बिहार के बाहर के राहत केंद्रों पर अप्रवासी *बिहारियों को मिल रही हैं सुविधायें। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा

पटना:- लाॅकडाउन के कारण देश के विभिन्न राज्यों में फंसे हुए बिहार के लोगों के लिए बिहार फाउंडेशन के माध्यम से फूड पैकेट, सेनेटाइजर, मास्क एवं अन्य राहत सामग्रियों की सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। अब तक देश के विभिन्न राज्यों से मिल रही सूचना के मुताबिक कुल 5,015 लोगों को राहत पहुंचाई जा चुकी है।

जिसमें से महाराष्ट्र के धारावी राहत केंद्र में 1,200 लोगों को, मुंबई के गोवांडी राहत केंद्र में 600, मुंबई के गोवांडी राहत केंद्र में 200, नवी मुंबई राहत केंद्र में 500, कल्याण राहत केंद्र में 500, नवीं मुम्बई राहत केंद्र में 200, बेलापुर नवी मुंबई राहत केंद्र में 140, पुणे के पिम्परी चिंचवाड राहत केंद्र में 05, पुणे के अंबे गांव राहत केंद्र में 280, पुणे के सिंहगाड राहत केंद्र में 135, हैदराबाद राहत केंद्र में 100, चेन्नई राहत केंद्र में 100, कोलकाता राहत केंद्र में 125, बेंगलुरू राहत केंद्र में 500 और आम बिहारी कल्याण मंच सिक्किम में 300 लोगों को भोजन/राषन देकर राहत पहुंचाई गई है।

इन जगहों पर प्रवासी बिहारियों के लिए आवासन एवं चिकित्सकीय सुविधा की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बेलापुर नवी मुम्बई, ठाणे, मीरा भयंदर, महाराष्ट्र में अस्थायी राहत षिविर भी बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने बिहार फाउण्डेषन को निर्देष दिया है कि आवष्यकतानुसार अन्य स्थानों पर भी आपदा राहत केन्द्र स्थापित कर लाॅकडाउन में फॅसे बिहार के लोगों को भोजन, आवासन एवं चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध करायी जाय। इसमें व्यय होने वाली राषि का वहन मुख्यमंत्री राहत कोष से किया जायेगा।

Related posts

Leave a Comment