![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/04/IMG_20200108_222823-1-840x834-1.jpg)
वन्दना झा
समस्तीपुर:- जिले के वारिसनगर प्रखण्ड क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु मथुरापुर ओपी पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर एवं अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में लगभग एक सौ गरीब, विकलांग,
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/04/IMG-20200412-WA0002-840x378.jpg)
किसान, मजदूर, महिला एवं पुलिसकर्मीयों के बीच मास्क व ग्लब्स वितरण किया गया। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रभारी जिला एवं
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/04/IMG-20200412-WA0006-840x378.jpg)
सत्र न्यायाधीश सुजीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश रविशंकर ने स्वयंसेवी संस्था के सहयोग से जरूरतमंद लोगों एवं पुलिसकर्मीयों के लिए मास्क व ग्लब्स थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को उपलब्ध कराया गया।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/04/IMG-20200412-WA0005-840x378.jpg)
उन्होंने बाजार समिति का निरिक्षण करते हुए समाजिक दूरी बनाकर रखने एवं दुकान के सामने बैरिकेटिंग करवाने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया। वहीँ थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने जरूरतमंदों के बीच मास्क बांटकर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/04/IMG-20200412-WA0004-840x378.jpg)
अवर न्यायाधीश सह सचिव डीएलएसए ने स्वयंसेवी संस्था औसेफा के कार्यो की सराहना की। वहीं थानाध्यक्ष ने संस्था के निदेशक देव कुमार को धन्यवाद दिया। इस मौके पर न्यायालय कर्मी विद्यानंद चौधरी, औसेफा के कोर्डिनेटर सुरेंद्र चौधरी,
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/04/IMG-20200329-WA0017-840x475.jpg)
पुअनि परमानन्द सिंह, विष्णु प्रसाद सिंह, सअनि राजेश कुमार, अवधेश कुमार यादव, पीएलभी विभाकर कुमार व मो० शाहिद तथा सशस्त्र बल एवं सेक्टर मोबाइल सोशल डिस्टेंस में उपस्थित थे।