![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2021/01/IMG_20201203_230355-5-840x835-1.jpg)
रमेश शंकर झा
समस्तीपुर:- जिले के चकमहेसी थाना क्षेत्र के मो० शमसेर उर्फ हैप्पी का अपहरण कर हत्या की घटना का राजद ने तीव्र निंदा की है। वहीं बीते शाम राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने चकमेहसी पहुंचे तथा पीड़ित परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया एवं गहरी संवेदना व्यक्त किया।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2021/01/IMG_20201229_120123.jpg)
उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध का ग्राफ बेहद तेजी से बढ़ रहा है जो बेहद चिंताजनक है। नीतीश राज में कानून-व्यवस्था की शर्मनाक व दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। बिहार में अराजक स्थिति हो गयी है। कानून -व्यवस्था पूर्णतः धवस्त है।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2021/01/IMG-20210107-WA0010-789x840.jpg)
राजद प्रवक्ता श्री शाहीन ने कहा की ताबड़तोड़ हो रही अपराधिक घटनाओं को सुन जिलेवासियों में दहशत का माहौल बन गया है। आमजन अपने आपको असुरक्षित समझने लगे है।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2021/01/IMG_20201229_120738.jpg)
राजद विधायक ने कहा की जिले मे लगातार हों रही अपराधिक घटनाओ से ऐसा प्रतीत होता है की समस्तीपुर ज़िला सहित बिहार में कानून-व्यवस्था पूर्णतः ध्वस्त हो गया है।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2021/01/IMG_20201229_122712-840x494.jpg)
सच्चाई तो यह है की प्रदेश की नितीश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। आम-जन बेहद दुखी व निराश है, चहु: ओर भय, भ्रष्टाचार, आतंक व अराजकता का आलम है। वहीं विधायक सह राजद प्रवक्ता अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने ज़िले में बदहाल कानून व्यवस्था को सुचारु करने तथा शमसेर उर्फ हैप्पी हत्याकांड के नामजद अपराधियों को अविलम्ब गिरफ्तार करने व मृतक शमसेर के परिजनों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने की मांग जिला प्रशासन से की है।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2021/01/IMG-20210107-WA0009.jpg)
इस मौके पर जिला राजद उपाध्यक्ष मोo अरमान सदरी, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, युवा राजद के प्रदेश महासचिव पप्पू यादव, जिला राजद नेता मोo जकी अहमद आरजू ,
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2021/01/IMG_20201226_180023.jpg)
राकेश यादव, सुरेश राय, प्रमोद कुमार पप्पू , रामकुमार राय, मनोज पटेल, राकेश कुशवाहा, ज्योतिष महतो, संतोष कुमार, जयलाल राय सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2021/01/IMG-20210105-WA0013-655x840.jpg)