*मदद राशि देने की अवधि समाप्त,लोगों के खाते में जमा की गई मदद राशी। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह पटना:- कोरोना वायरस महामारी की वजह से बंद पड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के 100 लोगों के खाते में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ओनर व फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने मदद राशि जमा किया। जब उन्हें पता चला कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के (Daily wage worker) दैनिक कामगार, स्पॉट बॉयज, लाईट मैन, सेटिंग बॉयज,  संघर्षरत कलाकार, मेकअप आर्टिस्ट, हेयर ड्रेसर, असिस्टेंट डायरेक्टर आदि जो मुंबई में परेशान हैं, उन्हें मदद की जरूरत है। उनकी मदद के लिए रत्नाकर कुमार ने आगे कदम बढ़ाया और सौ लोगों की…

*जनसेवा के लिए आगे आई, भोजपुरी गायिका, अंतरा सिंह प्रियंका। हर खबर पर पैनी नजर।*

श्री साई सेवा दरबार की रसोई में पहुंची भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह। धीरज कुमार झा। पटना:- श्री साई सेवा दरबार के द्वारा राज पैलेस बैंकेट हॉल, मुसल्लाहपुर पटना में लगातार सात दिनों से कम्युनिटी किचन चलाया जा रहा है। जहां हर दिन पाँच सौ फ़ूड पैकेट तैयार कर के श्री साई सेवा दरबार के कार्यकर्ता जरूरतमंदों लोगो तक पहुंचा रहे हैं।  सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह प्रियंका श्री साई दरबार की रसोई में पहुंची। जहां उन्होंने अपने हाथों से भोजन तैयार किया। अंतरा ने, लॉकडाउन का पालन करने के लिए…

*दीप जलाकर कोरोना संक्रमण के विरूद्ध एकजुटता प्रदर्शीत करें।:- मुख्यमंत्री।हर खबर पर पैनी नजर।*

पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्पूर्ण बिहारवासियों से अपील करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 5 अप्रैल को रात 9 बजे सभी लोग अपने घरों की बत्तियाॅ बंद कर दरवाजे या बालकोनी में 9 मिनट तक दीप, मोमबती, टाॅर्च या मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव में अपने संघर्ष की एकजुटता प्रदर्शीत करें। इससे हमारी दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूत होगी और हमारा आत्मबल बढ़ेगा।

*प्रधानमंत्रीन नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर हम सभी जिला वासी आइए हम सब दीप जलाएं। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- वैश्विक महामारी कोरोना वायरस जो विश्व के लिए संकट की घड़ी उत्पन्न कर दिया है। प्रधानमंत्रीन नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर हम सभी जिला वासी 5 अप्रैल को 9:00 बजे रात्रि में घर के आंगन या घर पर कही भी दीया जरुर जलाएं। वहीँ त्रिपुरारी झा ने कहा कि शास्त्रों के अनुसार 5 अप्रैल 9:00 बजे रात्रि इसलिए निर्धारित किया गया। क्योंकि इस दिन और 9 मिनट के लिए शनि नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र में एवं चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे। प्राकृतिक रोशनी के प्रकाश से ब्रह्मांड तरंगें…

*जनप्रतिनिधियों व विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में किया अंशदान। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा पटना:- जनप्रतिनिधियों व विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में किया अंशदान किया। वहीँ विभा राज कंस्ट्रक्षन ने एक करोड़ 21 लाख रूपये, उत्कर्ष स्फटिक लिमिटेड ने 50 लाख रूपये, दीपांशु प्रमोटर ने 25 लाख रूपये, चेम्बर ऑफ काॅमर्स चैरिटेबल ट्रस्ट ने 6 लाख रूपये, बिहार स्टेट मदरसा एजुकेशन ने 5 लाख रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपा। इसके अतिरिक्त अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी अपने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपा है। कई अन्य लोगों ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना अंशदान…

*विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने सरकार से आग्रह किया की भोजन/राशन आदि वितरण करने की अनुमति समाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओ को दिया जाय। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रकोप से लोग है परेशान। जिले के विभिन्न क्षेत्रो में निवासरत गरीबों, असहायों तथा गुजरने वाले लोगों के लिये राशन, भोजन आदि की व्यवस्था कर रहे हैं। कोरोना महामारी को परास्त करने के लिए हर दिन जनसहभागिता बढ़ती जा रही है। विगत दिनों विभिन्न संगठनों ने गोष्ठियों, ध्वनि विस्तारक यंत्रों, पोस्टर व हैंडबिल बांटकर जनमानस को जागरूक किया। वहीं बचाव के लिए मास्क, साबुन, हैंड वाश, चावल, दाल, आटा, आलू , प्याज , चूड़ा, सोया बड़ी आदि खाद्य सामाग्री आदि गरीबो व…

*राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने समस्तीपुर के जिलाधिकारी को पत्र लिख कर कोरोना महामारी से बचाव हेतु ज़िले में गरीब व जरुरतमंदो के बीच राहत सामग्री वितरण करने की मांग की। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने समस्तीपुर के जिलाधिकारी को पत्र लिख कर कोरोना महामारी से बचाव हेतु ज़िले में गरीब व जरुरतमंदो के बीच साबुन, हैंड सेनिटाइजर, मास्क तथा राहत सामग्री वितरण करने की मांग की है। अपने पत्र में राजद जिलाध्यक्ष ने कहा है कि कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से दैनिक मजदूर, छोटे व्यवसायीगण, लघु किसानों के समक्ष आर्थिक संकट विकराल रूप लेरहा है। वहीँ गरीब बेहद परेशानियों में है। ज़िले के सांसद तथा विधायको ने कोरोना उन्मूलन कोष में…

*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत माह अप्रैल से जून 2020 हेतु उठाव एवं वितरण के संबंध में जानकारी दी गई। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में समाहरणालय में समीक्षा बैठक किया गया। इस बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत माह अप्रैल 2020 से जून 2020 हेतु उठाव एवं वितरण के संबंध में की जानकारी दी गई। वहीँ खाद्यान्न वितरण को सफलतापूर्वक अनुश्रवण करने हेतु प्रखंडों को जून में गठित कर प्रत्येक जोन का दायित्व प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सीडीपीओ को दिया जाएगा। वह यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी जन वितरण प्रणाली विक्रेता द्वारा किसी भी राशन कार्ड धारी को अनुमान खाद्यान्न…

*वीसी के जरिए जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ Covid19 के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने वीसी के जरिए से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ Covid19 के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी के कार्यालय में Covid19 के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिय पशुपालन पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इस बैठक में जिला पदाधिकारी ने QMRT को PPE उपलब्ध कराने के संबंध में प्रखंड वार समीक्षा की,…

*मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना संक्रमण की अद्यतन स्थिति के परिप्रेक्ष्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा पटना:- राजधानी पटना के एक अणे मार्ग स्थित नेक संवाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना संक्रमण की अद्यतन स्थिति के परिप्रेक्ष्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ संवाद किया। विषेषज्ञ चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री को अद्यतन स्थिति की जानकारी दी और सरकार के स्तर पर किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री को विषेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि कोरोना संक्रमण से निपटने के लिये हमलोग सेवा भाव से लगे हुये हैं। वहीँ मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ दिनों पहले भी…