*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ Covid19 के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने वीसी के माध्यम से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ Covid19 के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिए दिशा-निर्देश। जिला पदाधिकारी के कार्यालय में Covid19 के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी,

सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी ने बाहर से आए मजदूर जो विभिन्न पंचायत क्वारांटाइन स्कूल में रह रहे हैं उनके दैनिक चिकित्सकीय परीक्षण रिपोर्ट कि प्रखंडवार समीक्षा की। वहीँ आने वाले दिनों में मुंबई, केरल, कर्नाटक और दिल्ली से आए लोगों के चिकित्सकीय जांच के संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया। वहीँ ट्रैकिंग कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई की आज तक-लोगों से संपर्क स्थापति कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले ली गई है।

जिला पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सीडीपीओ, को प्रखंडों में खाद्यान्न के जन वितरण प्रणाली के संबंध में दिया दिशा निर्देश। उन्होंने वितरण के दौरान सोशल डिस्टांसिंग, हैंड वाश, टोकन की प्रक्रिया, समय अनुसार वितरण, आदि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस समीक्षा बैठक में सदर अस्पताल में तैयार किया गया ए ईएस (AES) वार्ड की जानकारी सिविल सर्जन ने जिला पदाधिकारी को दिया। इस आशय की जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के व्हाट्सएप के द्वारा प्रेस को मिला।

Related posts

Leave a Comment