*डबल लेन व नाला बनने के साथ जीर्णोद्धार होगा:- नगर परिषद सभापति। हर खबर पर पैनी नजर।*

शकिल अहमद बेतिया:- शहर से संतघाट होकर बैरिया जाने वाले रोड को डबल लेन एवं नाला बनाने के साथ जीर्णोद्धार होगा। नगर परिषद की सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि 79 लाख 67 हजार 700 रुपये से पूरी होने वाली इस योजना की पुनः निविदा जारी कर दी गयी है। सभापति ने बताया कि इंदिरा चौक से संत घाट रोड के जीर्णोद्धार की इस योजना की ई टेंडरिंग से जारी पुनः निविदा पर 22 फरवरी तक कोई भी मान्य संवेदक दावेदारी पेश कर सकते हैं। उन्होंने बताया अपने भ्रमण…

*आगामी 7 से 9 फरवरी ग्लोबल सीमांचल डेवेलपमेंट सम्मिट 2020 का होगा भव्य आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*

संजीव मिश्रा भागलपुर/पुर्णिया:- आगामी 7 से 9 फरवरी 2020 को पुर्णिया के मरंगा स्थित विद्या बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के मुक्ताकाश मँच पर इस 3 दिन का भव्य आयोजन होने जा रहा है जिसमे पूरे देश से 32 गेस्ट स्पीकर शिरकत करेंगे। वहीँ 7 फरवरी को डिजीपी गुप्तेश्वर पांडेय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे और एक घंटे के शेषन मे युवाओ को प्रेरित करेंगे। 7 से 9 फरवरी तक 32 गेस्ट स्पीकर विभिन्न मुद्दो पर रखेंगे अपनी बात और करेंगे युवाओ को मोटिवेट। इस कार्यक्रम का आयोजन नारीनिति फाउंडेशन और देश…

*सिल्क नगरी भागलपुर का संक्षिप्त इतिहास, इंडिया पब्लिक न्यूज के नजरिये से… हर खबर पर पैनी नजर।*

संजीव मिश्रा, भागलपुर:- इंडिया पब्लिक न्यूज के नजरिये से आज बिहार के चर्चित जिले साथ ही साथ उप राजधानी व स्मार्टसिटी भागलपुर के इतिहास को हमने खंगाला है। भागलपुर जिला बिहार राज्य के पूर्वी भाग में गंगा नदी के दक्षिणी तट पर बसा हुआ है। भागलपुर शहर भागलपुर प्रमंडल एवं जिला मुख्यालय के साथ सदर अनुमंडल भी है। जिले में तीन अनुमंडल नवगछिया, भागलपुर और कहलगांव है। इस जिला के अंतर्गत १६ प्रखंड और १६ अंचल आते है। इस जिले में १५१५ गाँव और ४ कसबे है। वर्तमान का भागलपुर…

*यहाँ चमत्कार से होता है चर्म रोग का इलाज। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह पटना/महाराजगंज:- अपने अनूठे इतिहास के कारण हमेशा से सुर्खियों में रहा है, वहीं यहां एक धार्मिक स्थल भी है, जहां लोग मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए जुटते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस स्थल पर लोग अपनी परेशानियों को दूर करने के लिए आते हैं। यहां आने से उनकी विपत्ति दूर हो जाती है और वे खुशी-खुशी लौट जाते हैं। इस जगह को मौनिया बाबा आश्रम के नाम से जाना जाता है।सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करते है बाबा मौनिया बाबा नागा समाज के साधु थे, जो 1911…

*मोहब्‍बतपुर में नजर आयेंगे समर सिंह और जोया खान, मुहूर्त हुआ सम्पन्न। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह। पटना:- रियल टाइगर फिल्म्स एंड संगीता फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्‍म ‘मोहब्‍बतपुर’ का भव्‍य मुहूर्त मुंबई में संपन्‍न हो गया है। फिल्‍म में सिंगर – एक्‍टर समर सिंह, विरहा फेम सिंगर ओम प्रकाश दीवाना और जोया खान लीड रोल में नजर आने वाली हैं। ‘मोहब्‍बतपुर’ के मुहूर्त पर फिल्‍म के डायरेक्‍टर शत्रुघ्‍न आर गोस्‍वामी, समर सिंह‍, ओम प्रकाश दीवाना समेत कई अन्‍य गणमान्‍य लोग भी मौजूद रहे। साल 2005 के बाद शत्रुघ्‍न आर गोस्‍वामी कोई फिल्‍म डायरेक्‍ट कर रहे हैं। अपनी फिल्‍म ‘मोहब्‍बतपुर’…

