस्तीपुर प्रयास जुबेनाइल एंड सेंटर के तत्वाधान में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष मो० खुशबुद्दीन ने किया। वहीं चाइल्ड लाइन के मुकेश कुमार सिंह व आरती कुमारी के द्वारा आपातकालीन सेवा संबंधी विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें गुमसुदा बच्चा, बाल- विवाह, बालश्रम, बाल तस्करी व मुसीबत एवं अनाथ बेसहारा बच्चों की सुरक्षा व सेवा को लेकर जानकारी दिया गया। इस कार्यक्रम के मौके पर थाना क्षेत्र के सभी चौकीदार, दफादार, दरोगा…

*दो गुटों के बीच आपसी विवाद में जमकर हुई मारपीट। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में शनिवार को आपसी विवाद में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट व रोड़ेबाजी  हुई। जिसमें मदनपुर निवासी चंद्रशेखर ठाकुर के पुत्र रंधीर कुमार ठाकुर को चाकू से मार कर जख्मी कर दिया गया। जख्मी का इलाज पीएचसी कल्याणपुर में कि जा रही है। वहीं बेलसंडी के डाधिया में जमीनी विवाद में हुए मारपीट में चंदन, दीनबंधु, दिलीप कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसका इलाज हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है।

*विधायक‌ राजेश सिंह ने स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- मानव जीवन अनमोल है। हमें अपने जीवन में नियमित स्वास्थ्य‌ जांच करवानी चाहिए। आज लोग मधुमेह, लीवर, गुर्दा(किडनी) आदि रोग से परेशान रहते हैं। रोज- रोज कोई न कोई इस बीमारी से परेशान है‌। उक्त‌ बातें मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश कुमार सिंह ने स्वास्थ्य‌ शिविर के शुभारंभ करते हुए कही। वहीं स्थानीय बी०आर०बी० उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंदौर के परिसर में जिले के अद्धैत स्टोन लेजर यूरोलॉजी सेंटर, समस्तीपुर के यूरोलॉजिस्ट डॉ० डी० पी० तिवारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का…

*रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर में संत निरंकारी चैरिटेबल फॉउंडेशन की ताजपुर शाखा के तत्वाधान में रविवार को वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का उद्घाटन जवाहर प्रसाद सिंह, उपनिदेशक सहकारिता विभाग, बिहार और संत निरंकारी मंडल के जिला संयोजक ने फीता काट कर किया। कार्यक्रम का संचालन ताजपुर शाखा के प्रमुख राम सकल साह, संचालक चंद्रशेखर आजाद, विश्वनाथ राम, दिनेश शर्मा, बैजनाथ,  विनोद, अरविंद कुमार शर्मा, अनिता, सविता, आदि ने सफलतापूर्वक किया। वही समाचार लिखे जाने तक वार्षिक रक्तदान शिविर में सदर अस्पताल समस्तीपुर और पी एम…

*अंचल किसान कौंसिल ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- केंद्र सरकार के किसान विरोधी काला कानून के खिलाफ दिल्ली में किसान आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ समस्तीपुर अंचल किसान कौंसिल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पुतला के साथ जिला कार्यालय से दर्जनों किसान ने जूलूस इंकलाब जिंदाबाद, लाठी गोली की सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी, किसानों का काला कानून वापस लो, किसान विरोधी सरकार नहीं चलेगी, दिल्ली में किसानों पर लाठीचार्ज क्यों नरेंद्र मोदी जवाब दो, आवाज दो हम एक हैं आदि नारे लगाते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए समस्तीपुर स्टेशन चौक गांधी स्मारक…

*पांच दिवसीय पोलियो अभियान के अवसर पर पिलायी गई पोलियो की खुराक। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के   सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनपुर व मोहिउद्दीननगर परिसर में रविवार को पांच दिवसीय पोलियो अभियान की शुरुआत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर डॉ० रंजन कुमार व डॉ अभयानंद झा ने शुरूआत किया। वहीं मोहीउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र में 31722 परिवारों के बीच इस अभियान को संचालित करने के लिए हाउस टू हाउस 92, ट्रॉजिट टीम 10 तथा 04 मोबाइल टीम गठित की गयी। वहीं मोहनपुर में हाउस टू हाउस 54, ट्रॉजिट 04 तथा मोबाइल 01 टीम इसमें शामिल किया गया है। इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक आदित्य…

*पुलिस ने लूट कांड मामले में दो अपराधी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के विद्यापति नगर में बीते दिन 18 नवंबर को खानुआ गाँव में भारत फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर हुए एक लाख तीस हजार रूपए नगद तथा आईकार्ड और टैब लूट कांड मामले में फरार चल रहे आरोपी आशुतोष कुमार उर्फ राजा पिता चंदेश्वर साह और राजू गिरी उर्फ भुल्लू पिता नवीन गिरी को थाना कांड संख्या 209/20 के अंतर्गत ग्राम शौकीन मऊ बाजार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं थानाध्यक्ष शिवजी पासवान अपने टीम के साथ गहन छापेमारी कर इस फाइनेंस कर्मी से…

*जिलाधिकारी ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ। हर खबर पर पैनी नजर।*

एएनएम, आशा व आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा पिलाई जाएगी दवा। 6.84 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का है लक्ष्य। 5 वर्ष तक के बच्चों को जरूर दें “दो बूंद जिंदगी की” रमेश शंकर झा मधुबनी:- बच्चों में विकलांगता होने के प्रमुख लक्षणों में से एक पोलियो को जड़ से खत्म करने के लिए जिले में अंतर्राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी डॉ.निलेश रामचंद्र देवरे ने सदर अस्पताल में शिशुओं को पोलियो ड्रॉप पिलाकर की. इस दौरान जिलाधिकारीने बताया कि पोलियो एक गंभीर बीमारी है, जो किसी व्यक्ति…

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

Dk Desk समस्तीपुर:- पिछले संसद सत्र में नए किसान बिल की मंजूरी दे दी गई है कृषि बिल में काफी खामियां हैं जहां किसानों की फसलों के न्यूनतम मूल्य की कोई गारंटी नहीं की गई है। जिससे किसान लगातार आंदोलित हैं। आज लगातार तीन दिनों से पंजाब तथा हरियाणा के किसान आंदोलन पर डटे हुए हैं, जहां किसानों से वार्ता कर सरकार को समस्या का निपटारा करना चाहिए। वर्तमान सरकार उन पर पानी की बौछार एवं आंसू गैस के गोले दाग रहे हैं। इन्हीं पर आज रोसड़ा के किसानों ने…