*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने वीसी के जरिए सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ कोविड१९ के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिए दिशा निर्देश। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने वीसी के जरिए सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ कोविड१९ (Covid19) के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिए दिशा निर्देश। समाहरणालय परिसर स्थित वीसी कक्ष में कोविड१९ (Covid19) के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए सभी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड व पंचायत क्वारांटाइन केंद्र में आवासित व्यक्तियों को 14 दिन के बाद होम क्वारांटाइन प्रेस्क्राइब करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अतिरिक्त क्वारांटाइन कैंप की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। प्रत्येक प्रखंड के 8 माध्यमिक/उत्क्रमित मध्य विद्यालयों को चिन्हित किया गया है। इन सभी विद्यालयों में रसोइया आवासित व्यक्तियों के लिए खाना बनायेंगे। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से दैनिक अपडेट लिया जाएगा। इन सभी में कल तक आवासन, भोजन, पेय जल और शौचालय की व्यवस्था तैयार करने का निर्देश जिला पदाधिकारी ने दिया।

वहीँ प्रधानाध्यापक, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, बीआरपी, सीआरपी, एवं अन्य सभी को इन केंद्रों के व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को कैंपों में लक्षण वाले लोगों का जांच सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारी को 200 अतिरिक्त डिग्निटी किट तैयार रखने का निर्देश दिया।जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी से क्वारांटाइन केंद्र के व्यवस्थाओं की जानकारी ली और समीक्षा किया। इस आशय की जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के व्हाट्सएप के द्वारा प्रेस को मिला।

Related posts

Leave a Comment