*दलसिंहसराय प्रखंड में रालोसपा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा

समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय प्रखंड में रालोसपा सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा के आह्वान पर आगामी 24 जनवरी जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर शिक्षा में सुधार एवं बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर रालोसपा के द्वारा प्रस्तावित मानव कतार को सफल बनाने के उद्देश्य से रालोसपा कार्यकर्ताओं की बैठक।

दिवंगत रालोसपा नेता बैद्यनाथ सिंह के एन एच स्थित व्यवसायिक प्रतष्ठान पर आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अमरकांत कुशवाहा ने किया। आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए रालोसपा नेत्री स्वीटी प्रिया ने कहा कि सुशासन बाबु की सरकार जल जीवन हरियाली के तहत आम लोगों का ध्यान को शिक्षा, मंहगाई, बेरोजगारी एवं गिरती विधि व्यवस्था से भटका रही है।

सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी 24जनवरी को आयोजित शिक्षा सुधार,बेरोजगारी मानव कतार में भारी संख्या में अपनी अपनी भागीदारी देकर ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।उन्होंने इस मानव कतार में महागठबंधन के तमाम साथियों से अपनी अपनी भागीदारी देने के लिए आमंत्रित किया।बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष राम दयालु महतो,रामकरण चौधरी,प्रेमचन्द ,आशीष स्वर्णकार,रंजीत कुमार,के के निराला,रामसागर महतो,राम विलास पासवान,

अवधेश कुमार,रामप्रवेश ठाकुर,सरस्वती देवी,सिकन्दर कुमार,मो अर्सी,धर्मेन्द्र कुमार रजक,विष्णुदेव महतो,इंदु देवी आदि वक्ताओं ने भी मानव कतार को सफल बनाने का आह्वान किया।बैठक में सर्वसम्मति से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आगामी 21जनवरी को जागरूकता रैली आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया,वहीं दूसरी ओर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मो अर्सी को बधाई दिया।

Related posts

Leave a Comment