*भू अर्जन कार्यालय की समीक्षात्मक बैठक जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा

समस्तीपुर:- जिला भू अर्जन कार्यालय की समीक्षात्मक बैठक जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में जिला भू अर्जन पदाधिकारी अरविंद झा, अपर समाहर्ता विनय कुमार राय, भूमि सुधार उप समाहर्ता समस्तीपुर, दलसिंहसराय एवं रोसरा, अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय, संबंधित सीईओ, संबंधित अभियंता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीँ बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं की समीक्षा और विचार विमर्श किया गया। ०१. एनएच 31 के प्रस्तावित बाईपास में कर्जन गांव से एनएच 28 में ताजपुर को जोड़ने वाली गंगा नदी पर प्रस्तावित चार लेन पुल एवं चार लेन पहुंच पथ। तीनों राजस्व ग्रामों का अधिक घोषणा प्रकाशित किया गया।

अंचलाधिकारी पटोरी एवं अंचलाधिकारी मोरवा से प्रतिवेदन प्राप्त है। इसके संबंध में जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि वहां रोजाना कैंप लगाकर एलपीसी निर्गत की जाए एवं दैनिक स्थिति का ब्यौरा रोज अपडेट किया जाए। ०२. वरुणा पुल से रसियारी एस एच 88 का चौड़ीकरण एवं मजबूती करण कार्य की समीक्षा। पूना राजेश कुमार झा निबंधन के लिए तैयार नहीं हुए। संभावना प्रतिवेदन आज प्राप्त हुआ है अग्रसर कार्रवाई की जाएगी। ०३. पुल पुलिया एवं पहुंच पथ परियोजना की समीक्षा। संबंधित राजस्व ग्रामों का आदर्श विकृत हेतु संचिका रूप स्थापित किया गया है। अन्य में दर निर्धारण की कार्यवाही की जा रही है। ०४. समस्तीपुर जिला अंतर्गत मोरवा (ताजपुर) में 220/132/33 केवी उपकेंद्र निर्माण की समीक्षा।

प्रस्ताव प्राप्त हो चुका है मूल्यांकन कर मूल्यांकन प्रतिवेदन भेजा गया है। ०५. व्यवहार न्यायालय दलसिंहसराय में न्यायालय भवन एवं न्यायिक पदाधिकारियों के लिए आवासीय भवन हेतु भू अर्जन की कार्रवाई की समीक्षा। ०६. पुनर्वास परियोजना की समीक्षा। इसमें अपर समाहर्ता आपदा समस्तीपुर से मंतव्य की मांग की गई है। ०७. आरडब्ल्यूडी एवं आरसीडी की योजनाएं। RWD रोसड़ा के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर भू अर्जन की बैठक में अनुपस्थित पाए गए और उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गई और उनका वेतन भी बंद किया गया। बैठक में पाइप लाइन से संबंधित कार्यो की भी समीक्षा किया गया तथा कार्यों के शीघ्र निष्पादन हेतु दिशा निर्देश दिया गया।

Related posts

Leave a Comment