*ब्रिटेन में पाए गए सार्स कोविड-2 के म्यू टेंट रूप से निपटने के लिए 22 दिसंबर को राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को जारी किये गए मानक संचालन प्रोटोकॉल। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर:- भारत सरकार ने ब्रिटेन में कोविड-19 विषाणु की नई प्रजाति सार्स कोविड-2 के पाए जाने की खबरों का संज्ञान लेते हुए इसके जीनोम अनुक्रमण का पता लगाने और तथा इसके नियंत्रण और बचाव के लिए समय से पहले ही एक सक्रिय रणनीति तैयार कर ली है। रणनीति के अनुसार ब्रिटेन से आने वाले सभी विमान यात्रियों का अनिवार्य रूप से आरटी-पीसीआर परीक्षण किए जाएंगे। इसके साथ ही आरटी-पीसीआर परीक्षण में पॉजिटिव पाए गए सभी नमूनों के जीनोम अनुक्रमण का पता लगाने के लिए इन्हें इस काम के…

*सरकारी सहायता से बनने वाले पशु शेड में लूट के खिलाफ होगा आंदोलन:- सुरेन्द्र। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखण्ड क्षेत्र में मनरेगा से 1 लाख 60 हजार रूपये सरकारी सहायता से बनने वाले पशु शेड में भारी बंदरबांट के खिलाफ भाकपा माले जोरदार संघर्ष की शुरुआत करेगी। इस आशय की जानकारी देते हुए सोमवार को भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मनरेगा से बतौर सरकारी सहायता 1 लाख 60 हजार रूपये पशुपालक किसानों को शेड बनाने में देने का प्रावधान है। लेकिन मनरेगा से संबंधित कर्मियों की मिलीभगत से इसमें पशुपालकों से भी मोटी राशि वसूला जाता…

*राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने डीएम व सिविल सर्जन को भेजा पत्र। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- जिले में चुनाव बूथ की तर्ज पर लोगों का कोरोना का टीकाकरण (वैक्सीनेशन) किया जाएगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिशा-निर्देश जारी किये गए हैं। राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने डीएम एवं सिविल सर्जन को टीकाकरण वैक्सीनेशन से पूर्व सभी तैयारियों को पूरा करने को कहा है। जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि टीकाकरण वैक्सीनेशन नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप आन वैक्सीनेशन एडमिनिस्ट्रेशन 4 कोविड-19 के सुझाव के अनुसार संचालित किया जाना है।  इस क्रम में जिला प्रशासन को…

*कार्यपालक निदेशक ने पत्र जारी कर दिया निर्देश, योग्य दंपत्तियों को स्थाई एवं अस्थाई साधन अपनाने के लिए किया जाएगा प्रेरित। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले में अगले वर्ष के 14 जनवरी से मिशन परिवार विकास अभियान की शुरुआत होगी। यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगा और दो चरणों में पूरा होगा। इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने पत्र जारी कर सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया है। इस अभियान को चलाने के लिए विभाग की ओर से मुहिम शुरू करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए आवश्यक सभी बिन्दुओं पर कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान योग्य दंपत्तियों…

*समन्वय समिति भवन परिसर में बैठक सह अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के हरपुर एलौथ पंचायत स्थित कुम्हार (प्रजापति ) समन्वय समिति भवन परिसर में बैठक सह अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता बिहार कुम्हार (प्रजापति) समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष प्रमोद पंडित ने किया। संचालन दिलीप कुमार प्रजापति ने किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश राजद के प्रधान महासचिव सह विधायक आलोक कुमार मेहता, राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, राजद व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक रणविजय साहू, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर तथा युवा राजद प्रदेश महासचिव पप्पू यादव…

*कोविड-19 की जांच, उपचार और निगरानी की रणनीतियों पर किया विचार-विमर्श। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर:- यूके (यूनाइटेड किंगडम) में कोरोना वायरस के नए रूप के मिलने की पुष्टि हुई है। इसे देखते हुए राष्ट्रीय कार्य बल (एनटीएफ) काफ़ी सतर्क हो गया है। इसको लेकर आईसीएमआर ने नीति आयोग के सदस्य प्रो० विनोद पॉल और स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग में सचिव और आईसीएमआर के महानिदेशक प्रो० बलराम भार्गव की सह अध्यक्षता में कोविड-19 पर बने राष्ट्रीय कार्य बल (एनटीएफ) की एक बैठक बुलाई। बैठक में एम्स के निदेशक प्रो० रणदीप गुलेरिया, भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई), निदेशक, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी); स्वास्थ्य मंत्रालय और…

*नीतीश कैबिनेट की बैठक में नए नगर पंचायत, नगर परिषद, नगर निगम की मिली मंजूरी। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक मुख्य सचिवालय में सम्पन्न। इस कैबिनेट बैठक में केवल एक पर मुहर लगी है। वहीं राज्य में नगर विकास एवं आवास विभाग से जुड़े नगर पंचायत, नगर परिषद, नगर निकाय और नगर निगम के गठन को सरकार ने मंजूरी दी है। राज्य सरकार ने बिहार में पांच नगर निगम बनाए जाने को मंजूरी दी है। जबकि 12 नगर निकाय भी बनाए गए हैं, 32 नगर पंचायत को नगर परिषद का दर्जा दिया गया है, आठ नए नगर…

*कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर शाखा प्रबंधक त्रिभुवन लाल ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

Dk desk समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर स्टेट बैंक के सामने विकास अधिकारी राजू कुमार के लाइफप्लस कार्यालय का उद्घाटन भारतीय जीवन बीमा निगम दलसिंहसराय के शाखा प्रबंधक त्रिभुवन लाल के द्वारा किया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक द्वारा बीमा धारकों की सुविधा हेतु लाइव प्लस कार्यालय के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया एवं बीमा के उद्देश्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। लाइफप्लस कार्यालय के उद्घाटन से क्षेत्र के बीमा धारकों एवं अभिकर्ताओं में हर्ष का माहौल है क्योंकि अब उन्हें प्रीमियम जमा करने एवं विमान सेवा हेतु…

*शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का विधायक अजय कुमार झंडा तोलन कर शुरु किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

Dk desk समस्तीपुर:- जिले के भारत की जनवादी नौजवान सभा कल्याणपुर अंचल कमेटी की ओर से शहीद कॉमरेड उमेश महतो के 22वें शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डीवाईएफआई के कल्याणपुर अंचल सचिव राघवेंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर डीवाईएफआई के पूर्व जिला अध्यक्ष और विभूतिपुर विधानसभा के वर्तमान विधायक अजय कुमार झंडा तोलन करके कार्यक्रम की शुरु किया। इस अवसर पर नौजवानों को रोजगार के सवाल पर एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य वक्ता के रूप में कामरेड…

*राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद डिजिटल इंडिया अवार्ड्स सम्मान से बिहार को सम्मानित करेंगे। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- बिहार सरकार के बेहतरीन प्रयासों को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 दिसंबर को डिजिटल इंडिया अवार्ड्स 2020 सम्मान से बिहार को सम्मानित करेंगे। यह सम्मान कोरोना काल में सरकार द्वारा बिहार के लोगों को ससमय राहत पहुंचाने के लिए प्रदान किया जा रहा है। वहीं कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने के लिए की गई अभिनव पहल को भारत सरकार ने सराहा है। मुख्यमंत्री सचिवालय, आपदा प्रबंधन विभाग और एनआईसी को कोरोना…