विवेक कुमार यादव पटना:- कोरोना वायरस महामारी के बीच इस आपातकाल की स्थिति में गरीबों के लिए बना हुआ है मसीहा। इस शख्स ने लगातार भारत में चल रहे लॉकडाउन के दौरान जमीनी स्तर पर जनता के बीच जाकर अनाज से लेकर राहत की हर एक सामग्री पहुंचाई है। जी हां हम बात कर रहे हैं पटना के निवासी मोहम्मद खालिद अजीम की, जो कि लगातार इस मुश्किल परिस्थिति में हर समुदाय के गरीबों के लिए बढ़-चढ़कर आगे आए हैं, इनके लिए समाज सेवा मजहब से भी बड़ी दायित्व है।…
Category: पटना
*मुख्यमंत्री ने सिविल सेवा दिवस पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिविल सेवा दिवस के अवसर पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीँ मुख्यमंत्री ने कहा कि सिविल सेवा दिवस पर मैं सभी सिविल सेवकों एवं उनके परिवारों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। आपदा के समय लोगों को पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ मदद पहुॅचाने की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। वहीँ पूर्व में भी आप लोगों ने पूरी निष्ठा से कार्य करते हुये अपने दायित्वों का निर्वहन किया है तथा लोक कल्याणकारी नीतियों के क्रियान्वयन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई…
*लॉकडाउन का पालन करने से न सिर्फ आप कोरोना से सुरक्षित रहेंगे बल्कि अन्य बीमारियों से भी सुरक्षित रहेंगे:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*
मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगातार साढ़े पाॅच घंटे तक कोरोना संक्रमण से उत्पन्न स्थिति से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की हमलोगों का कमिटमेंट पूरे तौर पर है, लॉकडाउन का पालन और सोशल डिस्टेंसिंग ही हमें कोरोना संक्रमण से बचाएगा राशन कार्डधारियों को सड़ा चावल या खाद्यान्न की निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान्न की शिकायत आने पर कड़ी कार्रवाई हो पटना:- एक अणे मार्ग स्थित नेक संवाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना संक्रमण से उत्पन्न स्थिति…
फेक न्यूज पर कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है:- *मुख्यमंत्री।* हर खबर पर पैनी नजर।
वंदना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के डी०एम०, एस०पी० के साथ की समीक्षा। संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव/प्रमण्डलीय आयुक्त/आई०जी०/डी०आई०जी० भी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश, कोरोना के साथ अन्य बीमारियों के इलाज की अस्पतालों में हो समुचित व्यवस्था। प्रभावित जिलों में पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर डोर टू डोर स्क्रीनिंग अभियान में तेजी लायें। पल्स पोलियो अभियान की तरह ही एक-एक परिवार को इसमें कवर करें। राशन कार्डधारियों को समय पर राशन मिले, इस…
*वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सचिव सूचना एवं जन-सम्पर्क, सचिव स्वास्थ्य, अपर पुलिस महानिदेषक, पुलिस मुख्यालय ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर किये जा रहे कार्यों की अद्यतन जानकारी दी। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सचिव सूचना एवं जन-सम्पर्क श्री अनुपम कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय श्री जितेन्द्र कुमार, सचिव स्वास्थ्य श्री लोकेश कुमार सिंह एवं आपदा प्रबंधन विभाग के नोडल पदाधिकारी श्री संजय सिंह ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर किये जा रहे कार्यों के साथ-साथ अद्यतन स्थिति पर मीडियाकर्मियों के साथ संवाद कर जानकारी दी। सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के सचिव श्री अनुपम कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमण के कारण उत्पन्न स्थिति पर…
