*सीएए और एनआरसी पर विपक्ष फैला रहा है भ्रम, कार्यकर्ता करें लोगों को जागरूक, सम्मानित हुए कार्यकर्ता। हर खबर पर पैनी नजर।*

सीएए पर बारीकी से हुआ संवाद।

पद्माकर लाला
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को बाजिदपुर में आयोजित की गई।इसकी कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष प्रकाश सिंह पिंटू ने किया। संचालन निवर्तमान अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने किया। इस बैठक के दौरान पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों सहित पुराने व नये कार्यकर्ताओं को पाग, चादर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

वहीँ नव मनोनीत जिला अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा व मंडल अध्यक्ष प्रकाश सिंह पिंटू ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जतया। निवर्तमान अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के कार्यकाल व पार्टी के प्रति समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा किया।

बैठक में उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का आलम है। गरीबों को इसका लाभ धरातल पर मिल रहा है। आज गरीब खुशहाली से अपना जीवन बसर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष मुद्दों के अभाव में देशहित से जुड़े सीएए व एनआरसी पर देश को गुमराह कर रहा है।

इस कानून से किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता पर कोई असर नहीं पङेगा। वहीँ श्री निर्गुणी ने सीएए व एनआरसी के संदर्भ में उपस्थित कार्यकर्ताओं को बारिकी से समझाते हुए कहा कि विपक्ष मुद्दों के अभाव में बौखलाया हुआ है। उपस्थित लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि सीएए व एनआरसी के मुद्दे को लेकर भाजपा अगामी 8 जनवरी से पूरे जिले में जन जागृति अभियान चलायेगी।कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता मणि प्रसाद सिंह ने कहा कि आजादी के बाद केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा नीत सरकार ने देशहित में कई ऐसे फैसले लिए है।

जिनसे आमजनों के बीच राष्ट्रीय स्वाभिमान व समर्पण की भावना जागृत हुई है। इस कार्यक्रम के मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो० विजय कुमार शर्मा, जिला मंत्री शशिधर झा, सुनील चौधरी, अभय कुमार गुड्डू, विनय कुमार, दिलीप गिरी आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर कुश सिंह छोटू, पंकज सिंह, अमरकांत झा, बिपीन गिरी, शिशिर झा, राकेश राय,नरेश महतो,बच्चा सिंह,गौरव राय,विक्रांत सिंह चौहान,जितेन्द्र सिंह,रामाधार झा, आमोद कुमार सिंह ,संतोष कुमार राय, अनिल चौधरी, सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। वहीँ जदयू कार्यकर्ता अनिल चौधरी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।

Related posts

Leave a Comment