*वर्ल्‍ड कैंसर डे पर 500 लोगों का हुआ नि:शुल्‍क कैंसर जांच। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण पटना:- वर्ल्‍ड कैंसर डे के मौके पर आज बिहार के सबसे आधुनिक सवेरा कैंसर एंड मल्‍टीस्‍पेशलिटी हॉस्‍पीटल में आज नि:शुल्‍क कैंसर जांच शिविर और जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस मौके पर 500 लोगों का नि:शुल्‍क कैंसर जांच किया गया, जिसमें 118 लोग कैंसर से पीडि़त पाये गए। शिविर में उन्‍हें उचित परामर्श भी दिया गया। इसके अलावा इस शिविर में कैंसर से बचाव और उपचार को लेकर सही और सटीक जानकारी भी दी गई। शिविर के दौरान सवेरा कैंसर एंड मल्‍टीस्‍पेशलिटी हॉस्‍पीटल के एमडी डॉ वी…

*अखण्ड राम महायज्ञ से इलाका हुआ भक्तिमय। मणि भूषण की खास रिपोर्ट। हर खबर पर पैनी नजर।*

नौ दिवसीय कथा में दूर- दराज से पहुंच रहे भक्तजन, भक्ति भाव में लीन हैं ग्रामवासी और संपूर्ण सीमावर्ती क्षेत्र। मणि भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर संसार में समस्त जीवों के पास केवल व्यथा है । भगवान की कथा जीवन की व्यथा मिटा देती है । उक्त बातें कथा वाचक राजन जी महाराज ने प्रखंड के सीमावर्ती सोहिलवारा गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री अखण्ड राम नाम महायज्ञ सह श्रीराम कथा के दौरान कही । उन्होंने कहा कि राम जी की कथा कामधेनु है । चंद्रमां की…

*राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए तीन पंचायतों का नाम भेजा। हर खबर पर पैनी नजर।*

मणि भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज कुमार ने जिलाधिकारी को एक पत्र भेजा है । जिसमें राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2018-19 के लिए आवेदन पत्र उपलब्ध एवं जिला स्तरीय अनुशंसा के संबंध में बातें कही गई है । साथ हीं प्रखंड स्तरीय कमिटी के द्वारा दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार हेतु ग्राम पंचायत राज कल्याणपुर उत्तर, चोरा टभका और पतैलिया का नाम चयनित कर सूचिबद्ध करते हुए भेजी गई है ।

*श्रीमद भागवत कथा को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक। हर खबर पर पैनी नजर।*

मणि भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज चोरा टभका अन्तर्गत मिश्रौलिया गांव में आगामी 13 फरवरी से 19 फरवरी तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने की एक बैठक । कार्यक्रम की तैयारी समेत कई विन्दुओं पर गहन विचार – विमर्श किया गया । जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि वृंदावन से पधार रहे भागवत कथा वाचक श्री श्री 108 श्री गोपी रमण दास जी महाराज के श्रीमुख से भक्तजन भागवत कथा श्रवण करेंगे । मौके पर किशुनदेव…

*कर्मचारी की लापरवाही से नहीं मिल रही है किसानों को पशु शेड का लाभ। हर खबर पर पैनी नजर।*

धर्मेंद्र कुमार समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड में पशुपालक किसानों की माने तो यहां के रोजगार सेवको और अन्य कर्मचारियों की लापरवाही और मनमानी के कारण एक भी किसानों को पशु सैड योजना का लाभ अब तक नहीं मिल पाया है ।किसानों ने बताया कि कई बार आवेदन करने के बावजूद उनके मवेशियों के लिए सैड का लाभ नहीं दिया गया ।किसानों ने बताया कि रोजगार सेवकों के द्वारा विभिन्न तरह का कागजात देने को कहा गया, कागजात देने के बावजूद भी इस पर उन कर्मचारियों के द्वारा कोई कार्य…