*ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन किया जाना चाहिये:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*

प्रमण्डलीय आयुक्त अपने प्रमण्डल के जिलों के बीच और आवष्यकतानुसार दूसरे प्रमण्डलों के साथ समन्वय सुनिष्चित करें सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में प्रचारित कर इस संबंध में लोगों को जागरुक और प्रेरित करें। सीमा पर गाड़ियों की सघन जांच करायी जाए। रमेश शंकर झा पटना:-एक अणे मार्ग स्थित नेक संवाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों के संबंध में सभी प्रमंडलीय आयुक्तों, रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों एवं पुलिस उप महानिरीक्षकों के साथ गहन समीक्षा की।…

*लाॅकडाउन में फंसे लोगों की सहायता के लिये मुख्यमंत्री राहत कोष से 50 करोड़ रूपये पुनः जारी। हर खबर पर पैनी नजर।*

इसके पूर्व मुख्यमंत्री राहत कोष से 100 करोड़ रूपये जारी किये जा चुके हैं वंदना झा पटना:- लाॅकडाउन में फंसे लोगों की सहायता के लिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मुख्यमंत्री विषेष सहायता अन्तर्गत 50 करोड़ रूपये पुनः जारी करने का निर्देष दिया है। इसके पूर्व लाॅकडाउन में फंसे लोगों की सहायता के लिये 100 करोड़ रूपये जारी किये गये थे। इस राशी का व्यय आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से लाॅकडाउन में फंसे लोगों की सहायता के लिये किया जायेगा।

लोगों की मांग पर 20 शहर से बढ़कर 33 शहरों में सक्रिय हुई ‘सबकी रसोई’। हर खबर पर पैनी नजर।

रमेश शंकर झा पटना:- लोगों की भारी मांग को देखते हुए ‘सबकी रसोई’ ने 20 शहर से बढ़ाकर 33 शहर में जरूरतमंदों को भोजन मुहैया कराने का फैसला किया है।इसके तहत प्रतिदिन 1.50 लाख लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का लक्ष्य था, लेकिन ‘सबकी रसोई’ के हेल्पलाइन नंबर 6900869008 पर आ रही लोगों की मांग को देखते हुए 1.50 लाख भोजन प्रतिदिन के लक्ष्य से अधिक अब 1.80 लाख से ज्यादा लोगो को भोजन प्रतिदिन उपलब्ध कराया जा रहा है। I-PAC 7 दिन में ही 10 लाख से अधिक भोजन…

*मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों को बैसाखी की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य वासियों एवं देशवासियों को बैसाखी की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। वहीँ मुख्यमंत्री ने कहा कि बैसाखी का पर्व किसानों के जीवन में उमंग और उल्लास का संदेश देता है। फसल तैयार होने पर खुशी व्यक्त करने वाला यह पर्व देश के विभिन्न भागों में विविध लोक पर्वों के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस पर्व पर हमें समाज में समरसता तथा पारस्परिक सौहार्द्र बढ़ाने और समर्पण की भावना से सेवा का संकल्प लेना चाहिए। वर्तमान में कोरोना…

*जिला अस्पतालों एवं अनुमण्डलीय अस्पतालों में सामान्य मरीजों का उपचार शुरू करने का दिया निर्देश:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*

सबसे पहले आपातकालीन सेवा तथा संस्थागत प्रसव का कार्य होगा शुरू, तत्पश्चात ओ०पी०डी० सेवा होगी आरंभ। गहन रूप से स्क्रीनिंग एवं टेस्टिंग का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश, हाॅटस्पाॅट के अगल-बगल के जिलों में भी सघन स्क्रीनिंग एवं टेस्टिंग कराने का निर्देश। वंदना झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित नेक संवाद में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ गहन समीक्षा की। वहीँ प्रधान सचिव स्वास्थ्य संजय कुमार ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये किये जा…