*मुख्यमंत्री ने जनता के नाम दिया संदेश। जिन परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं हैं, उन्हें भी जीविका समूहों के माध्यम से चिन्हित कर उनकी मदद की जायेगी। हर खबर पर पैनी नजर।*
सभी लोग सचेत एवं सतर्क रहेंगे, तभी स्वस्थ रहेंगे जिन्हें संक्रमण की थोड़ी सी भी आषंका हो, वे तुरंत जाॅच करायें तथा अपनी टैªवल हिस्ट्री न छुपायें वन्दना झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता के नाम संदेश देते हुये कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण पूरी मानव जाति संकट के दौर से गुजर रही है। देश में भी कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। इस महामारी की गंभीरता को देखते हुये प्रत्येक व्यक्ति का सचेत रहना नितांत जरूरी है। सोशल डिस्टेंसिंग ही इसका…
*लॉकडाउन से टली आनंद-अंजना स्टारर की फिल्म कुंभ। हर खबर पर पैनी नजर।*
अनूप नारायण सिंह लखनऊ:- इन दिनों कोरोना नामक वैश्वीक महामारी के प्रकोप से देश और दुनिया की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है, जिसका असर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ऊपर भी पडा हैं! देश मे बढ़ते लॉक डाउन के कारण भोजपुरी सिनेमा की एक दर्जन से ज्यादा फिल्मो की रिलीजिंग और शूटिंग टल गई है! जिससे भोजपुरी सिनेमा को काफी नुकसान उठाना पड रहा है! इन हालातो को देखते हुए भोजपुरी जगत के मशहूर निर्माता “रितेश श्रीवास्तव” ने अपनी बहुचर्चित फिल्म “कुंभ” की रिलीजिंग टाल दी हैं! फिल्म में रियल सुपरस्टार के…
*लाॅकडाउन में पुलिस दृढ़ता से कार्य करे, लोगों के साथ विनम्रता का व्यवहार करे:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*
कोरोना संक्रमण की चेन तभी टूटेगी जब प्रभावित जिले की स्क्रीनिंग में कोई घर नहीं छूटेगा:- *मुख्यमंत्री।* 15 अप्रैल से पैक्सों के माध्यम से शुरू हुये गेहूॅ अधिप्राप्ति के कार्य में किसानों को कोई कठिनाई नहीं हो। रमेश शंकर झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्य सचिव एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ गहन समीक्षा की। समीक्षा बैठक में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर डोर टू डोर कैंपेन की अद्यतन स्थिति, गेहूं की अधिप्राप्ति एवं लाॅकडाउन में रोजगार सृजन को लेकर विस्तृत…
*मुख्यमंत्री राहत कोष में किया अंशदान। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा पटना:- जिलाधिकारी कार्यालय रोहतास ने 31 लाख 30 हजार 111 रूपये, एस०आर० पब्लिक चैरिटेबुल ट्रस्ट बोधगया ने 15 लाख रूपये, एस०बी०आई० सासाराम ने 8 लाख 18 हजार 159 रूपये, प्रमोद कुमार मण्डल ने 2 लाख 75 हजार रूपये, बिहार प्रोवेशन सर्विस एसोसिएशन ने 2 लाख 61 हजार 551 रूपये, श्री जे०एल०एन०एम० काॅलेज सुरसंड ने 1 लाख रूपये, भुवनेश्वरी शाॅप वर्कस मुजफ्फरपुर ने 51 हजार रूपये, मुजफ्फरपुर के जिला पार्षद अमित कुमार 25 हजार रूपये एवं श्रीमती इंदिरा देवी मुजफ्फरपुर ने 12 हजार रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष…
*मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना की जंग में जीत हासिल करने वाले आठ लोगों को बधाई व शुभकामनाएं दी। हर खबर पर पैनी नजर।*
पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना की जंग में जीत हासिल करने वाले 8 लोगों- रोहित कुमार शर्मा, डिम्पल कुमारी, अनिशा खातुन, रजिया परवीन, गुड्डू सिद्दीकी, रेहाना खातुन, शिवा खातुन एवं अतर हुसैन को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। वहीँ मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ राज्य सरकार की कोशिशों को इनके ठीक होने से बल मिला है। मुख्यमंत्री ने इन सभी 8 लोगों के स्वस्थ एवं दीघार्यु जीवन की कामना की है। ज्ञात हो कि इससे पूर्व 29 लोग अर्थात् अब तक 37 लोग कोरोना…
