*विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वीआईपी पार्टी के टीम ने की बातचीत। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- अगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विकासशील इन्सान पार्टी के पदाधिकारीयों ने विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता सुमित कुमार चौधरी ने किया। वहीँ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन् ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने व पार्टी व कमिटी की विस्तार हेतू बैठक आयोजित किया गया। इस वीडियो कॉन्फ्रेंस के कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अर्जुन सहना, जिला प्रभारी मुकेश निषाद, जिलाध्यक्ष अभय सिंह व महिला सेल अध्यक्ष पुष्पा सहनी शामिल हुए। मौके पर अल्पसंख्यक जिला…

*निजी विद्यालय प्रबंधक पर प्राथमिकी दर्ज। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिला पदाधिकारी के आदेश के आलोक में गुरुकुल सीनियर सैकंडरी स्कूल को आइसोलेशन केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया। परन्तु विद्यालय प्रबंधक सौरभ चौधरी वीर कुंवर सिंह कॉलोनी काशीपुर के द्वारा उक्त आदेश का अनुपालन नहीं किया गया। वहीँ विद्यालय प्रबंधक का यह कृत्य आपदा अधिनियम 2005 एवं एपिडेमिक डीसीसेस एक्ट १८९७ (epidemic diseases act 1897) के प्रतिकूल है। उनके विरूद्ध आपदा अधिनियम एवं एपिडेमिक डीसीसेस एक्ट १८९७ (epidemic diseases act 1897) के सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कांड संख्या २२३/२०२० दिनांक २६/०५/२०२० प्राथमिकी दर्ज…

*कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए जीविका समस्तीपुर के द्वारा कार्यालय में सेनेटाईजेशन, मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था किया गई। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए जीविका समस्तीपुर के द्वारा कार्यालय में सेनेटाईजेशन, मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था किया गया। वहीँ कार्यालय में आने वाले कार्यालय कर्मी और अन्य आगन्तुकों का प्रत्येक दिन थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है। प्रत्येक कर्मी व आगन्तुकों का तापमान कार्यालय के पंजी में दर्ज किया जाता है। वहीँ जीविका समस्तीपुर के द्वारा कोरोना संक्रमण को रोकने की दिशा में यह अभिनव प्रयास किया जा रहा है। इस आशय की…

*कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा मुख्यमंत्री के द्वारा निरंतर की जा रही है:- सचिव सूचना। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा पटना:- कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा निरंतर समीक्षा की जा रही है और उनके निर्देश पर सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आज उच्चस्तरीय समीक्षा के क्रम में कहा कि वर्तमान में कोविड संक्रमण से सुरक्षा और प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अब तक बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर बिहार आ चुके हैं और उनके आने का सिलसिला अभी भी निरंतर जारी है। इनमें काफी लोग कोरोना पॉजिटिव पाये जा रहे हैं। बड़ी…

*मुख्यमंत्री ने समाजवादी नेता विष्णुदेव मालाकार के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाजवादी नेता विष्णुदेव मालाकार के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० विष्णुदेव मालाकार छात्र जीवन से ही जे०पी० आन्दोलन से जुड़े थे। वह जीवनपर्यन्त सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े रहे। वर्तमान में वह बेगूसराय जदयू जिला कार्यकारिणी के सदस्य भी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी…

*वर्तमान में कोविड संक्रमण से सुरक्षा और प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये किये जा रहे कार्यों की मुख्य सचिव एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में कोविड संक्रमण से सुरक्षा और प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी जरूरी उपाय किये जा रहे हैं, जिसका सघन अनुश्रवण करते रहें। उन्होंने कहा कि सभी को यहीं रोजगार मिले, यह हम सबकी इच्छा है। मुख्यमंत्री ने कहा…

*ईद सामाजिक समानता व राष्ट्रीय एकता और अखण्डता में एकता का साक्षात प्रतीक:- लालबाबू। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- ईद का त्यौहार सम्पूर्ण देश में हर्ष व उमंग के साथ मनाया गया। सकरा के विधायक लालबाबू राम ने आज सकरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न पंचायतो का भ्रमण कर लोगो को ईद की बधाई दी। विधायक ने जरूरतमंद बच्चो के बीच सेवई , मिठाई , फल तथा वस्त्र भी वितरित किया। विधायक ने कहा कि यह त्यौहार सामाजिक समानता, राष्ट्रीय एकता और अखण्डता तथा विभिन्नता में एकता का साक्षात प्रतीक है। विधायक ने कहा की ईद के इस पावन व पवित्र पर्व पर हमें…

*युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव प्रशांत कुमार पंकज ने किया प्रेस वार्ता, स्थानीय विधायक से पूछे सवाल। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र में युवा जनता दल (यू) के राष्ट्रीय सचिव प्रशांत कुमार पंकज ने किया प्रेसवार्ता। जिसमें सरकार के द्वारा  कोरोना वायरस महामारी में सार्थक प्रयास की गई विशेष बिन्दुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा बीते दिन स्थानीय विधायक आलोक कुमार मेहता के द्वारा प्रेस वार्ता की गई थी। जिसमें सरकार पर गलत आरोप लगया गया है। विधायक को आकड़े के सम्बन्ध में कोई भी जानकारी नहीं है। वह पिछले दो महीनों से सिर्फ शयनकक्ष में सो रहे हैं। अभी तक बाहर…

*सचिव सूचना एवं जन-सम्पर्क, सचिव स्वास्थ्य, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय एवं अपर सचिव आपदा प्रबंधन ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर किये जा रहे कार्यों की अद्यतन जानकारी दी। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर सचिव सूचना एवं जन-सम्पर्क अनुपम कुमार, सचिव स्वास्थ्य लोकेश कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय जितेन्द्र कुमार एवं अपर सचिव आपदा प्रबंधन रामचन्द्र डू ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों के संबंध में अद्यतन जानकारी दी। सचिव सूचना एवं जन-संपर्क अनुपम कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की अद्यतन स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री के स्तर पर लगातार गहन समीक्षा की जा रही है और लोगों को सहायता प्रदान करने के लिये…

*झारखण्ड के पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखण्ड के पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक-संदेश में कहा है कि राजेन्द्र सिंह एक कुशल राजनेता थे। वह संयुक्त बिहार-झारखण्ड में भी मंत्री रह चुके थे। श्रमिक नेता के तौर पर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर-शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर…