महिला ने थाने में दिया छेड़खानी के आरोप का आवेदन। ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर:- जिला के कल्याणपुर विद्युत कार्यालय में कार्यरत कनीय अभियंता एकलाकुर रहमान ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर बताया है कि मिर्जापुर गांव के जनक सहनी के पुत्र राजेंद्र सहनी के यहां चल रहे आटा चक्की पर मानव बल के साथ विद्युत का बकाया राशि होने के कारण बिजली काटने के लिए पहुंचा। इसी क्रम में सोनू कुमार चार पांच अन्य सहयोगी के साथ पहुंचा और मेरे साथ मारपीट करने लगा तथा मेरे पॉकेट में रखे 11600 रु०…
Category: समस्तीपुर
*शांतिपूर्ण माहौल में हुई मूर्ति विसर्जन, हर जगह मुस्तैद रहे पुलिस बल। हर खबर पर पैनी नजर।*
ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर थाना क्षेत्र एवं चकमेहसी थाना क्षेत्र में मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन कर पूजा समिति के सदस्यों ने गाजे-बाजे के साथ मां शारदे की प्रतिमा को नदी व तालाब में माता का जयकारा लगाते हुए मूर्ति विसर्जन किया। कोयलाम के कपूरपट्टी में कल्याणपुर पुलिस के साथ हायाघाट सीमावर्ती पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस निरीक्षक समस्तीपुर कुमार ब्रजेश के नेतृत्व में मुस्तैद थी। कल्याणपुर थानाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के बागमती तट…
*अंचल प्रधान सहायक को दी गई सम्मान पूर्वक विदाई। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक नथुनी दास के सेवानिवृत्ति के अवसर पर शुक्रवार को अंचल कार्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित की गयी। इसकी अध्यक्षता सीओ अजय कुमार ने की।संबोधित करते हुए सीओ अजय कुमार ने कहा कि प्रधान सहायक नथुनी दास ने अपने लंबे कार्यकाल के दरम्यान अपने कार्यों व दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया। सीओ ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इनके कार्यअनुभवों का लाभ हमेशा मुझे मिलता रहा। मौके पर उन्होंने सेवांत लाभ से जुङे सभी कागजातों…
*शिक्षक को दी गई समारोह पूर्वक विदाई। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर् मध्य विघालय मऊ के सहायक शिक्षक मदन मोहन पासवान के सेवानिवृति के मौके पर विदाई समारोह शुक्रवार को आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक मो.निजामुद्दीन ने की। वहीं संचालन शिक्षक शिव कुमार झा ने किया। विदाई समारोह में विद्यालय परिवार की ओर से शाल, पाग,अंगवस्त्र,गीता, गुलदस्ता व माला पहना कर श्री पासवान को सम्मानित किया गया।समारोह को सम्बोधित करते हुये शिक्षाविद रंधीर प्रसाद सिंह ने कहा की शिक्षक राष्ट्र निर्माण के मुख्य आधार स्तम्भ होते है । शिक्षक विद्यार्थी और विद्यालय…
*विभिन्न क्षेत्रो में हुई मां शारदे का विसर्जन,लोगों में दिखा उत्साह का माहौल,चप्पे-चप्पे पर प्रशासन रहे तैनात। हर खबर पर पैनी नजर।*
ठाकुर वरुण कुमार/मृत्युंजय कुमार ठाकुर। समस्तीपुर:- जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वसंत पंचमी के अवसर पर माघी नवरात्रा के पांचवें दिन मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। जिसमें अनेकानेक पुरुषों एवं महिलाओं, छात्र- छात्राओं, शिक्षक- शिक्षिकाओं ने और आमजन ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसके साथ ही नवरात्रा के छठवें दिन मूर्ति विसर्जन का कार्य किया गया। कहीं से किसी अप्रिय घटना की अभी तक जानकारी नहीं मिली है। सभी जगहों पर प्रशासन जिम्मेदारी पूर्वक अपना कार्य कर रही है। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन के…
*अभिनेत्री के तौर पर पहचान बनाना चाहती है स्वीटी ताक्क्षे। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर थाना के समर्था कल्याणपुर गांव की रहने वाली मिस ब्यूटी ऑफ बिहार स्वीटी ताक्क्षे अभिनेत्री के तौर पर अपनी पहचान बनाना चाहती है। वहीँ स्वीटी ताक्क्षे ने चांस लिया और वह मॉडलिंग हंट शो मिस अलटीमेट- 2018 में मिस ब्यूटी ऑफ बिहार का खिताब हासिल करने में कामयाब हुई थी। स्वीटी ने भले ही मिस ब्यूटी ऑफ बिहार का ताज अपने नाम कर लिया हो लेकिन उनके बड़े सपने अभी पूरे होने बाकी है। स्वीटी के पिता सुनील कुमार चौधरी और माता मनीषा ने…
*नगर परिषद क्षेत्र के 25 हजार घरों से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन होगा:- गरिमा। हर खबर पर पैनी नजर।*
शकिल अहमद। बेतिया:- नगर परिषद क्षेत्र के कुल 24 हजार 823 सर्वेक्षित घरों से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का कार्य 15 फरवरी से शुरू कर दिया जायेगा। इसकी जानकारी देते हुये नप सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि सूखे व गीले कचरे का अलग अलग कलेक्शन, परिवहन, पृथकीकरण (अलग करने) एवं निष्पादन में सक्षम और सालाना पांच करोड़ या उससे अधिक का टर्नओवर रिटर्न वाली एजेंसी के चयन की निविदा जारी की जा चुकी है। ई टेंडरिंग के माध्यम से जारी उक्त निविदा का निस्तारण 8 फरवरी तक…
*लोजपा नगर कार्यालय पर बिहार के प्रथम पूर्व मुख्यमंत्री डॉ० श्री कृष्ण सिंह (श्री बाबू) का पुण्यतिथि मनाया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के रामबाबू चौक स्थित लोजपा नगर कार्यालय समस्तीपुर में बिहार के प्रथम पूर्व मुख्यमंत्री डॉ० श्री कृष्ण सिंह (श्री बाबू) का पुण्यतिथि मनाया गया। इस कार्यक्रम के मौके पर युवा लोजपा नेता राजा पासवान ने कहा कि बिहार केसरी श्री बाबू आधुनिक बिहार के निर्माता थे। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री गौरव प्राप्त करने वाले बिहार केसरी आजीवन किसान, मजदूरों और पिछड़ों के लिए संघर्ष करते रहे। इस कार्यक्रम के मौके पर जिला अध्यक्ष जितेन्द्र कुशवाहा, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष धिरज ठाकुर, नगर अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा, निरज भारद्वाज,…
*गाँधी स्मारक समिति ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 72वीं पुण्यतिथि मनाई। हर खबर पर पैनी नजर।*
राज कुमार राय समसतीपुर:- जिले के गाँधी स्मारक समिति समस्तीपुर के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 72वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्मारक समिति के अध्यक्ष सहित साहित्यकार डॉ नरेश कुमार विकल की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मौके पर लोगों ने गाँधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दो मिनट का मौन रखकर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों में स्मारक समिति के सचिव विनयकृष्ण, डॉ परमानन्द लाभ, पत्रकार राज कुमार राय, लक्ष्मण साह ,नरेन्द्र किशोर सिन्हा, जितेन्द्र प्र० सिंह चन्देल,…
*समाहरणालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का शहादत दिवस मनाया गया। वहीँ भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में 2 मिनट मौन धारण किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कुष्ठ मुक्त भारत के सपने को पूरा करने हेतु संदेश पढ़ा गया एवं संकल्प/शपथ शपथ के साथ लिया गया।
