रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के डा० राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में कोविड 19 के खतरे के मद्देनजर वित्तीय खर्चों में कटौती की गई है। वहीँ कुलपति डा० रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक के बाद निर्णय लिया है कि विश्वविद्यालय में विभिन्न मदो़ं में खर्च में कटौती की जाये। इस के तहत सभी वरीय अधिकारियों के राज्य से बाहर टूर पर अनिवार्यता को देखकर ही स्वीकृति दी जायेगी। सभी अधिकारियों की सरकारी गाडियां को एक महीने में अधिकतम 300 किलोमीटर ही यात्रा की…
Author: Editor en jefe
*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा चापाकल मरम्मत दल के गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा चापाकल मरम्मत दल के गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस कार्यक्रम के मौके पर उप विकास आयुक्त वरुण कुमार मिश्रा, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण के कार्यपालक अभियंता राजेश रोशन, सहायक अभियंता हिमांशु कुमार सहित कनीय अभियंता एवं विभाग के कर्मी और चापाकल मरम्मत दल के कर्मीगण सहित इत्यादि लोग उपस्थित थे।
*सात सूत्री मांगों को लेकर रालोसपा महासचिव स्वीटी प्रिया ने दो घंटे तक निराहार उपवास रखकर सत्याग्रह का शुभारम्भ किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार समस्तीपुर:- रालोसपा सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा के आह्वान पर बिहार प्रदेश रालोसपा महासचिव स्वीटी प्रिया ने आज गौसपुर रोड स्थित अपने आवास पर सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक करीब दो घंटे तक निराहार उपवास रखकर रालोसपा के सत्याग्रह का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्वव्यापी कोरोनावायरस महामारी में बिहार सरकार द्वारा राशन वितरण के नाम पर किए जा रहे भेदभाव एवं भ्रष्टाचार सहित लॉकडाउन में पुलिसिया लाठीचार्ज को लेकर सूबे बिहार के आम जनता में राज्य सरकार के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है।…
*राजद जिला प्रवक्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि लॉकडाउन के दौरान लाठी चलाने के बजाय जरूरतमंद लोगो के साथ विन्रमतापूर्वक व्यवहार करने की जरुरत है। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार समस्तीपुर:- जिले के राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि लॉकडाउन के दौरान ज़रूरी सामान की दुकानें खुली हुई हैं, और बैंक, पेट्रोल पंप जैसी अन्य बुनियादी सुविधाएं भी लोगों को मिल रही हैं। इस दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों की ज़िम्मेदारी है कि वह लॉकडाउन का पालन न करने वालों पर कार्रवाई करे। लेकिन पुलिस यह कार्रवाई सिर्फ़ अपनी लाठी के ज़रिये करती दिख रही है। वहीँ सड़क पर निकले आम लोगों पर लाठी चलाने के बजाय जरूरतमंद लोगो के साथ विन्रमतापूर्वक…
*किसानों की फसल क्षति का मुआवजा मिलना चाहिए:-अंकित कुशवाहा। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार समस्तीपुर:- बीते दिन गुरुवार की रात आंधी, तूफान, बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद हुई है। वहीँ खेतों में लगा गेहूं, मक्का व सब्जी पूरी तरह जमीन पर गिर गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंकित कुशवाहा ने सरकार से मांग कि है कि किसानों के फसल क्षति का मुआवजा मिलना चाहिए। फसल की आंकलन कर किसान कृषि पर आधारित रहते हैं, जी जान लगाकर फसल उगाते हैं। जब वही फसल बर्बाद हो जाता है तो किसानों का माली हालत…
*मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश बाहर से आये मजदूरों को उपलब्ध करायें रोजगार, जिनके पास जाॅब कार्ड नहीं है, उनका भी जाॅब कार्ड बनाकर कार्य उपलब्ध करायें। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के लिये शुरू किये गये कार्यों की एवं कोरोना वायरस केे संक्रमण सेे उत्पन्न वर्तमान स्थिति पर गहन समीक्षा की। वहीँ ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने लाॅकडाउन के दौरान मनरेगा के अन्तर्गत शुरू किये गये कार्यों यथा- जल संरक्षण के कार्य, वृक्षारोपण के कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं अन्य कार्यों एवं कार्य स्थल प्रबंधन के संबंध में एक प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि बाहर…
*मुख्यमंत्री ने पवित्र रमजान महीने के प्रारंभ होने पर राज्यवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनायें दी। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रमजान के पवित्र महीने के प्रारंभ होने पर राज्यवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दीं और कहा कि रमजान का महीना रहमतों का महीना है। पूरे महीने खुदा की रहमतों की बारिश होती है। खुदा-ए-ताला की नजर में रोजेदारों की दुआयें मकबूल होती हैं। खुदा उनकी इबादत को स्वीकार करते हैं और उसके बदले तमाम आलमे इनसान पर अपनी रहमतों की बारिश फरमाते हैं। मुख्यमंत्री ने खुदा से दुआ कि खुदा तमाम रोजेदारों की दुआओं को कबूल करें और हम…
*मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पंचायती राज दिवस पर राज्य के सभी त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि पंचायती राज संस्थानों के माध्यम से लोगों की सेवा करने वाले सभी पंचायत प्रतिनिधि अपने पंचायतों के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण के वर्तमान परिप्रेक्ष्य में त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधियों से अपील की है की अपने-अपने पंचायतों में लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए जागरूक करें। आपकी कोरोना संक्रमण…
*सरकार किसानों के फसल क्षति का उचित मुआवजा दे।:-त्रिपुरारी झा। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार समस्तीपुर:- बीते रात कल हुई ओलावृष्टि आंधी, तूफान बारिश से किसान का फसल बर्बाद हो गया,खेत में लगा हुआ मक्का पूरी तरह जमीन पर गिर गया है,युवा सामाजिक कार्यकर्ता त्रिपुरारी झा ने सरकार से मांग किया है कि किसानों को उचित मुआवजा मिले। किसान,जी तोड़ मेहनत कर फसल बोते हैं और यह प्राकृतिक आपदा किसानों का कमर तोड़ देता है।एक तरफ कोरोना वायरस से लोग जूझ रहे हैं वहीं दूसरी ओर यह आंधी ओलावृष्टि ने किसानों की कमर ही तोड़ दी,इस वैश्विक आपदा में किसान ही…
*वीआईपी पार्टी ने किया मास्क व साबुन वितरण। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा दरभंगा:- विकासशील इन्सान पार्टी के वरिष्ठ नेता सह पैक्स अध्यक्ष शंकर चौधरी ने हायाघाट प्रखंड के विभिन्न गावों मे कोरोना वायरस से बचाव हेतू जागरूकता अभियान चलाकर व सामाजिक दुरी बना कर लोगों के बीच साबून व मास्क तथा कई जरूरतमंद समान वितरण किया। वहीँ श्री चौधरी ने आमजनों से कहा कोरोना से जंग मे जनहित हमारी भक्ति है अगामी 03 मई तक समाजिक दुरी बनाए रखे। लॉकङॉउन का पालन एवं बिमारी से बचाव के लिए स्वच्छता के साथ ही जनता को भी इस कोरोना वायरस जैसे…
