![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/01/IMG-20200118-WA0002-570x840.jpg)
ठाकुर वरुण कुमार,
समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जखरा गांव से स्थानीय थाना ने एक युवक सूरज कुमार उम्र 20 वर्ष पिता कैलाश ठाकुर निवासी दलसिंहसराय को एक पिस्टल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार जखरा गांव के निवासी लालबाबू मिश्रा (61) पिता राम शोभित मिश्रा के यहां 7 की संख्या में अपराधियों ने धावा बोला था।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/01/IMG_20190930_091102-1-840x495-1.jpg)
जिसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका। इन सातों में से एक सूरज कुमार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया बाकी अपराधी भागने में सफल रहे। वहीँ ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर गए और सूरज को अपने कब्जे में ले लिया।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/01/IMG_20200108_222823-1-840x834.jpg)
उन्होंने पुष्टि की है कि सूरज के पास से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुआ है अग्रसर कार्रवाई जारी है। पूछताछ के बाद पता चलेगा कि इनकी मंशा क्या थी। इस को जेल भेज दिया गया।