*राजकीय सम्मान समारोह के साथ जननायक कर्पूरी ठाकुर की 96वीं जयंती मनाया जाएगा। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा

समस्तीपुर:- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 96वीं जयंती के अवसर पर 24 जनवरी को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं अन्य गणमान्य लोगो के द्वारा कर्पूरी ग्राम स्थित कर्पूरी स्मृति भवन एवं गोकुल कर्पूरी फुलेश्वरी महाविद्यालय जन नायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

यह कार्यक्रम राजकीय समारोह के रूप में जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित की गई है। यह जानकारी समस्तीपुर जिला अधिकारी के द्वारा पत्रकारों को दिए गए आमंत्रण पत्र से मिली है।

प्रेषित आमंत्रण पत्र में 24 जनवरी दिन शुक्रवार को 11:00 बजे से 1:30 बजे तक कर्पूरी स्मृति भवन पर माल्यार्पण तथा सब धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन।

तत्पश्चात गोकुल कर्पूरी फुलेश्वरी महाविद्यालय एवं राम तिवारी प्रभावती उच्च विद्यालय कर्पूरी ग्राम स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किए जाने की कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

Related posts

Leave a Comment