*मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया

हमसे जुड़ने के लिए टच करें

रमेश शंकर झा,

समस्तीपुर:- ग्रामीण विकास विभाग बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार द्वारा जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों यथा महिषी बांध वार्ड नंबर 09, रायपुर बुजुर्ग पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के बाढ़ राहत शरण स्थलों का भ्रमण किया। बाढ़ आपदा से प्रभावित लोगों से मिलकर मंत्री ने वास्तु-स्थिति का जायजा लिया।

शरण स्थल पर मेडिकल कैंप एवं कॉविड कैंप का उन्होंने सराहना की। वहीं विद्यापति नगर प्रखंड क्षेत्र के शेरपुर ढेपुरा स्थित हाई स्कूल में आवासित बाढ़ आपदा से प्रभावितों से बातचीत के क्रम में उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। शरण स्थल के लोगों द्वारा बताया गया कि प्रशासन द्वारा संचालित कम्युनिटी कीचेन के द्वारा ससमय भोजन उपलब्ध कराया जाता है और शरण स्थल में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है।


बाढ़ आपदा से प्रभावित लोगों के लिए शरण स्थल के साथ कम्युनिटी किचन, पेय जल, शौचालय की व्यवस्थाओं को देखा गया जिसकी मंत्री ने काफी सराहना की। इस भ्रमण कार्यक्रम में जिलाधिकारी महोदय, साथ में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सदर,

अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय, कार्यपालक अभियंता पीएचइडी, जिला कृषि पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायरंजन, अंचल अधिकारी विद्यापति नगर, प्रखंड विकास पदाधिकारी विद्यापति नगर एवं जदयू के प्रखंड व क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment