RSJ DESK पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पूर्णिया जिले के धमदाहा प्रखंड स्थित गंगा प्रसाद उत्क्रमित उच्च विद्यालय दमगाड़ा में जीविका (ग्रामीण विकास विभाग) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुये।सामुदायिक संगठन- ‘महिला उद्यमशीलता वटवृक्ष के अंतर्गत मुख्यमंत्री का सामुदायिक संगठनों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत अरण्यक एग्री प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड से जुड़ी जीविका दीदियों से सीधा संवाद किया। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर जीविका दीदी किरण देवी ने वर्ष 2009 में शुरू हुई अरण्यक एग्री प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड…
Category: पटना
*मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की माताजी स्व० विमला प्रसाद के श्राद्धकर्म में भाग लिया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
RSJ DESK पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बोरिंग रोड, नागेश्वर काॅलोनी स्थित केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के आवास जाकर उनकी माताजी स्व० विमला प्रसाद के श्राद्धकर्म एवं श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया। वहीं मुख्यमंत्री ने स्व० विमला प्रसाद के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इस कार्यक्रम के अवसर पर राज्यपाल फागू चैहान, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चैधरी, बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव,…
*सुंदरकांड पाठ के साथ खुला गुरुकुल, अनूठी मिसाल है अदम्या अदिति गुरूकुल।* इंडिया पब्लिक न्यूज..
ANSDESK पटना:- कोरोना काल के कारण लगभग 300 दिनों के लंबे अंतराल के बाद बिहार के चर्चित गुरु डॉक्टर एम० रहमान का अदम्या अदिति गुरुकुल फिर से शुरू हो गई। ज्ञात हो की गुरूकुल मे प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पटना के नया टोला गोपाल मार्केट अवस्थित गुरु डॉक्टर एम० रहमान के गुरुकुल अदम्या आदिति में समेकित रूप से सुंदरकांड का पाठ करते है, हजारों छात्र एक अनूठी मिसाल पेश करते हैं। एक तरफ जहां पूरे देश धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश की जा रही है वहीं वर्षों से…
*मुख्यमंत्री ने की आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय- 2 के अंतर्गत ‘सुलभ संपर्कता’ योजना की समीक्षा। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..
Rsj Desk पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-2 (2020-25) के अंतर्गत सुशासन के कार्यक्रम ‘सुलभ संपर्कता’ योजना की समीक्षा बैठक की। पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने ‘सुलभ संपर्कता’ योजना से संबंधित एक प्रस्तुतीकरण दिया। प्रस्तुतीकरण में शहरी क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार बाईपास अथवा फ्लाईओवरों के निर्माण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। राज्य के सभी 38 जिलों में पथवार अध्ययन कर जाम लगने वाले स्थानों का चयन, जिलावार अनुशंसित बाईपासों की संख्या तथा उनकी कुल लंबाई…
*भोजपुरी अभिनेता रोहित राज यादव की आने वाली कई फ़िल्म। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
ANS DEAK पटना:- भोजपुरी फ़िल्म अभिनेता रोहित राज यादव रोहित बचपन से ही जिद्दी इंसान हैं। इन्होंने जब आठवीं क्लास में पढ़ते थे तब से ही इनको फिल्मों में काम करने का इच्छा था। जिसे इन्होंने अपना लक्ष्य बनाया। परंतु इनके पिताजी को इच्छा था कि ये डॉक्टर बने। इसके कारण यह खुद संघर्ष किये और प्रॉपर्टी डीलर का काम शुरू किये।समाज में अच्छी पकड़ और कुशल व्यवहार होने के कारण इन्हे पैक्स अध्यक्ष बनाया गया, जो 14 दिसंबर 2019 को तीसरी बार पैक्स अध्यक्ष के रूप में विजय हुए।…
*प्यार होता है दीवाना सनम के सेकंड शिड्युल की शूटिंग। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..
