*मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की माताजी स्व० विमला प्रसाद के श्राद्धकर्म में भाग लिया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

RSJ
DESK

पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बोरिंग रोड, नागेश्वर काॅलोनी स्थित केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद

के आवास जाकर उनकी माताजी स्व० विमला प्रसाद के श्राद्धकर्म एवं श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया।

वहीं मुख्यमंत्री ने स्व० विमला प्रसाद के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

इस कार्यक्रम के अवसर पर राज्यपाल फागू चैहान, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, उप मुख्यमंत्री

तारकिशोर प्रसाद, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चैधरी, बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल,

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन, काॅग्रेस नेता राजीव शुक्ला एवं पूर्व मंत्री संजय झा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।

Related posts

Leave a Comment