*पूरी-जयनगर विशेष रेल गाड़ी के परिचालन तिथियों में होगा विस्तार। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 08419 पुरी-जयनगर एवं गाड़ी संख्या 08420 जयनगर-पुरी के परिचालन तिथियों में विस्तार करने का निर्णय लिया है। अब यह गाड़ियाँ दिनांक 02 जनवरी 2021 तक निम्न प्रकार से चलायी जायेगीं:- क्रम संख्या व गाड़़ी संख्या कहाँ से कहाँ तक परिचालन तिथि- ०१-  08419 पुरी-जयनगर 03/12/2020, 10/12/20, 17/12/20, 24/12/20, 31/12/20. ०२. 08420   जयनगर-पुरी 05/12/2020, 12/12/20, 19/12/20, 26/12/20, 02/01/2021. ०१. गाड़ी का परिचालन समय, ठहराव एवं यात्रा मार्ग पूर्ववत है। ०२. यात्रा…

*मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव व विक्रय प्रतिनिधि ने देशव्यापी आम हड़ताल में शामिल हुए। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव ने देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में सड़क पर उतरे। बी.एस.एस.आर. यूनियन के सदस्यों सहित देशभर के सभी मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव तथा विक्रय प्रतिनिधि ने अखिल भारतीय संगठन/ एफ.एम.आर.ए.आई. के आह्वान पर देशव्यापी आम हड़ताल में शामिल हुए। हड़ताल को सफल करते हुए अपने निम्नलिखित मांग समाचार पत्र के माध्यम से भारत सरकार के प्रधानमंत्री तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री को पुनः डाक के द्वारा मांग पत्र भेजा गया। साथ ही साथ भारत के प्रधानमंत्री तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री मांग किया गया कि…

*जिले में निगरानी उड़नदस्ता दल का चयन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- प्रधान सचिव, निगरानी विभाग, बिहार, पटना के पत्रांक 77/अनु०, दिनांक 10/02/2014 के द्वारा समस्तीपुर जिले में निगरानी उड़नदस्ता दल गठित करते हुए इस दल में अपर समाहर्ता, समस्तीपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर का चयन किया गया था। जिसके आलोक में इस कार्यालय आदेश ज्ञापांक 799/सीजी, दिनांक 16/02/2014 द्वारा अपर समाहर्ता समस्तीपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के नेतृत्व में जिला स्तर पर उड़नदस्ता दल का गठन किया गया था। वहीं सुशासन के कार्यक्रम के तहत भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए “जीरो टॉलरेंस” की नीति…

*हड़ताल के समर्थन में राजद कार्यकर्ता ने सड़को पर उतर कर किया प्रदर्शन। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- केंद्र सरकार के नए श्रम कानून और कृषि कानून के खिलाफ विभिन्न ट्रेड यूनियन द्वारा आहूत देशव्यापी हड़ताल के आलोक में आज राजद कार्यकर्ता ने सड़को पर उतर कर विरोध -प्रदर्शन किया तथा जनविरोधी श्रम कानून के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। वहीं गुरुवार को कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय से एक जुलुस निकाल कर स्टेडियम गोलम्बर के पास पहुंचा, तदुपरांत राजद कार्यकर्ता ने सड़को पर बैठ कर धरना दिया। फलतः समस्तीपुर -मुसरीघरारी पथ सुबह  से दोपहर तक घण्टो जाम रहा। इसका नेतृत्व व अध्यक्षता…

*स्वास्थ्य संस्थानों पर एक सप्ताह तक लगेगा मुफ्त जांच सह चिकित्सा परामर्श शिविर। हर खबर पर पैनी नजर।*

2 दिसंबर तक शिविर का होगा आयोजन, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने पत्र जारी कर दिया निर्देश। बैनर पोस्टर के माध्यम से किया जाएगा जागरूक। रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- अंतर्राष्ट्रीय मधुमेह दिवस के अवसर पर जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों पर 14 नवंबर से 21 नवंबर तक मधुमेह सप्ताह मनाया जाता है, परंतु इस वर्ष दीपावली व छठ को ध्यान में रखते हुए इस अवधि को बढ़ाकर 25 नवंबर से 2 दिसंबर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों पर मुफ्त जांच सह…

*संविधान दिवस पर दिलाई गई शपथ। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत में नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत एकता युवा मंडल के सदस्यों एवं पंचायत के युवाओं को भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई गई। जिसमें मंडल सलाहकार प्रदीप कुमार ने सभी युवाओं को संविधान के पालन करने की शपथ दिलाई। जिसकी अध्यक्षता एकता युवा मंडल अध्यक्ष मो० एजाज ने किया। संकल्प दिलाने के साथ ही संविधान के विशेषताओं के बारे में जानकारी दी गई। वहीं डॉ० भीम राव अम्बेडकर के संविधान…

*जयमाला के समय गोली लगने से एक व्यक्ति घायल। हर खबर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर गांव में बुधवार की रात्रि दिलीप राय के पुत्री का विवाह के लिये दरभंगा जिले के हायाघाट के नयाम गांव से बाराती आये थे करीब साढ़े दस बजे जयमाला कार्यकर्म के दौरान किसी ने हर्ष फायरिंग कर दिया। जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसका इलाज समस्तीपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है।उसकी पहचान गांव के ही सिद्धार्थ राय के उन्नीस वर्षीय पुत्र अभिनाश कुमार के रूप मे हुई है। वहीं गोली चलाने वाला अभी तक अज्ञात है।जख्मी…

*आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के चकमेहसी थाना के सैदपुर से बुधवार की रात दलित एक्ट के पुराने आरोपी मो० सामसुल व सदाम को चकमेहसी थाना के पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं थानाध्यक्ष खुसबुद्दीन ने बताया कि आरोपी महीनों से फरार चल रहा था।

*अखिल भारतीय किसान महासभा के तत्वावधान में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- अखिल भारतीय किसान महासभा के तत्वावधान में चकजोहरा में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। भाकपा माले के अनुमंडल संयोजक संजीव कुमार आर्य ने प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व कर‌ रहे थे। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए किसान विरोधी अध्यादेश वापस लेने एवं बिजली कानून को भी वापस लेने की मांग किया। इस मौके पर भिखारी राय,बुच्ची राय,भरत महतो,राजेंद्र पासवान, नरेंद्र कुमार,वशिष्ठ राय,मंजू देवी आदि मौजूद रहे।

*प्रखण्ड कार्यालय परिसर में अंचलाधिकारी ने किया वृक्षारोपण। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के खानपुर में विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर आज प्रखण्ड कार्यालय परिसर में अंचलाधिकारी खानपुर के नेतृत्व में पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर अंचलाधिकारी रंजन कुमार दिवाकर ने कहा कि मानव जीवन को सुरक्षित रखने के लिए पेड़ पौधों को लगाना एवं उसे संरक्षण करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसी परिप्रेक्ष्य में आज दर्जनों पौधा लगा कर प्रखण्डवासियों को संदेश दिया गया है। इस मौके पर शिक्षक लाल बाबू, पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा, स्वच्छताग्राही रंजन कुमार, मिथिलेश कुमार सहनी, अवधेश कुमार,…