*भाजपा कार्यकर्ता अपने आसपास में प्रति दिन पांच लोगों की सहायता करें। हर खबर पर पैनी नजर।*

इसी कड़ी में विगत 14 दिनों से अपने क्षेत्र में लोगों की सहायता में लगे है

अनूप नारायण सिंह

पटना:- वरिष्ठ भाजपा नेता व सोनपुर निवासी अधिवक्ता ओम कुमार सिंह ने कोरोना संकट के बीच सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के गरीब और असहाय लोगों के बीच चावल वितरण करने की अभियान की शुरुआत की है।

बिना किसी सरकारी सहायता के वह अपने निजी कोष से क्षेत्र में अब तक लगभग 3000 से ज्यादा लोगों की मदद कर चुके है। बातचीत के क्रम में ओम कुमार सिंह ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आदेश है कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता अपने आसपास में प्रति दिन 5 लोगों की सहायता करें।

इसी कड़ी में विगत 14 दिनों से अपने क्षेत्र में लोगों की सहायता में लगे है। लोगों की दयनीय स्थिति को देखते हुए उन्होंने अपने स्तर से 50 क्विंटल चावल वितरण की व्यवस्था की है।

इसके साथ ही लोगों को आर्थिक मदद भी की जा रही है। वहीँ सोनपुर सदर, बैजलपुर, दुधैला, गंगाजल, नयागांव, मलखा चक, रसेनचक मे उनके द्वारा अनाज वितरण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें प्रशासन का भी सहयोग लिया जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment