*भूमिहार ब्राह्मण के द्वारा मकर संक्रांति मिलन समारोह सह सामाजिक सेमिनार का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रौशन कुमार चौधरी

समस्तीपुर:- जिले के निजी स्कूल में भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के तत्वाधान में प्रोफेसर मुकुंद कुमार ठाकुर के आवास पर भूमिहार ब्राह्मण के द्वारा मकर संक्रांति मिलन समारोह सह सामाजिक सेमिनार का आयोजन किया गया है।

वहीँ समाज में मौजूद तमाम समस्याओं को लेकर भूमिहार ब्राह्मण समाज के बुद्धिजीवी, युवाओं, और संगठन के पदाधिकारियों ने तमाम राजनीतिक और सामाजिक समस्या पर चर्चा किया। इस बैठक में जल्द से जल्द ब्रह्मर्षि समाज के युवाओं के लिए परशुराम छात्रावास, ब्रह्मर्षि विद्यालय, सामाजिक समस्या की निपटारा के लिए प्रबुद्ध लोगों की कमेटी, समाज में जरूरतमंदों को तमाम समस्याओं के लिए संगठन के द्वारा प्रयास किया जाएगा और मदद पहुंचाया जाएगा।

समाज की तमाम राजनीतिक और आर्थिक समस्या के लिए जन आंदोलन की बात की गई है। इस मिलन समारोह में समस्तीपुर जिले के सभी प्रखंड से कार्यकर्ता और समाज के लोग आए हुए थे। इस बैठक की अध्यक्षता विपिन ठाकुर ने किया। इस कार्यक्रम के मौके पर प्रो० मुकुंद कुमार ठाकुर, नीरज भारद्वाज, राजकमल ठाकुर, विकास झा, डा० राजीव तिवारी,

जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, टुन्नु ठाकुर, गौतम ठाकुर, हेमंत कुमार, झुनझुन ठाकुर, बाबुल सिंह, राजा सिंह, प्रशांत पांडेय, कुंदनपुर तिवारी, मृत्युंजय ठाकुर, राहुल सिंह, शुभम कुमार , दिलीप मिश्रा, चंदन मिश्रा, नरेंद्र कुमार सहित हजारों की संख्या में भूमिहार ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद थे।

वहीँ शिवम सिंह सौरभ ने बताया कि आगामी रविवार से संगठन विस्तार कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment