*पुष्पा सहनी ने बाढ़ को लेकर मंत्री को आवेदन दिया, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

पुष्पा सहनी ने बाढ़ को लेकर मंत्री को आवेदन दिया

हमसे जुड़ने के लिए टच करें

वन्दना झा,

समस्तीपुर:- जिले के मोरवा प्रखंड क्षेत्र में आधा दर्जनों से अधिक पंचायत बाढ़ की विभीषिका को झेल रही है। बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए विकासशील इंसान पार्टी  के जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ के पुष्पा सहनी के ने आज दिनांक 14/9/21 को जिले के सर्किट हाउस में बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री सह समस्तीपुर प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार को मोरवा प्रखंड में आई बाढ़ से तबाही की जानकारी दी।

पंचायत में सभी जगह खाना बनाने की व्यवस्था की जाय साथ ही पशुओं की चारा किसान तक पहुँचाई जाए इसकी जानकारी दी एवं प्रखंड को बाढ़ ग्रस्त घोषित करने को लेकर लिखित रूप से आवेदन पत्र भी सौपी।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष आदर्श कुमार पिंटू, युवा जिला अध्यक्ष शिवानंद बमबम, जिला प्रवक्ता भारतेन्दु पठान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष एतेशम खान, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अजय सहनी, जगरनाथ सहनी, भुनेश सहनी, संतोष सहनी, चंदेश्वर सहनी, बनारसी ठाकुर एनडीए गठबंधन के अन्य नेताओं मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment