*सिल्क नगरी भागलपुर का संक्षिप्त इतिहास, इंडिया पब्लिक न्यूज के नजरिये से… हर खबर पर पैनी नजर।*

संजीव मिश्रा,

भागलपुर:- इंडिया पब्लिक न्यूज के नजरिये से आज बिहार के चर्चित जिले साथ ही साथ उप राजधानी व स्मार्टसिटी भागलपुर के इतिहास को हमने खंगाला है। भागलपुर जिला बिहार राज्य के पूर्वी भाग में गंगा नदी के दक्षिणी तट पर बसा हुआ है। भागलपुर शहर भागलपुर प्रमंडल एवं जिला मुख्यालय के साथ सदर अनुमंडल भी है। जिले में तीन अनुमंडल नवगछिया, भागलपुर और कहलगांव है। इस जिला के अंतर्गत १६ प्रखंड और १६ अंचल आते है। इस जिले में १५१५ गाँव और ४ कसबे है। वर्तमान का भागलपुर जिला मुग़ल काल में बिहार सूबे के दक्षिण पूर्व का हिस्सा था। जब १७६५ में बिहार, बंगाल और ओड़िसा की दीवानी ईस्ट इंडिया कंपनी को प्रदान की गयी थी उस समय यह मुनर सरकार के बड़े क्षेत्र का हिस्सा था।


वर्तमान का मुंगेर जिला इसी जिले का हिस्सा रहा है जिसे १८३२ में अलग किया गया था। पुनः १८५५-५६ में संथाल परगना को अलग कर एक नया जिला बनाया गया जो वर्तमान में झारखण्ड राज्य का हिस्सा है। १९५४ में गंगा के उत्तर में बिहपुर, नवगछिया और गोपालपुर पुलिस स्टेशन जो वर्तमान में प्रखंड भी है को छोड़कर सहरसा जिला का गठन किया गया। वर्ष १९९१ में पुनः एक विभाजन कर बांका को जिला का दर्जा दिया गया।
भागलपुर जिला बिहार के मुंगेर, खगड़िया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार और बांका जिलों तथा झारखंड के गोड्डा और साहबगंज जिलों से घिरा है। साथ ही साथ अब वर्त्तमान में नौगछिया जो पुलिस जिला है पूर्ण जिले का दर्जा देने की मांग उठने लगी है। अभी वर्त्तमान में जिले के डीएम प्रणव कुमार हैं, एसएसपी आशीष भारती, जिले के मेयर सीमा साहा, डीआईजी सुजीत कुमार है।

Related posts

Leave a Comment