ANS DESK पटना:- मां शांति इंटरटेंमेंट के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘प्यार होता है दीवाना सनम’ की सेकेंड शिड्युल की शूटिंग 15 फरवरी से बिहार के वैशाली जिले के सरैया, रीवा छपरा, छपरा जिले के रेवा व मढ़ौरातथा पटना के बेला व मनेर में होगी। सर्व विदित हो कि पिछले साल जनवरी में फिल्म का मुहूर्त मुंबई में भव्य तरीके से किया गया। जिसमें फिल्म की कास्ट के साथ इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग भी मौजूद थे।नवोदित एक्शन स्टार रोहित राज यादव, भोजपुरी के सुपरस्टार गुंजन पंत, अमरपाली…
*मुख्यमंत्री ने पथ का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..
RSJDESK पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पश्चिमी चम्पारण जिलान्तर्गत मदनपुर-वाल्मीकिनगर पथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क के बचे हुए निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस पथ का निर्माण कार्य तेजी से पूरा करें ताकि वाल्मीकिनगर आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मुख्यमंत्री ने इंडो-नेपाल बॉर्डर रोड प्रोजेक्ट का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने गंडक बराज का मुआयना तथा वाल्मीकिनगर के ईको पार्क का भ्रमण किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मदनपुर-वाल्मीकिनगर…
*मुख्यमंत्री ने पश्चिम चंपारण के चनपटिया बाजार समिति प्रांगण में नवप्रवर्तन स्टार्टअप जोन का किया निरीक्षण। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..
उद्यमियों को दी जाएगी हरसंभव सुविधायें:- मुख्यमंत्री RSJ DESK पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया बाजार समिति स्थित जिला औद्योगिक नवप्रवर्तन योजना अंतर्गत नवप्रवर्तन स्टार्टअप जोन का निरीक्षण एवं परिभ्रमण किया। इस नवप्रवर्तन स्टार्टअप जोन में नोएडा, सूरत, लुधियाना, दिल्ली, अमृतसर, जैतपुर (गुजरात), कतर आदि जगहों से लॉकडाउन के दौरान बिहार वापस आये हुनरमंद लोगो द्वारा उद्यम कार्यों एवं बनाये गए उत्पादों से सुसज्जित स्टॉल का मुख्यमंत्री ने मुआयना कर पूरी जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने उद्यमियों से रॉ मेटेरियल, उत्पादों की…
*विश्व के सबसे बड़े मास्क बनाने की मुहिम में बिहार ने भी दिया अपना योगदान। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..
ANSDESK पटना:- कोरोना से बचाव के लिए लोगों को मास्क पहनने के प्रति जागरूक करने और महिला सशक्तिकरण व आत्मनिर्भर भारत का संदेश को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइनर मनीष त्रिपाठी ने एक खास पहल की है। वह दुनिया का सबसे बड़ा मास्क बनाने के लिए 10 राज्यों की यात्रा पर हैं। इन राज्यों से वह मास्क बनाने का फैब्रिक एकत्रित कर रहे हैं। उन्होंने अपने यात्रा का नाम *शहर से गांव तक* रखा है। इसी यात्रा के क्रम में मनीष त्रिपाठी गुरुवार को बिहार के राजधानी पटना पहुंचे। जहाँ…
*महामारी के बावजूद वाणिज्य कर विभाग द्वारा राजस्व संग्रहण में प्राप्त किया सकारात्मक वृद्धि। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..
वन्दना झा पटना:- उपमुख्य मंत्री द्वारा वाणिज्य-कर विभाग के कर संग्रहण की समीक्षा की गयी। समीक्षा बैठक के क्रम में राज्य कर आयुक्त सह सचिव डाॅ० प्रतिमा के द्वारा वाणिज्य-कर विभाग के उद्देष्य एवं कार्यों के संबंध में विस्तृत रुप से प्रस्तुतीकरण दिया गया। बिहार माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 लागू होने के पश्चात् विभाग के आई०टी० के आधारभूत संरचनाओं में हुई उल्लेखनीय प्रगति के बारे में उपमुख्य मंत्री को जानकारी दी गयी। वहीं वाणिज्य-कर विभाग द्वारा जीएसटी के वैधानिक पहलुओं में समय-समय पर किये गये परिवर्तन के बारे…
