नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के चकमेहसी थाना के सैदपुर पंचायत के कनुआ गांव वार्ड संख्या 07 में गुरुवार की दोपहर शिवजी पासवान के यहां खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। वही ग्रामीणों के सहयोग से गैस सिलिंडर को घर से बाहर सड़क पर फेंका गया। उसके बाद भीगे हुए कपड़ा डाल कर आग बुझाया गया। हालाकि इस दौरान किसी को कोई हताहत नहीं हुआ है।
Category: बिहार
*नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा मंडल विकास अभियान का उदघाटन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड में नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा कल्याणपुर प्रखंड के मालिनगर अंतर्गत युवा मंडल विकास अभियान का उद्घाटन जिला युवा अधिकारी अमित कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि युवा मंडल विकास अभियान के अंतर्गत प्रखंड के सभी पंचायतों में युवा मंडल का गठन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन एवं नेतृत्व राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक कल्याणपुर के रवि रोशन कुमार ने किया। इस कार्यक्रम के मौके पर संजय कुमार बबलू जिला संयोजक, सचिव दीपक कुमार, संस्थापक…
*अपराधी को गिरफ्तार करने को लेकर किया सड़क जाम। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
नवीन कुमार वर्मा/टिंकू कुमार। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर चौक पर समशेर उर्फ हैप्पी के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने किया घण्टो सड़क जाम। बतादे की चकमेहसी गांव निवासी मो० इस्लाम के पुत्र समशेर उर्फ हैप्पी को प्रभात चौधरी व संजय चौधरी के द्वारा घर से बुला कर ले गया और हत्या कर मधुबनी में फेंक देने का आरोप लगाया गया था। वहीं परिजनों ने दोनों आरोपियों को गिरप्तारी को लेकर कल्याणपुर चौक पर सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किया। इस मौके पर कल्याणपुर…
*विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने बदहाल कानून व्यवस्था को सुचारु करने की मांग जिला प्रशासन से की। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के चकमहेसी थाना क्षेत्र के मो० शमसेर उर्फ हैप्पी का अपहरण कर हत्या की घटना का राजद ने तीव्र निंदा की है। वहीं बीते शाम राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने चकमेहसी पहुंचे तथा पीड़ित परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया एवं गहरी संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध का ग्राफ बेहद तेजी से बढ़ रहा है जो बेहद चिंताजनक है। नीतीश राज में कानून-व्यवस्था की शर्मनाक व दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। बिहार में अराजक स्थिति हो गयी है। कानून…
*हर घर नल-जल योजना में घोर अनियमितता के कारण जेई, पंचायत सचिव, वार्ड सचिव पर एफआईआर करने का आदेश जिलाधिकारी ने दिया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के विद्यापति प्रखंड में जिलाधिकारी के द्वारा औचक निरीक्षण एवं क्षेत्र भ्रमण किया गया। जिसमें अपर समाहर्ता, एडीएम, पीजीआरओ डीएसओ, जिला पंचायत पदाधिकारी, पीएचईडी, पीजीआरओ (PHED, PGRO) समस्तीपुर सदर, एडीएसएस (ADSS), एवं दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के सभी वीडियो, सभी अंचल अधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। इस बैठक में निम्नलिखित बातों पर चर्चा की गई:- ०१. हर घर नल का जल में दलसिंहसराय में हाउसहोल्ड इंट्री संतोषजनक पाया गया 97.5%।…
*उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी को उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशिस्त पत्र देकर किया सम्मानित। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर को मिला प्रशस्ति पत्र।पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार सरकार द्वारा समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक को जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत मिशन 2.51 करोड़ पौधारोपण को सफल बनाने हेतु सम्मानित किया गया है। वहीं आज पटना में आयोजित कार्यक्रम में तारकिशोर प्रसाद उप मुख्यमंत्री, बिहार सरकार द्वारा अशोक माहेश्वरी मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर को इस उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया गया। विदित हो कि मंडल रेल प्रबंधक केे कुशल मार्गदशन में मंडल के विभिन्न खण्डों पर कई…
*रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो जोड़ी विशेष गाड़ियां चलाये जाने का निर्णय लिया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिनांक- 15/01/2021 से गाड़ी संख्या- 04674/04673 अमृतसर – जयनगर विशेष गाड़ी एवं गाड़ी संख्या- 04006/04005 आनंद विहार-सीतामढ़ी विशेष गाड़ी को चलाये जाने का निर्णय लिया है। विदित हो कि कुहासे के मौसम को ध्यान में रखते हुए इन गाड़ियों को दिनांक- 31/01/2021 तक रद्द किया गया था। अब यह गाड़ियाँ दिनांक- 15/01/2021 से निम्न अनुसार चलेंगी:- ०१. गाड़ी संख्या- 04674 अमृतसर – जयनगर विशेष गाड़ी:- यह गाड़ी दिनांक 15/01/2021 से प्रत्येक मंगलवार, गुरूवार,…
ब्रेकिंग न्यूज:- *ट्रक से कुचलकर युवक की हुई मौत। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..
RsjDesk समस्तीपुर:- जिले के भमरूपुर निवासी मो० असलम के पुत्र मो० सद्दाम उर्फ सोनू उम्र लगभग 25 वर्ष डा० एमपी शर्मा के क्लिनिक के कमपाउंडर को शहर के पेट्रोल पंप के पास खाली गैस सिलिंडर लदा ट्रक से कुचलकर हुई मौत। वहीं स्थानीय लोगो ने किया सड़क जाम। मौके पर पहुंची पुलिस।
*लोकप्रिय समाजसेवी मीनाक्षी ठाकुर की आकस्मिक निधन पर उनकी चरणों में सच्ची श्रध्दांजलि। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..
वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के लोजपा नगर कार्यालय पर लोजपा जिला प्रधान महासचिव नीरज भारद्वाज की अध्यक्षता मे शहर के लोकप्रिय समाजसेवी साधना देवी विद्यापीठ समस्तीपुर के निदेशक पंकज ठाकुर के धर्मपत्नी श्रीमती मीनाक्षी ठाकुर की आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। वहीं नीरज भारद्वाज ने कहा की समाजिक कार्यो मे योगदान देने वाली मधुरभाषी साधना विद्यापीठ समस्तीपुर के प्रधान अध्यापिका मीनाक्षी ठाकुर की असामयिक दुखद मृत्यु पर हम सभी लोजपा परिवार शोक व्यक्त करते हुए उनकी चरणों में सच्ची श्रध्दांजलि अर्पित करते हैं। भगवान से हम सभी कामना करते…
*साधना देवी विद्यापीठ के संस्थापक की धर्मपत्नी के आकस्मिक निधन पर विधायक ने दुःख व्यक्त किया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- शहर के लोकप्रिय समाजसेवी व साधना देवी विद्यापीठ समस्तीपुर के संस्थापक पंकज ठाकुर की धर्मपत्नी श्रीमती मीनाक्षी ठाकुर के आकस्मिक निधन पर स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला राजद महासचिव रामकलेवर ठाकुर, जितेन्द्र सिंह चंदेल, सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष विष्णु राय, राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव, युवा राजद के प्रदेश महासचिव सूरज दास, युवा राजद के प्रदेश सचिव मो० आफो, छात्र राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष शशि यादव, राजद नेता सैयद एहसानुल हक चुन्ने तथा समाजसेवी रंजीत कुमार रंभु आदि…
