![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2019/12/IMG-20191229-WA0018-840x548.jpg)
रौशन कुमार चौधरी
समस्तीपुर बिहार।
समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय परिसर में जल जीवन हरियाली की काफिला को डीडीसी वरूण कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना। बिहार सरकार जल जीवन हरियाली की सफलता को लेकर सारे दावे खोखले साबित हो रही है।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/01/IMG-20200102-WA0002.jpg)
जल जीवन हरियाली, नशा मुक्ति अभियान भ्रष्टाचार का जड़ दिख रहा है। बताते चलें कि जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हरियाणा के खट्टर सरकार पर पूरी तरह मेहरबान दिख रहें हैं।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/01/IMG-20200102-WA0004-840x473.jpg)
उसी का नतीजा है कि हरियाणा के जो भी कागजों में कमजोर गाड़ी को बिहार में इंट्री मिली और जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मेहरबान हो तब ऐसा कौन जिला होगा जहां के जिलाधिकारी के गाड़ी का पेपर चेक कर दें। वहीं समस्तीपुर जिलाधिकारी उससे भी ज्यादा मेहरबान है बिहार सरकार जहां डेढ़ वर्ष पुरानी गाड़ी पर जल जीवन हरियाली की जिमेदारी दी है।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2019/12/IMG-20191216-WA0009-840x835.jpg)
समस्तीपुर जिलाधिकारी उनसे एक कदम आगे दिख रहें हैं। वर्षो से फेल टैक्स, फिटनेस, बीमा फेल गाड़ी लाने से नहीं चूकते हैं। इस मामले में जब जल जीवन हरियाली की काफिला को हरी झंडी दिखा कर रवाना कर रहे समस्तीपुर के डीडीसी वरूण कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रचार प्रसार में जो भी गाड़ी है उसकी जांच किया जाएगा।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2019/12/IMG-20191229-WA0005-1-557x840.jpg)
जिसका गाड़ी का कागजात फेल है उसको जुर्माना किया जाएगा। मगर ये तो वहीं कहावत हो गई गुरु गुड़, चेला चीनी है। यही है बिहार की कहानी। जल जीवन हरियाली के कार्यक्रम के काफिला को रावणा के मौके पर सूचना जन पदाधिकारी बालमुकुंद प्रसाद सहित समाहरणालय के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।