Dk Desk समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मोख्तियारपुर सलखनी परनपुरा गांव मे संचालित सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल को सीबीएसइ से मान्यता होने से लोगो मे हर्ष देखा जा रहा है। इस संदर्भ में स्कूल के निदेशक दीपक कुमार सिन्हा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बिगत 31 दिसम्बर को सीबीएसइ ने स्कूल की सम्बद्धता मिल गई है। उन्होंने इस बात को बल देकर कहा कि विद्यालय को एक व्यवसायिक न बनाकर हमे विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम का एक ऐसा प्रगतिशील शिक्षण केन्द्र बनाना है। जिस पर समाज को गर्व हो।…
Category: बिहार
*ग्रामीणों ने विधायक राजेश सिंह का किया अभिनंदन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के बाबा निरंजन स्थान धमौन के प्रांगण में विधायक राजेश कुमार सिंह का अभिनंदन समारोह आयोजित कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मेंद्र राय एवं संचालन शंकर प्रसाद राय ने किया। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक को पुष्प माला आदि देकर स्वागत किया। इस मौके पर रणवीर राय, राकेश राय, प्रभात राय, रंजय मुखिया, प्रमोद साह, जितेंद्र राय, विजय राय, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चौहान, जदयू नेता मनोज कुमार सिंह, जीतलाल यादव, गुड्डू ठाकुर, कारू राय,जीतेन्द्र सिंह जीतू आदि…
*वीणा फिजियोथेरेपी सेंटर एवं युवाओं के द्वारा नेकी की दीवार लगाई गई है। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के वीणा फिजियोथेरेपी सेंटर और पुसारोड के युवाओं के द्वारा नेकी की दीवार एक कदम इंसानियत की ओर लगाई गई। इस दीवार को लगाने का मुख्य उद्देश्य गरीबों को इस कड़कड़ाती ठंड में कपड़ा मुहैया कराना है। जिससे उन गरीबों को इस कड़कड़ाती ठंड में कुछ आराम मिल सके। इस ठंड में बहुत सारे लोगों को कपड़े की जरूरत होती है जो चाहकर भी गरीबी के कारण नही ले पाते। उनको इस नेकी की दीवार के द्वारा कपड़ा आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। जिसके पास…
*कम्बल वितरण समारोह का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के जितवारपुर चौथ पंचायत भवन परिसर में विकास मंच तथा प्रखंड सरपंच संघ के संयुक्त तत्वावधान में गरीब तथा जरुरतमंदो के बीच कम्बल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काट कर मुख्य अतिथि सह समस्तीपुर सदर अस्पताल के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉo एस० ए० आलम ने किया। वहीँ कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर, संचालन सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष विष्णु राय, विषय प्रवेश व स्वागत सम्बोधन ट्रेड यूनियन नेता एस०के० निराला तथा धन्यवाद् ज्ञापन…
*सरकारी सहायता राशी का चेक अग्नि पीड़ितों को दिया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
टिंकू कुमार समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखण्ड क्षेत्र में पिछले दिनों गैस रिसाव से दो पंचायत में तीन घर जल गया था। तीनो लाभार्थी कुढ़वा वार्ड संख्या:- 05 के ललिता देवी पति राम प्रवेश राम, अजना के वार्ड संख्या:- 11 के रूकसाना खातून मो० हफीजुल व फरजाना खातून मो० सद्दाम हुसैन को अंचलाधिकारी अभय पद दास एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री विक्रांत कुमार के द्वारा अग्नि पीड़ित के अंतर्गत मिलने वाली सरकारी सहायता राशी का चेक पीड़ितों को दिया गया।
*द्वितीय पुण्यतिथि मनाने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
टिंकू कुमार समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल की बैठक का आयोजन रघुवर राय के आवास पर किया गया। इसकी कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर ने किया। वहीं बैठक में शहीद रघुवर राय की द्वितीय पुण्यतिथि मनाने एवं स्मारक स्थल पर निर्मित मूर्ति अनावरण जैसे विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर दल के विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बंधु यथा युगेश्वर राय, सुशील कुमार यादव, राम बाबू महतो, अभिराम राय,उमाशंकर राय,राकेश कुमार माया,ड्रा० शत्रुघ्न राय, कविता…
*अंबेडकर एवं कर्पूरी स्थल को आंदोलन स्पाट घोषित करे प्रशासन:- माले। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
प्रधानमंत्री का पूतला फूंककर धरना समाप्त किया। रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- दिल्ली के किसान आंदोलन के समर्थन में भाकपा माले से जुड़े अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले शहर के पुरानी पोस्टमार्टम गली स्थित कल्याण कार्यालय के मैदान में विगत 7 जनवरी से शुरू चारदिनी किसान धरना धरनार्थियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूतला फूंकने के बाद रविवार को समाप्त करने की घोषणा किया। वहीं रविवार सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान एवं माले कार्यकर्ता झंडे, बैनर, नारे लिखे तख्तियां के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। जोरदार नारेबाजी…
*जरूरतमंद व गरीबों के बीच कंबल वितरण का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के लोहागीर पंचायत के वार्ड संख्या- 11 के वार्ड सदस्या संगीता कुमारी और उनके पति समाजसेवी शिवशंकर पोद्दार के द्वारा लगभग 110 गरीब व जरुरत मंदो के बीच इस ठंड में कंबल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के मौके पर मुख्य अतिथि वैश्य पोद्दार महासभा समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष पंकज पोद्दार उपस्थित थे। जिससे सभी के चेहरो पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। ग्रामीण लाभान्वित बुजुर्गो के द्वारा बताया गया की इस वर्ष कोरोना वायरस की वजह से हम लोग काफी परेशान…
*सीआईटीयू के द्वारा प्रतिरोध मार्च निकाला गया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- सी०आई० टी०यू० इकाई के द्वारा प्रतिरोध मार्च निकाला गया। इन लोगों का मुख्य मांग:- किसान विरोधी काला कृषि कानून वापस लिया जाए। श्रमिक विरोधी श्रम संहिता वापस लिया जाए। अभिलंब निजीकरण पर रोक लगाई जाए, छात्रों के लिए नि:शुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था, नौजवानों को योग्यता अनुसार रोजगार की व्यवस्था की जाए तथा अभिलंब महंगाई पर रोक लगाई जाए। इस प्रतिरोध मार्च में राज्य सचिव मंडल सी०आई०टी०यू० के नेता अनुपम कुमार, जिलाध्यक्ष रघुनाथ राय, डॉ० एस.एम.ए.इमाम, राम प्रकाश यादव, मनोज गुप्ता, पार्थो सिन्हा, श्याम सुंदर, उपेंद्र…
*मोटरसाइकिल व ऑटो की टक्कर में तीन जख्मी। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
नवीन कुमार वर्मा/ टिंकु कुमार समस्तीपुर:- जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के जनता चौक के समीप ऑटो ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों घायल को कल्याणपुर पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कल्याणपुर में भर्ती करवाया। वहीं घायल की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सकरी गोसाई टोला निवासी स्व० सुंदेश्वर राम के 50 वर्षीय पुत्र किशोरी राम, अशोक कुमार के 20 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश, रामबली सहनी के 21 वर्सिय पुत्र मंगल सहनी के रूप में…
