![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2019/12/IMG-20191229-WA0018-840x548.jpg)
वंदना झा
समस्तीपुर:- मानव श्रृंखला पर होने वाले खर्च पर राजद ने बड़ा सवाल खड़ा किया है। जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारी खर्चें पर नीतीश अपना चेहरा चमकाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि नए साल में 19 जनवरी 2020 को जल जीवन हरियाली को लेकर बिहार सरकार मानव श्रृंखला बनाने जा रही है।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2019/12/IMG-20191229-WA0005-1-557x840.jpg)
इस पर 19 करोड़ 40 लाख रुपये का खर्च प्रस्तावित है। जल जीवन हरियाली एक अच्छी पहल है, लेकिन इसके नाम पर मानव श्रृंखला की क्या जरूरत है …? इस पर होने वाले खर्च का पौधा ही लगवा दिया जाता, तो हरियाली को बल मिलता। वहीँ नीतीश कुमार सरकारी खर्च पर अपना प्रचार करना चाहते हैं। अपना प्रचार करना है तो पार्टी के खर्च पर करें, सरकारी पैसों का इस्तेमाल करने का क्या मतलब है…??
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2019/12/IMG-20191216-WA0009-840x835.jpg)