वंदना झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाजवादी नेता विष्णुदेव मालाकार के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० विष्णुदेव मालाकार छात्र जीवन से ही जे०पी० आन्दोलन से जुड़े थे। वह जीवनपर्यन्त सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े रहे। वर्तमान में वह बेगूसराय जदयू जिला कार्यकारिणी के सदस्य भी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी…
Author: Editor en jefe
*वर्तमान में कोविड संक्रमण से सुरक्षा और प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये किये जा रहे कार्यों की मुख्य सचिव एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में कोविड संक्रमण से सुरक्षा और प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी जरूरी उपाय किये जा रहे हैं, जिसका सघन अनुश्रवण करते रहें। उन्होंने कहा कि सभी को यहीं रोजगार मिले, यह हम सबकी इच्छा है। मुख्यमंत्री ने कहा…
*ईद सामाजिक समानता व राष्ट्रीय एकता और अखण्डता में एकता का साक्षात प्रतीक:- लालबाबू। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- ईद का त्यौहार सम्पूर्ण देश में हर्ष व उमंग के साथ मनाया गया। सकरा के विधायक लालबाबू राम ने आज सकरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न पंचायतो का भ्रमण कर लोगो को ईद की बधाई दी। विधायक ने जरूरतमंद बच्चो के बीच सेवई , मिठाई , फल तथा वस्त्र भी वितरित किया। विधायक ने कहा कि यह त्यौहार सामाजिक समानता, राष्ट्रीय एकता और अखण्डता तथा विभिन्नता में एकता का साक्षात प्रतीक है। विधायक ने कहा की ईद के इस पावन व पवित्र पर्व पर हमें…
*युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव प्रशांत कुमार पंकज ने किया प्रेस वार्ता, स्थानीय विधायक से पूछे सवाल। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र में युवा जनता दल (यू) के राष्ट्रीय सचिव प्रशांत कुमार पंकज ने किया प्रेसवार्ता। जिसमें सरकार के द्वारा कोरोना वायरस महामारी में सार्थक प्रयास की गई विशेष बिन्दुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा बीते दिन स्थानीय विधायक आलोक कुमार मेहता के द्वारा प्रेस वार्ता की गई थी। जिसमें सरकार पर गलत आरोप लगया गया है। विधायक को आकड़े के सम्बन्ध में कोई भी जानकारी नहीं है। वह पिछले दो महीनों से सिर्फ शयनकक्ष में सो रहे हैं। अभी तक बाहर…
*सचिव सूचना एवं जन-सम्पर्क, सचिव स्वास्थ्य, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय एवं अपर सचिव आपदा प्रबंधन ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर किये जा रहे कार्यों की अद्यतन जानकारी दी। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर सचिव सूचना एवं जन-सम्पर्क अनुपम कुमार, सचिव स्वास्थ्य लोकेश कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय जितेन्द्र कुमार एवं अपर सचिव आपदा प्रबंधन रामचन्द्र डू ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों के संबंध में अद्यतन जानकारी दी। सचिव सूचना एवं जन-संपर्क अनुपम कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की अद्यतन स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री के स्तर पर लगातार गहन समीक्षा की जा रही है और लोगों को सहायता प्रदान करने के लिये…
*झारखण्ड के पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखण्ड के पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक-संदेश में कहा है कि राजेन्द्र सिंह एक कुशल राजनेता थे। वह संयुक्त बिहार-झारखण्ड में भी मंत्री रह चुके थे। श्रमिक नेता के तौर पर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर-शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर…
*मुख्यमंत्री ने प्रदेश एवं देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईद-उल-फित्र के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को ईद की शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने कहा है कि पवित्र रमजान के महीने में रोजेदारों द्वारा की गयी इबादतों से उनके घर-परिवार के साथ-साथ प्रदेश और देश में शान्ति एवं समृद्धि आये। उन्होंने कहा कि मेरी कामना है कि समाज में अमन-चैन, भाईचारा पूरे तौर पर कायम रहे। ईद का दिन ईनाम का दिन है। खुदा इस मुबारक दिन पर अपने नेक बंदों को ईनाम से नवाजते हैं। खुदा हम…
*मुख्यमंत्री व क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूरों के बीच विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुए संवाद का सक्षिप्त अंश। हर खबर पर पैनी नजर।*
जमुई के प्रवासी श्रमिक कैलाश रविदास ने भावुक होकर कहा बिहार आकर सारा दर्द भूल गए। वंदना झा 1.स्थान- आई0टी0 केंद्र, सिकंदरा, जमुई मुख्यमंत्री- प्रवासी श्रमिक कैलाश रविदास से- यहां कब आए ? कैलाश रविदास- हम 23 मई को कोलकाता से यहां आये हैं सर। मुख्यमंत्री- वहां क्या करते थे ? कैलाश रविदास- हम वहां 25 साल से चप्पल की फैक्ट्री में सैंडल बनाने का काम करते थे। मुख्यमंत्री- यहां आकर कैसा लग रहा है ? कैलाश रविदास- भावुक होते हुये, सर, यहाॅ आकर बड़ी राहत मिली है। हम यहां…
*मुख्यमंत्री ने आज तीसरेे दिन भी 8 जिलों के 16 क्वारंटाइन केन्द्रों का किया वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से निरीक्षण, रह रहे प्रवासियों से किया संवाद। हर खबर पर पैनी नजर।*
बिहार आकर सारा दर्द भूल गया- प्रवासी श्रमिक। वंदना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित नेक संवाद में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज तीसरे दिन 08 जिलों के 16 क्वारंटाइन केन्द्रों पर उपलब्ध करायी जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण एवं अवलोकन किया। क्वारंटाइन केंद्रों में शौचालय, पेयजल, रसोईघर, लोगों के रहने की व्यवस्था एवं केंद्रों की साफ-सफाई का मुख्यमंत्री ने बारीकी से अवलोकन किया। वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भागलपुर, बांका, कटिहार, जमुई, बक्सर, जहानाबाद, अरवल एवं मुंगेर के जिलाधिकारियों ने क्वारंटाइन केन्द्रों से अद्यतन…
*वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक मे भाग लिए अर्जुन सहनी। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- विकासशील इन्सान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन् ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी के द्वारा विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक मे राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के द्वारा निर्देशित कार्य जो बुथ से लेकर प्रदेश स्तर पर किए जाने के संबंध मे चर्चा हुई, तथा सबंधित पार्टी के जिला कमिटी के पदाधिकारी से अपने-अपने क्षेत्र के समस्याओं की जानकारी प्राप्त किया। वहीँ बैठक मे पार्टी के द्वारा निर्देशित कार्यों पर अम्ल लाने पर बल दिया गया और मुख्य रूप से सभी…