*कुछेक बड़े बैनर व राष्ट्रीय चैनलों के बात छोड़ दे तो अधिकांश मीडिया हाउसों की अर्थव्यवस्था लॉकडाउन ने बिगाड़ दिया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वरिष्ठ पत्रकार अनूप नारायण सिंह पटना:- बिहार की राजधानी पटना के कुछेक बड़े अखबारों व कुछ राष्ट्रीय चैनलों के बात छोड़ दे तो अधिकांश मीडिया हाउसों की अर्थव्यवस्था भी कोरोना के कारण उत्पन्न लॉक डाउन ने बिगाड़ कर रख दिया है। विज्ञापन बंद है इस कारण से आय भी बंद है। इनमें कार्यरत अधिकांश पत्रकार दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की तरह जिनके सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। बावजूद इसके पूरी कर्मठता के साथ अपने काम में लगे हुए है। कई ऐसे मीडिया हाउस है जहां पत्रकारों को…

*प्रदीप आर पांडेय चिंटू की जय शंभू का टीजर रिलीज होते ही हुआ वायरल। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह पटना:- करोड़ों दिलों पर राज कर रहे हैं युवा सुपरस्टार प्रदीप आर पांडेय चिंटू की फुल एक्शन पैक्ड भोजपुरी फिल्म जय शंभू का टीजर रिलीज किया गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से टीजर रिलीज होते ही वायरल हो गया है। फ़िल्म जय शंभू का टीजर एक्शन से भरपूर है। जिसमें एक्शन मूड में चिंटू खूब तबाही मचा रहे हैं। उनका एक्शन अवतार काफी रोमांचक लग रहा है। साथ ही देव सिंह का खूंखार खलनायक का रोल काफी खतरनाक दिख रहा है।…

दिल में कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो तो तमाम बाधाओं के बावजूद इंसान अपनी मंजिल को प्राप्त कर ही लेता है:- *अभिनेत्री प्रिया श्री चौहान* हर खबर पर पैनी नजर।

अनूप नारायण सिंह पटना:- कहते हैं कि दिल में कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो तो तमाम बाधाओं के बावजूद इंसान अपनी मंजिल को प्राप्त कर ही लेता है। इस कहावत को वास्तविकता के धरातल पर अक्षर सः सत्य सिद्ध कर दिखाया है बॉलीवुड अभिनेत्री प्रिया श्री चौहान ने एक साधारण संपन्न परिवार से आने वाली प्रिया ने इस मिथक को भी तोड़ा है कि छोटे शहरों की लड़कियां बिना किसी गॉडफादर के बॉलीवुड में आगे नहीं बढ़ सकती है। वहीँ प्रिया के पिता आर्मी में अधिकारी थे इस कारण…

*महेंद्र नाथ मंदिर पर होती है सबकी मनोकामनाएं पूर्ण। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह पटना:- बिहार का बाबा महेंद्रनाथ मंदिर प्राचीनतम मंदिरों में से एक है। नेपाल के राजा महेंद्र वीर विक्रम सहदेव ने मेंहदार में खूबसूरत मंदिर को बनवाया और इसका नाम महेंद्रनाथ रखा था। सीवान से लगभग 32 किमी दूर सिसवन ब्लॉक के मेंहदार गांव में स्थित भगवान शिव के महेंद्रनाथ मंदिर का निर्माण नेपाल नरेश महेंद्र ने 17वीं सदी में करवाया था। मंदिर आपपास के क्षेत्र के लोगों के अलावा देशी-विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। मेंहदार धाम बिहार का पर्यटक और ऐतिहासिक स्थल है। लगभग…

*आई०ए०एस० वाइव्स एसोसिएशन एवं आई०ए०एस० ऑफिसर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में किया अंशदान। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा। पटना:- आई०ए०एस० वाइव्स एसोसिएशन की तरफ से अध्यक्ष रश्मि कुमार एवं सचिव रत्ना अमृत ने 11 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपा। वहीं आई०ए०एस० ऑफिसर्स एसोसिएशन के सचिव दीपक कुमार सिंह एवं कोषााध्यक्ष मिथिलेश मिश्र ने 10 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपा।